डबल चिन और मोटे गालों से हैं परेशान?, तो जरूर फॉलो करें ये टिप्स
आजकल शरीर का वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वजन बढ़ने पर हमारे पूरे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से पेट, पीठ, बाजु, जांघों और फेस के आस-पास फैट जमा होने लगता है। मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इसे कम करना आसान नहीं होता है। चेहरे पर अगर फैट ज्यादा हो जाए, तो उसकी बनावट बिगड़ने लगती है।
Reduce Face Fat: आजकल शरीर का वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वजन बढ़ने पर हमारे पूरे शरीर की चर्बी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से पेट, पीठ, बाजु, जांघों और फेस के आस-पास फैट जमा होने लगता है। मोटापा बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसे कम करना आसान नहीं होता है। चेहरे पर अगर फैट ज्यादा हो जाए, तो उसकी बनावट बिगड़ने लगती है। डबल चिन की वजह से आप अनफिट दिखने लगते हैं। लोगों का आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अगर आप भी चेहरे की बढ़ती चर्बी से परेशान हैं, तो इसे कम करने के लिए सही रूटीन और स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका चेहरा पतला और टोन्ड नजर आए तो उसके कुछ टिप्स अपनाने होंगे इनसे चेहरे का फैट कम होता है।
डबल चिन क्यों होती है?
डबल चिन होना मतलब स्किन के नीचे फैट का जमा होना है। बढ़ती उम्र, कमजोर मसल्स और गलत खान-पान से भी डबल चिन की समस्या देखने को मिलती है। अगर चेहरे और गर्दन की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो त्वचा ढीली पड़ने लगती है, जिससे डबल चिन नजर आने लगती है।
जंक फूड
लोगों को जंक फूड काफी पसंद होता है, लेकिन लंबे समय तक इसे खाने से सेहत पर गलत प्रभाव पड़ता है। यह शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाकर चेहरे और शरीर की चर्बी को बढ़ा सकता है। चेहरे की चर्बी को रोकने के लिए जंक फूड से दूरी बनाना जरूरी है।
जरूर करें एक्सरसाइज

अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो इसका फायदा न सिर्फ आपके शरीर पर देखने को मिलता है, बल्कि इससे चेहरा भी निखरने लगता है। फिजकली एक्टिव रहने के साथ-साथ आप मेंटली भी हेल्दी रहते हैं। इससे चेहरे पर निखार भी बरकरार रहता है। एक्सरसाइज के साथ-साथ पानी भी भरपूर पीना होता है।
पर्याप्त नींद लेना
हेल्दी लाइफ के लिए सोना बहुत जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि चेहरे की चर्बी खत्म हो जाए तो रोज आपको 7 से 8 घंटे तक सोना होगा। अच्छी नींद से आपकी शरीर में जमी चर्बी कम हो जाती है। पर्याप्त नींद नहीं लेने की वजह से आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन बरकरार रहता है, जो चेहरे को सुजा देता है, इसलिए सोना बहुत जरूरी है।
नमक का सेवन कम करें

चेहरे की चर्बी को घटाने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना है कि वे नमक का सेवन बहुत ध्यान से करें। अगर आप ज्यादा सोडियम लेते हैं, तो शरीर सूजने लगता है। नमक के सेवन में कटौती से शरीर में पानी का लेवल बरकरार रहता है। इससे चेहरे पर सूजन कम होती है और चर्बी भी घटने लगती है।
रेड मीट कम खाएं

रेड मीट में ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है, जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण बन सकती है। इससे शरीर का वजन बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर चर्बी जमा होने की आशंका भी बढ़ जाती है। अगर आप अपने चेहरे की चर्बी कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो रेड मीट का सेवन कम करें।
