Hair Care Tips अगर आप भी बालों को करती हैं कलर तो जान लें ये तीन बहुत काम की टिप्स
हाल-फिलहाल में हेयर कलर ट्रेंड्स काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जिसको फॉलो करने के लिए लोगों सैलून में तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स करवाते हैं।
Hair Colour Care: आज के समय में हर कोई चाहता है इस उनके बाल सिल्की, स्मूद और रेशम जैसे हों लेकिन ज़्यादातर अपने लोग सफ़ेद बाल छुपाने के लिए और शौकिया तौर पर भी हेयर कलर का इस्तेमाल कर लेते हैं। सफेद बालों को काला करने की बात हो या फिर काले बालों को रंग बिरंगा बनाने की ये सब कुछ आपको स्टाइलिश बनाता है। वहीं सोशल मीडिए प्लेटफार्म पर भी आजकल तरह तरह के ट्रेंड वायरल होते रहते हैं, जिसको देखकर लोग अपने बालों को लेकर कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स करने लगे हैं।
हाल-फिलहाल में हेयर कलर ट्रेंड्स काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जिसको फॉलो करने के लिए लोगों सैलून में तरह-तरह के ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि जब भी आप किसी मेहेंगे सैलून से कोई ट्रीटमेंट करवाते हैं तो वो लोग अक्सर आपको हेयर केयर प्रोडक्ट्स खरीदने के लिए क्यों कहते हैं।
महंगे शैम्पू, कंडीशनर, सीरम और हेयर मास्क दिखाकर आपको ये कहा जाता है की ये आपके बालों के लिए जरुरी है और ये आपके बालों के कलर को प्रिजर्व करेगा। साथ ही कहा जाता है कि ये प्रोडक्ट आपके बालों को सिल्की, स्मूद और शाइनी बना देंगे। अपने बालों को सूंदर रखने के लिए लोग ये प्रोडक्ट खरीद लेते हैं। वैसे तो माना जाता है कि सल्फेट फ्री शैम्पू बालों के लिए अच्छा होता है,लेकिन शैम्पू से ज्यादा पानी आपके बालों का असली दुश्मन है जिससे आपके बालों का कलर चला जाता है। आइये जानते हैं कैसे आप अपने कलर ट्रीटेड हेयर को डैमेज से बचा सकते हैं
हफ्ते में 2 बार ही हेयर वॉश करें

बालों में कलर ज्यादा समय तक टिका रहे इसके लिए हफ्ते में 2 बारे ही हेयर वॉश करें। क्योंकि पानी आपके बालों को स्वेल करता है। इस स्वेलिंग से बालों में पोर्स बन जाते हैं और आपके बालों का कलर जल्दी निकलता है। अगर आप हर दूसरे दिन या गर्मियों के समय आप हर दिन हेयर वॉश करती हैं तो यही कारण है कि आपके बालों का कलर जल्दी निकल जाता है। अगर आपने नए-नए बाल कलर करवाए हैं तो हेयर वॉश की फ्रीक्वेंसी थोड़ी कम कर दें। इससे आपका हेयर कलर ज्यादा चलेगा।
हेयर वॉश के बाद बालों को निचोड़ना है जरुरी

जैसे गीले कपड़ों से एक्स्ट्रा पानी निकालने के लिए निचोड़ा जाता है वैसे ही हेयर वॉश के बाद बालों को निचोड़ना भी जरुरी है ताकि बाल जल्दी सुख जाए और वाटर डैमेज कम हो। जैसे ही एक्स्ट्रा पानी आपके बालों से निकलेगा आपके बाकी जल्दी सुख जाएंगे और बालों में पोर्स भी नहीं बनेंगे।
यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट
बालों को ब्लो ड्राई करें

वैसे तो कहा जाता है कि बालों के लिए हीट अच्छी नहीं होती है, लेकिन गीले बालों को ब्लो ड्राई करें। इससे आपके बाल जल्दी सुख जायेंगे। लेकिन हीट अप्लाई करने से पहले हीट प्रोटेक्टेंट्स इस्तेमाल कर लें। इसी के साथ, जब बालों को ब्लो ड्राई करें तो तक़रीबन 15 सेंटीमीटर का गैप जरूर रखें। वहीं हीटिंग डिवाइस को ऊपर से नीचे की ओर मोशन में चलाती रहें। इससे आपके बालों के पोर्स भी बंद हो जायेंगे और बाल भी जल्दी सुख जायेंगे।
