Overview: बिना केमिकल्स के बालों को दें नई जान
रोज़मेरी एक ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देकर उन्हें फिर से जीवन देती है। ये मास्क न केवल बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं, बल्कि बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ भी बनाते हैं।
Rosemary Hair Mask: बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए हम क्या कुछ नहीं करते—महंगे शैंपू, ट्रीटमेंट और सैलून थेरेपी तक। लेकिन किचन में रखी कुछ चीज़ों और नेचुरल जड़ी-बूटियों से भी बालों में वही जादू लाया जा सकता है। रोज़मेरी एक ऐसी हर्ब है जो न सिर्फ बालों की जड़ों को मज़बूत बनाती है, बल्कि नए बाल उगाने में भी मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं। अगर आप भी बालों की लंबाई, मज़बूती और घनत्व बढ़ाना चाहती हैं, तो इन 7 DIY रोज़मेरी हेयर मास्क को जरूर आज़माएं।
रोज़मेरी ऑयल और नारियल तेल मास्क
ये कॉम्बिनेशन बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। नारियल तेल में 5-6 बूंद रोज़मेरी ऑयल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। ये मास्क हर हफ्ते लगाने से बालों की ग्रोथ में ज़बरदस्त फर्क आता है।
रोज़मेरी और एलोवेरा जेल हेयर मास्क
एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक देता है और डैंड्रफ से राहत दिलाता है। एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे रोज़मेरी ऑयल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। इससे बालों की जड़ें पोषित होती हैं और बालों का झड़ना कम होता है।
रोज़मेरी और अंडे का मास्क
प्रोटीन से भरपूर अंडा और स्कैल्प एक्टिवेट करने वाला रोज़मेरी एक परफेक्ट हेयर ग्रोथ मास्क है। 1 अंडा, 1 चम्मच दही और कुछ बूंद रोज़मेरी ऑयल मिलाकर बालों पर 30 मिनट तक लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें।
रोज़मेरी और दही मास्क
दही स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और रोज़मेरी उसे पोषण देता है। 1 चम्मच दही में 3-4 बूंदे रोज़मेरी ऑयल की मिलाकर बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। ये मास्क बालों को मुलायम और मजबूत बनाने में मदद करता है।
रोज़मेरी और मेथी दाना मास्क
मेथी दाना बालों को जड़ से मज़बूत करता है और रोज़मेरी नई ग्रोथ को बढ़ावा देता है। रातभर भीगे मेथी दानों का पेस्ट बनाकर उसमें रोज़मेरी ऑयल मिलाएं और स्कैल्प पर लगाएं। 1 घंटे लगाने के बाद बालों को धो लें।
रोज़मेरी और हिबिस्कस फूल मास्क
गुड़हल के फूल बालों में शाइन और मजबूती लाते हैं। इनका पेस्ट बनाकर रोज़मेरी ऑयल के साथ मिलाकर बालों पर लगायें और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे बालों की झड़ने की समस्या काफी हद तक कम होती है।
रोज़मेरी टी रिंस मास्क
यह मास्क नहीं बल्कि एक नैचुरल हेयर रिंस है जो बालों को साफ और मजबूत करता है। 2 कप पानी में रोज़मेरी की सूखी पत्तियां उबालें, छानकर ठंडा करें और बाल धोने के बाद आखिरी रिंस के रूप में इस्तेमाल करें। इससे बाल मजबूत होते हैं और स्कैल्प को ठंडक मिलती है।
