White Hair Remedy: इन दिनों कई लोग असमय सफेद होते बालों की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। मौजूदा समय में लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। हमारी खराब जीवनशैली का असर न सिर्फ सेहत पर, बल्कि हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। असमय सफेद होते बाल इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे कई लोग अक्सर परेशान रहते हैं।
White Hair Remedy : ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग आर्टिफिशियल कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केमिकल युक्त ये प्रोडक्ट्स हमारे बालों और सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपने बाल काले करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों के तेल में ओमेगा-3 और विटामिन के साथ-साथ कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे बालों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। सरसों के तेल में बस दो चीजें मिलाकर आप अपने बालों को नेचुलरी ब्लैक बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बालों को काला करने वाला नेचुरल हेयर ऑयल-
बाल काले करने के लिए क्या चाहिए
एक कप शुद्ध सरसों तेल
2 चम्मच मेथीदाना
2 चम्मच सूखा आंवला
ऐसे बनाएं बालों के लिए नेचुरल हेयर ऑयल
बालों के लिए नेचुरल हेयर ऑयल बनाने के लिए सबसे पहले सूखे पहले आंवला और मेथी दाने को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें सरसों का तेल डालकर अच्छे से पका लें। जब तेल उबल जाए तो इसमें दोनों सामग्रियों को डालकर पकाएं। जब तेल का रंग काला हो जाए और सभी चीजें अच्छे से पक जाएं तो तेल को एक कांच की शीशी में निकाल लें। आप रोज इस तेल का इस्तेमाल करें और फिर देखें कैसे आपके सफेद बाल काले होने शुरू हो जाते हैं। ये तेल आपके बालों को पोषण देने का काम करेगा और उन्हें हेल्दी और काला बनाए रखेगा।
बालों में आंवला पाउडर लगाने के फायदे
आंवला में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं बल्कि अमीनो एसिड और प्रोटीन भी पाया जाता है, जो बालों की हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बालों पर आंवला का इस्तेमाल उन्हें काला करने, घना बनाने, हेयर फॉलिकल को मजबूत करने के साथ-साथ कोलेजन को बूस्ट करने में भी मदद करता है। साथ ही आंवला पाउडर से तैयार किया हेयर मास्क स्कैल्प को साफ करने के का भी काम करता है।
बालों के लिए मेथी के फायदे
मेथी का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण स्कैलप को साफ करने और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
