Overview: बाल झड़ने से परेशान हैं तो बेस्ट रहेगा ये हर्बल तरीका, होंगे अनगिनत फायदे
इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ हर्बल तरीके बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा बाल झड़ने की समस्या से आपको राहत मिल सकती है।
Herbal for Hair: आजकल के समय में महिला हो या पुरुष बाल झड़ने की समस्या से सभी लोग परेशान हैं। बाल झड़ने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं। कई महिलाएं हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए महंगी और केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार उनका उल्टा दुष्प्रभाव भी होता है और भी बहुत सारी समस्याओं का जन्म भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ हर्बल तरीकों का चुनाव करते हैं तो आपके लिए यह बेहतर साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ हर्बल तरीके बताने जा रहे हैं जिनके द्वारा बाल झड़ने की समस्या से आपको राहत मिल सकती है।
Herbal for Hair: नारियल का तेल

कहते हैं बालों के लिए नारियल तेल किसी वरदान से कम नहीं होता है। बालों के साथ-साथ नारियल का तेल त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है इसीलिए रात को सोने से पहले अपने बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह से मालिश करें और अगले दिन माइल्ड शैंपू से बालों को धोएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो से तीन बार किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके बाल जड़ से नरिश और मजबूत होते हैं।
प्याज का रस

बालों के लिए प्याज का रस बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए आपको एक कॉटन बॉल और एक प्याज की आवश्यकता होगी। इसे तैयार करने के लिए आपको एक स्वस्थ प्याज को कद्दूकस करना है और उसका रस निकालना है। अब इस रस में कॉटन बॉल को डुबोकर इसकी मदद से अपने बालों की जड़ों में प्याज के रस को अप्लाई करें। इस जूस को अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाकर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद नार्मल पानी से बालों को साफ कर ले और अगले स्टेप में वालों को माइल्ड शैंपू से धोएं।
DIY ऑयल
इस तेल को बनाने के लिए बहुत सारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि आंवला, करी पत्ता, गुड़हल के फूल, एलोवेरा, कलौंजी, कोकोनट ऑयल, सरसों ऑयल, भृंगराज की पत्तियां, अदरक, लहसुन, प्याज इत्यादि।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 200 ग्राम नारियल का तेल डाल ले। जब यह गर्म होने लगे तो इसमें एलोवेरा पत्तियों को काटकर डाले और फिर कलौंजी करी पत्ता समेत सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह पकने दें। इसे जब तक पकाएं जब तक की सारी चीजें काली ना पढ़ने लगे। जब यह तेल आधा रह जाए तो इसके बाद इसे उतारकर छान लीजिए। जब यह ठंडा होने लगे तो इसमें सरसों तेल मिलाकर इसकी मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। अब इस होममेड तेल को बाल धोने से आधे घंटे पहले लगाएं। इसके बाद अपने बालों को शैंपू कर लें।
इस DIY ऑयल का इस्तेमाल करने से बाल मुलायम घने चमकदार बनते हैं। इसी के साथ मजबूत भी होते हैं।
बालों की सही देखरेख करना बहुत ही जरूरी होता है। इसी के साथ बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए आप इन तरीकों को आजमा सकते हैं। यह घरेलू नुस्खे होते हैं जो बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस आर्टिकल को दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।