Homemade Matte Lipstick: महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन एक मेकअप प्रोडक्ट जो हर महिला की मेकअप किट में जरूर होता है, वह है लिपस्टिक। अलग-अलग कलर व टाइप की लिपस्टिक ना केवल होंठों को अधिक खूबसूरत बनाती है, बल्कि इससे आपका ओवर ऑल लुक बदल जाता है। लिपस्टिक खरीदना व लगाना महिलाओं को बेहद ही पसंद होता है। लेकिन कई महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें बाजार में मिलने वाली लिपस्टिक अच्छी नहीं लगती है। इससे उनके होंठों में जलन व रूखेपन की शिकायत होती है।
ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद घर पर ही लिपस्टिक बनाकर तैयार करें। घर पर लिपस्टिक बनाना काफी आसान है। आप अपनी पसंद को ध्यान में रखकर क्रीमी, ग्लॉसी या मैट लिपस्टिक किसी भी तरह की लिपस्टिक बनाकर रख सकती हैं और उन्हें डेली यूज में इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही अलग-अलग तरह की मैट लिपस्टिक बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
चुकंदर और नारियल तेल से बनाएं लिपस्टिक

अगर आप चाहें तो चुकंदर और नारियल तेल की मदद से लिपस्टिक बनाकर तैयार कर सकती है। जहां चुकंदर पाउडर एक सुंदर लाल रंग देता है, वहीं नारियल तेल और शिया बटर होंठों को नमी देते हैं, जिससे यह लिपस्टिक पोषण देने वाली और मैट बनती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल
- 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
- 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
- 1 छोटा चम्मच चुकंदर पाउडर
लिपस्टिक बनाने का तरीका-
- मैट लिपस्टिक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें।
- अब उसमें नारियल तेल, बीवैक्स और शिया बटर डालकर पिघलाएं।
- आप नेचुरल रेड कलर के लिए इसमें चुकंदर पाउडर मिलाएं।
- मिश्रण को लिपस्टिक मोल्ड या छोटे कंटेनर में डालें।
- इसे जमने तक कुछ घंटों तक ठंडा होने दें।
- अब आप इसे डेली यूज में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
कोको पाउडर और शिया बटर से बनाएं मैट लिपस्टिक

अगर आप एक ब्राउन शेड में मैट लिपस्टिक बनाना चाहती हैं तो ऐसे में कोको पाउडर और शिया बटर की मदद से लिपस्टिक तैयार करें। जहां कोको पाउडर मैट फ़िनिश के साथ डीप ब्राउन कलर देता है, वहीं शिया बटर होंठों को मुलायम रखता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
- 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
- 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर
मैट लिपस्टिक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले शिया बटर और बीवैक्स को डबल बॉयलर में पिघलाएं।
- एक बार जब यह पिघल जाए तो इसमें कोको पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण को एक कंटेनर या लिपस्टिक मोल्ड में डालें।
- अब इसे ठंडा होने दें, ताकि यह लिपस्टिक की तरह सख्त हो जाए और आप इसे इस्तेमाल कर सकें।
- अब आप इस लिपस्टिक को अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं और इसे रंगत के साथ-साथ पोषण भी प्रदान कर सकती हैं।
क्रैनबेरी पाउडर और जोजोबा ऑयल से बनाएं मैट लिपस्टिक

यह लिपस्टिक आपके होंठों को एक बोल्ड पिंक लुक देती है। जब आप क्रैनबेरी पाउडर के साथ जोजोबा ऑयल को मिक्स करते हैं तो इससे आपके होंठों को पर्याप्त मॉइश्चर व पोषण मिलता है। साथ ही साथ, मैट फिनिश लुक भी बहुत अच्छा लगता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 बड़ा चम्मच जोजोबा ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
- 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
- 1 छोटा चम्मच क्रैनबेरी पाउडर
मैट लिपस्टिक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आप एक डबल बॉयलर में जोजोबा ऑयल, बीवैक्स और शिया बटर डालकर पिघलाएं।
- जब ये पिघलकर मिक्स हो जाएं, तब आप इसमें क्रैनबेरी पाउडर डालकर मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।
बेरी से बनाएं मैट लिपस्टिक

यह मैट लिपस्टिक आपके होंठों को डीप रेड या पर्पल शेड देती है। कैस्टर ऑयल आपके लिप्स को पोषण देता है। साथ ही साथ, इससे होंठों को नमी भी मिलती है। वहीं काओलिन क्ले मिलाने से काफी अच्छा मैट फिनिश लुक आता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 चम्मच सूखा बेरी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल
- 1 छोटा चम्मच बीवैक्स
- 1/2 छोटा चम्मच काओलिन क्ले
मैट लिपस्टिक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले डबल बॉयलर में कैस्टर ऑयल और बीवैक्स डालककर मिक्स करें।
- अब लिपस्टिक को कलर देने के लिए बेरी पाउडर और मैट फिनिश लुक के लिए काओलिन क्ले मिक्स करें।
- तैयार मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।
- अब आप इस लिपस्टिक को अपन रोजमर्रा में इस्तेमाल करें।
- ध्यान दें कि आप लिपस्टिक को किसी गर्म जगह या वातावरण में ना रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
- जब आप घर पर मैट लिपस्टिक बना रही हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
- हमेशा लिपस्टिक का परफ़ेक्ट मैट टेक्सचर पाने के लिए, बहुत ज़्यादा तेल या मक्खन न मिलाएं।
- नॉन-ग्लॉसी लुक सुनिश्चित करने के लिए वैक्स और पिगमेंट के बैलेंस को एडजस्ट करें।
- मैट लिपस्टिक अगर पिघल जाती है तो इससे आपको वह मैट लुक नहीं मिलता है। इसलिए, इन लिपस्टिक को पिघलने से बचाने के लिए हमेशा ठंडी जगह पर रखें।
