बिना डाई, केमिकल या मेहंदी के सफेद बालों को करें नेचुरली काला
डाई के बिना बालों को नेचुरल तरीके से किस प्रकार काला कर सकते हैं आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते है।
Black Hair Remedy: बिना डाई के बाल कैसे काले करें… अक्सर यह सवाल लोगों के मन में जरूर उठता होगा क्योंकि डाई का असर कुछ दिनों में खत्म हो जाता है और फिर से सफेद बाल नजर आने लगते हैं। डाई में बहुत सारे केमिकल होते हैं, जो बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसीलिए लोग बालों को काला करने के लिए डाई के अलावा दूसरा विकल्प भी ढूंढते हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि डाई के बिना बालों को नेचुरल तरीके से किस प्रकार काला कर सकते हैं। आइए, आपको इसके बारे में जानकारी देते है।
Black Hair Remedy:ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का जूस पिएं

सुबह खाली पेट गाजर, चुकंदर, आंवला, नींबू आदि का जूस पीना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और बालों को काला और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। यह आदत आपके बालों की चमक को बरकरार रखने में भी मदद करती है।
तेल और एलोवेरा जेल

आप नारियल, सरसो, अरंडी या जैतून के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इस मिश्रण को आप अपने बालों में लगाएं। इसमें नींबू और आंवला का रस भी मिला सकते हैं। जल्द ही आपको सफेद बालों से छुटकारा मिल जाता है। कम से कम 3 से 4 घंटों के लिए बालों में लगाना चाहिए। इसके बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका प्रयोग किया जा सकता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
अंडा लगाएं

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। आप अंडे का हेयर मास्क बनाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल मजबूत बनते हैं इसके लिए बस आपको सरसों नारियल या जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाना होगा। इसमें आप नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। आप इसे 20 से 25 मिनट या 4 से 5 घंटे या रात भर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इससे बालों को मजबूती भी मिलती है।
प्याज के रस से करें बाल काले

प्याज के रस से बालों की बहुत सारी समस्या खत्म होती है। यह बालों के लिए बहुत लाभकारी होता है। सफेद बालों को काला करने के लिए भी प्याज के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगाया जा सकता है या फिर सरसों या नारियल के तेल में भी मिलाकर इसका प्रयोग किया जा सकता है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे बाल तेजी से काले होते हैं। इसे सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे 3 से 4 घंटे के लिए जरूर लगाएं। उसके बाद शैंपू से बाल धो लें। बहुत ही अच्छा रिजल्ट देखने को मिलता है।
आंवला से करें बाल काले

सफेद बालों को काला करने के लिए आंवला बहुत ही बेहतर उपाय होता है। इसे हेयर पैक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचल कर या रस का प्रयोग भी कर सकते हैं। आप आंवला के रस को किसी भी तेल में मिलाकर बालों में लगाएं। इसे कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दे। उसके बाद शैंपू से बाल धो लें। इसे हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
तो देखा आपने! सफेद बाल को नेचुरली काला करना बहुत ही आसान होता है। बस इन कुछ नुस्खों को ज़रूर आजमाना चाहिए।
