Divide hair into two parts
Divide hair into two parts

Avoid Monsoon Hair Fall: मॉनसून में बालों की सही देखभाल ना करने से बाल अपनी सुंदरता खो देते हैं और टूटने लगते। ऐसा ना हो इसके लिए हेयर एंड मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोचर बता रही हैं हेयर केयर टिप्स –

बरसात के मौसम में बालों को सही पोषण और उचित देखभाल न मिले तो कई तरह की समस्याओं, जैसे- बालों का टूटना, झड़ना आदि का सामना इस मौसम में करना पड़ता है। अगर किसी के तैलीय बाल हैं तो उनके लिए और समस्या खड़ी हो जाती है, क्योंकि तैलीय बाल वातावरण में मौजूद गंदगी को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करते है, जिससे बाल टूटना शुरू हो जाते हैं। बहरहाल, आप अपने टूटते बालों से परेशान न हो, क्योंकि हम बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें आजमाकर आप मानसून में अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं।

Also read: उम्र के हिसाब से दें खुद को पोषण: Nutrition by Age

1. बरसाती मौसम में अपने बालों को कवर करके रखें। इस मौसम में आप अपने बालों को जितना गीला होने से बचा सकती हैं तो बचाएं, क्योंकि बाल गीले होने पर चिपचिपे हो जाते, जिससे वे झड़ने लगते हैं।
2. अगर आपके बाल बरसात के पानी में भीग जाए तो आप बालों में गुनगुने नारियल का तेल लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। कोशिश करें कि अगले दिन शैंपू करें। ऐसा करने से नारियल का तेल आपके बालों में नमी बनाएगा और आपके बाल मजबूत होंगे।

Avoid Monsoon Hair Fall
Hair Fall

3. इस मौसम में बाल जल्दी गंदे हो जाते है जिसके चलते इन्हें बार-बार धोना पड़ता है। ऐसे में हमें कोई भी हेयर प्रॉडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर इनका इस्तेमाल करना ही है तो केवल माइल्ड शैंपू या फिर कंडीशनर का ही इस्तेमाल करें और हेयर स्प्रे से तो बिलकुल ही दूर रहें।
4. बालों को धोने के बाद हर बार कंडीशनर का प्रयोग करें। कंडीशनर का इस्तेमाल बालों की जड़ व स्कैल्प में बिलकुल नहीं करना चाहिए। इसे सिर्फ बालों के छोर पर लगाना चाहिए।
5. बरसात में अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए इन्हें नियमित रूप से धोते रहना जरूरी है। इस तरह बाल साफ रहेंगे और वे कम झडें़गे।
6. साथ ही बालों को झड़ने से रोकने के लिए पोषक और संतुलित आहार का अधिक से अधिक सेवन करें। खाने में ऌफलों व सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा खाएं और खूब पानी पिएं,
ताकि बालों में पोषक तत्वों और प्रोटीन की पूर्ति होती रहे।
7. बालों के सही पोषण के लिए हफ्ते में एक बार हॉट ऑयल मसाज जरूर करें। इस तरह आपकी समस्या काऌफी हद तक ठीक हो सकती है।
8. बरसात के मौसम में हो सके तो बहुत फैंसी हेयर स्टाइल को अपनाने की कोशिश ना करें और ना ही बहुत टाइट हेयर स्टाइल बनाएं, क्योंकि ऐसा करने से बाल जल्दी टूटते हैं।
9. बरसात के मौसम में हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए। अगर ड्रायर करना बहुत जरूरी है तो सबसे पहले बालों को पूरी तरह सूख जाने दें। बालों का अच्छी तरह सूख जाने पर पर ही इसका प्रयोग करें। ड्रायर को अपनी स्कैल्प से कम से कम छह इंच की दूर रखें।
10. इस मौसम में कंडीशनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। कंडीशनर हमेशा अच्छी क्वॉलिटी का ही इस्तेमाल करें हो सके तो प्राकृतिक कंडीशनर बनाकर लगाएं।
11. प्राकृतिक कंडीशनर बनाने के लिए आप नींबू के रस को एक मग पानी में मिला लें और शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को धो लें। इससे कंडीशनर में नींबू होने से आपके बालों की चमक बरकरार रहेगी और यह डैंड्रफ से भी आपके बालों को बचाएगा।
12. इसके अलावा शैंपू करने के एक घंटे पहले अंडे के सफेद हिस्से को बालों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आप शैंपू कर लें।

Hair Fall Remedy
Hair Fall Remedy

13. इस मौसम में हेयर ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए। न ही बालों में किसी तरह का कलर लगाना चाहिए। बरसात में ऐसे प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल करने से आपके बाल झड़ने लगेंगे।
14. इसके अलावा आप घर पर ही हफ्ते में तीन से चार बार अपने बालों को प्रोटीन ट्रीटमेंट दे सकती हैं। ये ट्रीटमेंट बहुत आसान है। इसके लिए आप एक कटोरी में अंडा को फेंटकर अपने गीले बालों पर लगा लें। लगाने के 15 मिनट बाद अपने बाल गुनगुने पानी से धो लें।
15. आप हफ्ते में दो बार एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस जैल से की गई मालिश बालों का झड़ना कम करती है साथ ही रूखे बालों को पोषण प्रदान कर स्कैल्प को ठीक करती है।

ऑरिफेल्म की हेयर एंड मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोचर कहती हैं कि
बरसात में बालों को झड़ने से रोकने के लिए उन्हें बारिश के पानी में भीगने से बचाएं, खासकर मानसून की शुरुआती दिनों में। दरअसल शुरूआती बरसात में हवा में शामिल तमाम तरह पॉल्यूटेंट्स आ जाते हैं, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं, उनमें रूखापन तक भी आ जाता है जिससे वे बेजान नजर आने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में बालों की देखभाल जरूरी है।