Coconut Oil and Hibiscus Flowers
Coconut Oil and Hibiscus Flowers

Hibiscus Flowers For Hair: खूबसूरत, लंबे और घने बाल हर लड़की की चाहत होती है। इसके लिए लड़कियां क्या नहीं करती। तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाने से लेकर महंगे कैमिकल प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करती हैं। इस सब के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकल पाता। ऐसे में आपके बालों की समस्याओं को दूर करने में गुड़हल के फूल आपकी मदद कर सकते हैं।

यह भी देखें-दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान, वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे: Weight Gain Tips

गुड़हल के फूलों में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके बालों को कई तरह के जरूरी पोषण प्रदान कर करते हैं। इन्हें आप अपने बालों पर कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बालों में गुड़हल के फूल लगाने का सही तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं गुड़हल के फूलों को बालों में लगाने के लाभ।

मजबूत और लंबे बालों के लिए गुड़हल

Hibiscus Flowers For Hair
Hibiscus for strong and long hair Credit: canva

आपके गार्डन में आसानी से मिलने वाले गुड़हल के फूल बालों की ग्रोथ और मजबूती को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इसके अंदर पाए जाने वाले कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन के गुण आपके बालों को पोषण देते हैं। ये गुण आपके बालों को झड़ने से रोकते हैं। इससे बहुत जल्द आप घने बाल पा सकती हैं।

स्पेशल टिप्स: गुड़हल के फूल को पीसकर नारियल के तेल के साथ बालों में लगाएं। इस नुस्खे को आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

शाइनी और सॉफ्ट बालों के लिए

Hibiscus flowers for soft and shiny hair
Hibiscus flowers for soft and shiny hair

हर कोई चाहता है कि उसके बाल सॉफ्ट और शाइनी हों। ऐसे में गुड़हल के फूल में पाए जाने वाले मॉइस्चराइजिंग गुण आपकी मदद कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको दोमुंहे बालों और रुखे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है। इससे बाल नेचुरल सॉफ्ट बनते हैं।

स्पेशल टिप्स: इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में भिगोएं और इसे पीस लें। इसका पेस्ट आप हफ्ते में 2-3 बार लगा सकती हैं।

डैंड्रफ की समस्या होगी दूर

Hibiscus flowers will remove the problem of dandruff
Hibiscus flowers will remove the problem of dandruff

बहुत सी महिलाओं को डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए भी इस फूल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आपका स्कैल्प भी हेल्दी होता है।

स्पेशल टिप्स: डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए गुड़हल के फूलों को मेथी के साथ पीसकर लगाएं। इसमें एंटी डैंड्रफ गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को साफ करने का काम करते हैं और इससे जुड़ी समस्याओं को भी दूर करते हैं।

सफेद बालों के लिए भी है रामबाण

सफेद बालों के लिए भी है रामबाण
Hibiscus flowers for gray hair

गलत लाइफस्टाइल के साथ महिलाओं और पुरूषों में भी सफेद बालों की समस्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में गुड़हल के फूल आपको इस समस्या से भी निजात दिला सकते हैं। इसके अंदर मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स बालों को सफेद होने से रोकते हैं।

स्पेशल टिप्स: सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए आप इसे मेहंदी के साथ मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर उसमें मेहंदी को मिलाकर रात भर के लिए छोड़ें और फिर इसका इस्तेमाल करें। इस नुस्खे से आपके बालों का रंग बरकरार रहेगा।