removing makeup
removing makeup

Overview: मेकअप रिमूव करते समय स्किन की नमी को बनाए रखने के टिप्स

अगर मेकअप रिमूव करते समय स्किन की नमी छिन जाती है तो ऐसे में कुछ आसान टिप्स अपनाएं।

Makeup Removing Tips: अक्सर हम अपनी नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन मेकअप को रिमूव करना भी उतना ही जरूरी होता है। इसलिए, हम वाइप्स या फेसवॉश का सहारा लेती हैं। हालांकि, ऐसा करने से हमारी स्किन की नमी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। खासकर सर्दियों में, जब स्किन वैसे ही ड्राय रहती है, तो ऐसे में मेकअप रिमूव करने के बाद वो और ज्यादा खिंची-खिंची महसूस होने लगती है। बढ़ते रूखेपन की वजह से टाइटनेस और हल्की जलन का अहसास होने लगता है।

अगर आप मेकअप रिमूव करने के लिए गलत मेकअप रिमूवल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपकी स्किन को और ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अल्कोहल-बेस्ड वाइप्स या स्ट्रॉन्ग फोमिंग क्लींजर स्किन से मेकअप तो हटा देते हैं, लेकिन साथ में उसकी नेचुरल मॉइश्चर लेयर भी छीन लेते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मेकअप रिमूव करने के बाद भी अपनी स्किन की नमी को बनाए रख सकती हैं-

अगर आप चाहती हैं कि मेकअप हटाते समय आपकी स्किन की नमी ना छिने तो ऐसे में माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। बेहतर होगा कि हार्श फोमिंग फेसवॉश या अल्कोहल-बेस्ड क्लींजर से दूरी बनाएं। इसकी जगह क्लींजिंग मिल्क, क्लींजिंग बाम या मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये स्किन से मेकअप हटाते हुए उसकी नमी भी बरकरार रखते हैं। अगर आप चाहें तो नारियल तेल या जैतून तेल को भी एक नेचुरल व जेंटल क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें।

makeup
makeup

अगर आप मेकअप रिमूव करने के लिए मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल करती हैं तो इससे बचने की कोशिश करें। दरअसल, इन वाइप्स में अक्सर अल्कोहल और केमिकल फ्रेगरेंस होते हैं जो स्किन को रूखा बना देते हैं। अगर आपको इमरजेंसी में इसे इस्तेमाल करना पड़े तो बाद में गुलाबजल या एलोवेरा जेल लगाएं, इससे स्किन को सूदिंग इफेक्ट मिलता है।

moisturizer
moisturizer

स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर पर खासा ध्यान दें। मेकअप हटाने के बाद अक्सर लोग स्किन पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देते हैं, जबकि आपको मेकअप रिमूव करने के बाद एक मिनट भी वेस्ट नहीं करना चाहिए। कोशिश करें कि आप हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर या फेस सीरम तुरंत लगाएं। ऐसा करने से स्किन की लॉस्ट नमी लॉक हो जाती है। आप हायल्यूरॉनिक एसिड, ग्लिसरीन या एलोवेरा बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

face mask
face mask

अक्सर मेकअप रिमूव करने के बाद स्किन रूखी नजर आती है। ऐसे में हाइड्रेटिंग फेस पैक लगाने से स्किन को काफी फायदा मिलता है। आप हफ्ते में 1-2 बार हाइड्रेटिंग फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप दूध, शहद और ओट्स का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन को नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और मॉइश्चराइज रखने में मदद करेगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...