त्वचा के रंग के अनुसार हेयर कलर चुनकर बालों को दें आकर्षित लुक: Hair Color According to Face
Hair Color According to Face

Hair Color: यदि बाल आकर्षित होते है तो आपका व्यक्तित्व अपने आप निखरकर सामने आता है। आपने देखा होगा कि अगर किसी महिला के बाल खूबसूरत होते है तो उस पर से नजर हटती ही नहीं है। लेकिन कई बार समय से पहले बाल सफेद होने के कारण इसका असर आपके चेहरे पर दिखने लगता है। आप समय से पहले बूढ़ी नजर आने लगती है। जिससे आप पर कोई भी ड्रेस या मेकअप नहीं जंचता। ऐसे में कलर कराना ही बेहतर ऑप्शन साबित होता है। लेकिन कुछ महिलाएं अपने लुक में हमेशा कुछ चेंजेस लाती है रहती है। ऐसे में ज्यादातर कलर कराना पसंद करती है। लेकिन बालों को कलर कराने से पहले आपको अपने स्किन टोन और उम्र को ध्यान रखना है। तभी उसका लुक अच्छा लगेगा।

गोरी रंगत वाली महिलाएं इन रंगों को तवज्जो दें

Hair Color According to Face
Hair Color for Fair Face

यदि आपका रंग गोरा है तो आपको हमेशा ऐसा कलर बालों पर करवाना चाहिए जो आपको पूरी तरह सूट करता हो। ज्यादातर गोरी त्वचा पर ब्राउन या गोल्डन से टच करते हुए कलर ज्यादा फबते है। क्योंकि आपका रंग साफ है साथ ही इसे करवाने से आप बेहद यंग नजर आती है। और खुबसूरती दोगुना बढ़ जाती है।

ऐश ब्राउन

ये कलर ब्राउन कलर में होता है। ब्राउन कलर हमेशा गोरे रंग की महिलाओं पर ही जंचता है। आपने कई बार देखा होगा कि सांवली रंग की महिलाएं इसे करवा लेती है। लेकिन वह बिल्कुल भी जंचती नहीं है। क्योंकि काले रंग पर ब्राउन कलर का कोई मेल नहीं है। गोरे रंग पर इसका हल्का और डार्क दोनों ही टच बेहतर लुक देता है। ये आप पर निर्भर करता है। आप कौन सा कलर करवाना चाहती है।

ऑबर्न हेयर कलर

ये रंग हल्का लाल रंग लिए होते है। इसलिए ऐसा लगता ही नहीं है कि आपने कोई कलर करवाया है। इसे करवाकर आपके बालों का रंग नेचुरल लुक देता है। यदि आपका रंग गोरा और साथ ही गुलाबी है तो आप पर ये कलर बहुत फबेगा। और यदि आप इसमें थोड़ा डार्क लाल रंग को करवा भी लेती है तब भी ये आप पर बहुत आकर्षित नजर आएगा।

गोल्डन ओम्ब्रे कलर

भारतीय महिलाओं में तो इस रंग का काफी क्रेज देखने को मिलता है। सोने और शहद के रंग में ये हेयर कलर बेहद आकर्षित लगता है। और जब कोई गोरी महिला इसको करवाती है तो उसका लुक बहुत ही आकर्षित नजर आता है। लेकिन अगर सांवली महिला इस कलर को करवाती है तो उन पर ये कलर नेचुरल लुक नहीं देता है। क्योंकि कलर ऐसा करवाना चाहिए जिससे वह आपके बालों और चेहरे को नेचुरल लुक दे सके।

हनी ब्लॉन्ड

शहद के रंग में ये कलर बेहद बालों पर बेहद आकर्षित नजर आता है। गोरे रंग पर इस तरह के कलर बेहद आकर्षित नजर आता है। साथ ही इससे आपका रंग और भी अधिक गोरा नजर आता है। आपने देखा होगा कि गोरे लोगों पर पीला रंग काफी जंचता है। ऐसे में पीले और गोल्डन रंग का टच देता हुआ शहद का रंग आपके बालों को खूबसूरत बना देता है। आपकी पर्सनैलिटी अलग से ही नजर आती है।

गेंहुआ त्वचा के लिए बालों का रंग

जिन महिलाओं का रंग गेहुंआ है उनको ध्यान रखना चाहिए कि वे लाइट ब्राउन या गोल्डन कलर न करवाएं इससे वे यंग लगने की बजाए बूढ़ी नजर आने लगेंगी। क्योंकि गोल्डन और लाइट ब्राउन उनकी टोन से मेल नहीं खाता है। साथ ही ये कलर आपको नेचूरल लुक नहीं देते है। आपको चॉकलेटी या बरगंडी जैसे रग करवाने चाहिए। ये आपकी त्वचा से मेल खाते हुए आपको एक यंग और आकर्षित लुक देते है।

चॉकलेट ब्राउन

यदि आपका रंग गेहुंआ है तो आप इस तरह के रंग को अपने बालों पर करवाकर उन्हे बेहद सुंदर और आकर्षित बना सकती है। ये रंग खासकर गेहुंआ रंग वाली महिलाओं पर अच्छा लगता है। आजकल इस रंग का काफी ट्रेंड चल रहा है। अगर कोई गेहुंआ रंग की महिलाएं चॉकलेट ब्राउन हेयर कलर का इस्तेमाल बालों पर करवाती है। तो उनका लुक कॉलेज गोइंग युवतियों की तरह लगने लगता है। साथ ही बालों में फिनिशिंग और चमक नजर आने लगती है।

बरगंडी लाल

यदि आप आजकल के ट्रेंड को फॉलो करना चाहती है तो आप कलर को बालों में करवाएं। आप बेहद मॉर्डन नजर आएंगी। फ्रांस में इस रंग को काफी पसंद किया जाता है। बरगंडी रंग को वाइन कलर भी कहा जाता है। गेहुंआ रंग वाली महिलाएं जब इस कलर को करवाती है तो वह दिखने में बेहद स्टाइलिश नजर आती है।

सांवली रंग की महिलाओं के लिए हेयर कलर

Hair Color
hair color for dark skinned women

सांवली रंग वाली महिलाएं अक्सर कलर करवाते समय सोचने लगती है कि वे काला रंग ही करवा लें क्योंकि और कोई रंग उनके लिए बने ही नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है ब्लू टच वाला हेयर कलर उनके लिए ही बना है लेकिन इसमें ज्यादा हल्के टोन से बचें क्योंकि रंग आपको फूहड़ लुक दे देता है। तो आप नीचे दिए गए इस रंग को ट्राई करें आप पर ये रंग बेहद आकर्षित नजर आएगा।

मिडनाइट ब्लू

सांवली रंग की त्वचा वाली महिलाओं को लगता है कि उन पर रंग जंचेगा नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है उन पर मिडनाइट ब्लू रंग बेहद आकर्षित नजर आता है। लेकिन रंग करवाते समय सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप किसी प्रोफेशनल से करवाएं। क्योंकि उन्हे पता होता है कि कितनी लेयर से ये कलर सही चढ़ेगा। या फिर बहुत ज्यादा ब्राइट न हो जाए। क्योंकि तब भी ये कलर अच्छा नजर नहीं आएगा। इस कलर इस तरह करा जाता है जो बहुत ज्यादा हाईलाइट न होने के साथ आकर्षित नजर आता हैै। तो सांवली रंग की महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है वे इस रंग को करवाएं और स्टाइलिश नजर आए। 

ब्लोंड एंड ब्राउन

ब्लोंड एंड ब्राउन यानी बुरा और सुनहरे रंग का कॉम्बिनेशन सांवली रंग की त्वचा वाली लड़कियों और महिलाओं के बालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये कलर आप लंबे और छोटे दोनों आकार के बालों के लिए चुन सकते हैं। इस कलर को भी आप खुद करने के बजाए प्रोफेशनलिस्ट से ही कराएं क्योंकि दो और बेहद आकर्षक कलर होने के चलते इनको घर पर करने का रिस्क नहीं लेना चाहिए।