Holi Hair Care Tips
Holi Hair Care Tips

Holi Hair Care Tips: होली एक ऐसा त्यौहार है जो अपने साथ रंगों का उल्लास और खुशियों की बहार लेकर आता है। इस समय हर कोई रंगों की मस्ती में डूबा और अपनों के साथ सेलिब्रेट करता हुआ नजर आता है। होली का त्यौहार तो हम सभी बहुत जोश के साथ मनाते हैं लेकिन इस दौरान जिन रंगों का उपयोग किया जाता है। वह हमारे बालों को बुरी तरह से डैमेज करने का काम करते हैं। दरअसल, आजकल बाजार में नेचुरल और हर्बल रंग कम और केमिकल वाले रंग ज्यादा मिलते हैं जो बालों को बुरी तरह से डैमेज कर देते हैं।

इस साल 14 मार्च को देश भर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग जगह पर इवेंट का आयोजन किया जाता है जिनका हिस्सा बनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। इसके अलावा सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर रंगों से होली खेलते हैं। आपने भी होली खेलने का प्लान तो बना ही लिया होगा लेकिन इसके बाद अपने बालों की केयर कैसे करनी है क्या इस बारे में आपने सोचा है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको होली के रंगों से डैमेज हुए बालों की केयर के कुछ तरीके और DIY हेयर मास्क के बारे में बताते हैं।

होली के बाद अगर आप रंगों से डैमेज हुए बालों को फिर से मुलायम और चमकदार बनाना चाहते हैं तो हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आंवला, शिकाकाई, रीठा, मेथी जैसी चीजों से आसानी से हेयर मास्क बना सकते हैं। इसके अलावा कुछ और चीजों से भी आप हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चार चम्मच आंवले का रस, 2 चमक रीठा पाउडर,2 चम्मच शिकाकाई पाउडर मिक्स कर पेस्ट तैयार करें। अब आपको इसे 30 से 35 मिनट तक बालों पर लगा कर रखना होगा।

आप नारियल के तेल और शहद के इस्तेमाल से आसानी से हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। बस आपको नारियल के तेल में 2 चम्मच शहद मिलानी होगी। इन दोनों चीजों को गर्म करें और बालों पर लगा लें। 20 मिनट तक इसे लगाने के बाद आपको बालों को धो लेना है।

Hair Care
Hair Care

होली के रंगों को बालों से हटाने के लिए आपको माइल्ड और सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी मदद से बालों के स्कैल्प से रंग और केमिकल्स पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे। गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर बालों को धोएं और रगड़े नहीं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की नमी बनी रहे तो शैंपू करने के बाद बालों की डीप कंडीशनिंग करना ना भूलें। सल्फेट फ्री कंडीशनर का इस्तेमाल करें या फिर नारियल, दही और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Hair Mask
Hair Mask

अपने बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए होली के बाद इन पर तेल मालिश जरूर करें। बालों को अच्छी तरह से साफ कर गुनगुने तेल की मालिश करें। आप नारियल के अलावा जैतून और अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्कैल्प को पोषण मिलेगा।

होली का रंग बालों को डैमेज के करीब पहुंचा देता है। बालों को ज्यादा नुकसान ना हो इसके लिए हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर, कर्ल बिल्कुल भी ना करें। बालों को सुखाने के लिए नेचुरल तरीके इस्तेमाल करें।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...