Mattifying Makeup Setting Spray
Mattifying Makeup Setting Spray

Overview: घर पर बनाएं मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे

अगर आप अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में घर पर ही मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे बनाएं।

Mattifying Makeup Setting Spray: जब किसी पार्टी में जाना हो तो मेकअप करते हुए हम अपना काफी समय खर्च करती हैं, लेकिन अगर पार्टी में डांस करते हुए पसीना आ जाए और पूरा मेकअप ही खराब लगने लगे तो। यकीनन ऐसा किसी को भी अच्छा नहीं लगेगा। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हम सबको वो फ्रेश, मैट लुक वाला मेकअप बहुत पसंद होता है जो पूरे दिन टिका रहे। लेकिन सच्चाई यह है कि उसे वैसे ही बनाए रखना आसान नहीं होता। अक्सर गर्मी, नमी और हमारी स्किन का ऑयल मेकअप को खराब कर देता है। इस समस्या से बचने के लिए हम सभी मार्केट में मिलने वाले महंगे सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन मार्केट वाले सेटिंग स्प्रे या तो स्किन को सुखा देते हैं या फिर इतने महंगे आते हैं कि लगता है पानी और अल्कोहल के लिए ही पैसे दे रहे हैं।

ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही नेचुरल तरीके से मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करें। घर पर सेटिंग स्प्रे बनाते हुए आप इसे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं, फिर चाहे आपकी स्किन बहुत ऑयली हो या फिर कॉम्बिनेशन, आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। चूंकि यह स्प्रे केमिकल फ्री होता है, इसलिए इससे आपकी स्किन को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से घर पर मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे किस तरह बना सकती हैं-

Mattifying Makeup Setting Spray
Mattifying Makeup Setting Spray for Oily Skin

अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने प्रोन है तो ऐसे में आपका मेकअप जल्दी खराब हो जाता होगा। ऐसे में आप इस मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे को बनाकर इस्तेमाल करें। 

आवश्यक सामग्रीः

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

1 बड़ा चम्मच विच हेजल  

2 बड़े चम्मच ग्रीन टी 

2 बूंद टी ट्री ऑयल  

2 बड़े चम्मच गुलाबजल

ऑयली स्किन के लिए सेटिंग स्प्रे कैसे बनाएं-

सबसे पहले ग्रीन टी बनाएं और उसे पूरी तरह से ठंडा कर लें।

अब आप एक साफ बाउल में एलोवेरा जेल, विच हेजल और गुलाबजल मिक्स करें।

इसमें ठंडी ग्रीन टी डालकर अच्छी तरह मिक्स करो।

अब टी ट्री ऑयल की 2 बूंद डालकर हिलाएं।

अब आप इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें।

इसे फ्रिज में स्टोर करें, इससे स्प्रे बहुत रिफ्रेशिंग लगता है और मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है

हर बार इस्तेमाल से पहले बोतल को हिलाना जरूरी है।

कैसे इस्तेमाल करें-

मेकअप खत्म होने के बाद चेहरे से 8-10 इंच दूर से स्प्रे करो।

इसे खुद सूखने दो।

दिन में बीच-बीच में भी इस्तेमाल कर सकती हो जब चेहरा ऑयली लगे या फ्रेश करना हो।

सेटिंग स्प्रे किस तरह फायदेमंद है

एलोवेरा जेल हल्का और नॉन-ग्रीसी होता है। जो स्किन को ऑयली बनाए बिना उसे नमी देता है। इससे मेकअप को नेचुरल फिनिश मिलता है।

विच हेजल एक नेचुरल एस्ट्रिंजेंट है जो तेल को कंट्रोल करने के साथ-साथ स्किन का पीएच बैलेंस बनाए रखता है।

ग्रीन टी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स स्किन को शांत करते हैं। साथ ही साथ रेडनेस को भी कम करते हैं।

अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है, तो सेटिंग स्प्रे में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मैट लुक भी देता है। हालांकि, इसे ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।

गुलाबजल स्किन को टोन करने के साथ-साथ हल्की खुशबू देता है। 

Combination ya Dry Skin
Combination ya Dry Skin

अगर आपकी स्किन नाक के पास ऑयली है लेकिन गालों पर ड्राई, तो आपको ऐसे सेटिंग स्प्रे की जरूरत है, जो चमक कंट्रोल करे लेकिन नमी भी बनाए रखे। ऐसे में इस सेटिंग स्प्रे को बनाकर इस्तेमाल करें।

आवश्यक सामग्री-

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 

3 बड़े चम्मच गुलाबजल

2 बड़े चम्मच खीरे का रस या ग्रीन टी

आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन 

आधा चम्मच विच हेजल 

मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे कैसे बनाएं-

सबसे पहले एलोवेरा जेल, गुलाबजल और विच हेजल को एक बाउल में मिक्स करें।

अब इसमें खीरे का रस या ग्रीन टी डालो।

इसमें ग्लिसरीन डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें, ताकि टेक्सचर हल्का रहे।

आखिरी में इसे स्प्रे बोतल में डालकर हिलाओ।

कैसे इस्तेमाल करें-

इस होममेड मैटिफाइंग सेटिंग स्प्रे को मेकअप के बाद चेहरे पर हल्के से स्प्रे करो ताकि फिनिश स्मूद और बैलेंस्ड रहे।

यह दिन में टच-अप के लिए भी काम आता है, खासकर नाक या माथे पर इसे स्प्रे किया जा सकता है।

इससे चेहरा फ्रेश दिखता है और मेकअप टिकाऊ बनता है।

सेटिंग स्प्रे किस तरह फायदेमंद है

एलोवेरा जेल स्किन को शांत रखता है, हाइड्रेट करता है और मेकअप को केकी या सूखा दिखने से रोकता है।

गुलाबजल हल्की नमी देने के साथ-साथ स्किन को टोन करता है और बैलेंस्ड “ड्यूई-मैट” लुक देता है।

खीरे का रस या ग्रीन टी दोनों बेहद ही रिफ्रेशिंग होते हैं। जहां खीरा ठंडक और नमी देता है, वहीं ग्रीन टी डलनेस को दूर करके स्किन को रिफ्रेशिंग दिखाती है।

ग्लिसरीन नमी को लॉक करता है और मेकअप के नीचे स्किन को स्मूद रखता है। हालांकि, इसे ज्यादा इस्तेमाल ना करें, वरना चिपचिपापन महसूस होगा।

विच हेज़ल टी-जोन में ऑयल को कंट्रोल करता है लेकिन गालों को सूखा नहीं बनाता।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...