how to do gold facial at home step by step on janmashtami 2025
how to do gold facial at home step by step on janmashtami 2025

Overview: जन्माष्टमी पर घर बैठे करें पॉर्लर जैसा गोल्ड फेशियल

आप पार्लर के महंगे खर्च से बचकर, घर पर ही कुछ आसान और प्राकृतिक तरीकों से अपनी त्वचा को सोने जैसी चमक दे सकती हैं। इस साल जन्माष्टमी पर आपको अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर पर ये 4 स्टेप गोल्ड फेशियल जरूर ट्राई करना चाहिए।

Gold Facial at Home Step By Step: आज के वक्त में स्किन का ख्याल रखना सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि एक जरूरत बन गया है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखे। लेकिन जब बात पार्लर जाने की आती है, तो एक मामूली थ्रेडिंग का बिल भी कब हजारों के फेशियल में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। खासकर जब आप गोल्ड फेशियल कराने की सोचें, तो 25,000 रुपये तक का खर्चा होना कोई बड़ी बात नहीं है।

अब हम जैसे मिडिल क्लास लोगों के लिए इतना पैसा सिर्फ एक फेशियल पर खर्च करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। पर इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम अपनी त्वचा की देखभाल करना छोड़ दें। अच्छी बात यह है कि आप पार्लर के महंगे खर्च से बचकर, घर पर ही कुछ आसान और प्राकृतिक तरीकों से अपनी त्वचा को सोने जैसी चमक दे सकती हैं। इस साल जन्माष्टमी पर आपको अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर पर ये 4 स्टेप गोल्ड फेशियल जरूर ट्राई करना चाहिए। 

घर पर गोल्ड फेशियल कैसे करें? 

Gold Facial: A better option for brightness
How to do gold facial at home?

पार्लर जैसा निखार अब आप घर बैठे भी पा सकती हैं। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ साधारण घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को चमकदार बना सकती हैं।

स्टेप 1: चेहरे की करें पहले सफाई

सबसे पहले अपने चेहरे को सामान्य पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमी धूल और गंदगी की ऊपरी परत साफ हो जाएगी। चेहरा धोने के बाद, उसे एक साफ और मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से पोंछकर सुखा लें।

स्टेप 2: दूध और हल्दी से करें गहराई से सफाई

Turmeric
Step 2: Deep cleanse with milk and turmeric

सामान्य पानी से चेहरा धोने के बाद, अब बारी आती है गहराई से सफाई की। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को एक कॉटन पैड या रुई की मदद से अपने पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं और रगड़ें। दूध एक प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है, जबकि हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। यह मिश्रण आपके चेहरे से बची-खुची गंदगी और तेल को साफ कर देगा।

स्टेप 3: घर पर बनाएं एक्सफोलिएटिंग स्क्रब

त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है। घर पर स्क्रब बनाने के लिए, सबसे पहले ओट्स को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। आखिर में इसमें दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में रगड़ें। कुछ देर इस स्टेप को फॉलो करने के बाद, चेहरे को पानी से धोने की बजाय एक हल्के और नम कपड़े से साफ करें। यह स्क्रब न केवल मुंहासों और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं से बचाता है, बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

स्टेप 4: सुनहरा निखार देने वाला फेस मास्क

Home Remedy For Glowing Skin
Step 4: Golden Glow Face Mask

गोल्ड फेशियल का आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है फेस मास्क। इसे बनाने के लिए, एक कटोरी में बेसन, चंदन पाउडर और चावल का आटा बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसमें गुलाब जल डालकर एक चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। इसे तब तक लगा रहने दें, जब तक यह हल्का सूख न जाए। इसके बाद, साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...