This fish must be eaten twice a week
Fish for Beauty

Summary: टूना मछली में छिपा है सेहत का खजाना, जानें इसके चमत्कारी फायदे

टूना मछली प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स का पावरहाउस है, जो बालों का झड़ना रोकने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। सप्ताह में दो बार इसका सेवन करने से स्किन, दिल और दिमाग की सेहत में भी सुधार होता है।

Fish for Beauty: हेल्थ के लिए मछली खाना काफी अच्छा माना जाता है। कई परेशानियों में मछली बेहद असरदार चीज है। मछली में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फैट होता है, जो हार्ट समेत कई समस्याओं में फायदेमंद चीज है। क्या आप जानते हैं ऐसी मछली के बारे में कि अगर इस मछली को सप्ताह में दो दिन भी खा लिया तो बाल झड़ना कुछ ही दिनों में बंद हो सकता है। हड्डियों में नई जान आ सकती है और शरीर को पोषण से भर सकता है। आज हम आपको मछली खाने के फायदे बताने वाले हैं।

tuna fish
tuna fish

दरअसल, इस मछली का नाम है टूना। यह इतना पावरफुल है कि इसका पता आपको इस बात से चल जाएगा कि 85 ग्राम टूना मछली में 21 ग्राम प्रोटीन होता है। ट्यूना मछलियां हिन्द महासागर और पश्चिमी प्रशांत महासागर में पाई जाती हैं। ये मछलियां भोजन की तलाश में झुंड में चलती हैं.कार्बोहाइड्रैट होता ही नहीं है और हेल्दी फैट 1 ग्राम होता है। इसके बाद इसमें विटामिन डी, विटामिन बी 12, नियासिन, सेलेनियम, विटामिन बी 6, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे जीवनदायी तत्व होते हैं जो कई बीमारियां से हमारी रक्षा करते हैं। टूना मछली में कैल्शियम भी भरे होते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसके साथ ही इसमें नियासिन, सेलेनियम, फॉस्फोरस जैसे तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं, इसलिए अगर सप्ताह में दो दिन भी इसे खा लें तो बालों का झड़ना बंद हो सकता है। यह अधिकतम 21 सेंटीमीटर तक लंबी हो सकती है और इसका वजन 1.5 किलो से ज्यादा नहीं होता। यह बेहद स्वादिष्ट मछली होती है।

मछली एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत होती है, जो मांसपेशियों, और शरीर की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही बालों और आंखों के लिए भी उमदा माना जाता है। मछले में मिलने वाला प्रोटीन लीन होता है और साथ ही यह शरीर में बेहतर अब्जॉर्ब होता है।

Excellent Source Of Vitamins
Excellent Source Of Vitamins

मछली में विटामिन डी, विटामिन बी12, जरूरी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों, दांतों, दिमाग, और अन्य शारीरिक कामों के लिए बेहतरीन चीज है।

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, दिल की बीमारी की संभावना को कम करता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है, जैसे कि डिप्रेशन, चिंता, और स्ट्रेस का कम होना. इसके साथ ही ओमेगा-3 दिमाग को तेज करने का भी काम करता है।

Children Development
Children Development

गर्भावस्था में मछली का सेवन करने से शिशु के मस्तिष्क का विकास होता है, हालांकि गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिसका सेवन करने से स्किन साफ होती है और चमकदार बन जाती है। मछली खाने से स्किन पर आए रिंकल्स दूर हो जाते हैं।

मछली का सेवन करने से बालों की हेल्थ में सुधार होता है और कई मामलों में यह टूटने बंद हो जाते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों के बालों की डलनेस भी दूर होती है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...