फिटकरी और नारियल तेल से सफेद बालों को करें काला, जानें इस्तेमाल का तरीका और खास फायदे: White Hair Remedies
White Hair Remedies

फिटकरी और नारियल तेल से सफेद बालों को करें काला, जानें इस्तेमाल का तरीका और खास फायदे

आइए आपको बताते हैं फिटकरी और नारियल तेल से सफेद बालों को किस प्रकार काला किया जा सकता है।

White Hair Remedies: फिटकरी और नारियल का तेल शायद सुनने में बहुत ही ज्यादा अजीब लग रहा होगा, परंतु यह दोनों चीजें बहुत ही काम की चीजें हैं। फिटकरी में एक्टिव कंपाउंड होते हैं जो कि बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन को कम करते हैं। इसी के साथ नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा नारियल का तेल बालों को अंदर से  मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं परंतु जब दोनों को मिलाकर बालों में लगाया जाए तो यह बालों की बहुत सारी समस्याओं को कम कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं फिटकरी और नारियल तेल से सफेद बालों को किस प्रकार काला किया जा सकता है।

White Hair Remedies:सफेद बालों को करते हैं काला

White Hair Remedies Tips
White Hair Remedies

अगर आप सफेद बालों को काला करना चाहते हैं तो इसके लिए आप फिटकरी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों को मिलाकर बालों में लगाया जाता है। इसके अलावा नारियल तेल बालों की रंगत को लंबे समय तक बनाए रखता है इसीलिए जब आप इन दोनों को मिलाकर लगाते हैं तो बाल काले रहते हैं।

डैंड्रफ की समस्या में होता है कारगर

White Hair Remedies at Home
Fitkari and Coconut for Dandruff

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान है और इससे निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए फिटकरी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह दोनों ही एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एन्टी फंगल भी होते हैं जो कि स्कैल्प को साफ करने के साथ-साथ डैंड्रफ को भी कम करने में मदद करते हैं, इसीलिए इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है।

बालों में जू मारने में कारगर

White Hair Remedies
Fitkari and Coconut for Lice

अगर आपके बालों में जू हो गई तो इसके लिए फिटकरी और नारियल का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है। इन दोनों के जरिए जू को मारा जा सकता है और उन्हें बढ़ने से भी रोका जा सकता है। रेगुलर इसका इस्तेमाल करने से इस समस्या से निजात मिल सकता है।

किस तरह करें इस्तेमाल

Coconut for White Hair Remedies
Uses of Fitkari and Coconut for Hair

इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फिटकरी और नारियल तेल को एक साथ ले। अब पहले नारियल तेल को गर्म कर लें। इसमें फिटकरी का चूरा बनाकर अच्छी तरह से मिला दे। अब आप इसे अच्छी तरह से मिलाए। इसके बाद हल्का सा गर्म कर लें। अब गरम करने के बाद तब तक रुके जब तक कि तेल का रंग ना बदल जाए। जब तेल का रंग बदल जाए तो इस मिश्रण को अपने बालों के स्कैल्प में लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। 20 से 25 मिनट के लिए मसाज करते रहें। कुछ समय के लिए लगा रहने दे। उसके बाद साफ पानी से माइल्ड शैंपू के साथ अपने बालों को धो लें।

बालों की समस्या से अगर निजात पाना चाहते हैं तो इसके लिए फिटकरी और नारियल का तेल बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...