Top 10 Underarm Roll On: गर्मी के मौसम में पसीने के कारण आनी वाली बदबू न सिर्फ आप को बल्कि आपके आस-पास खड़े लोगों को अनकम्फर्टेबल महसूस करा सकती है। इसलिए इस्तेमाल कीजिये अंडरआर्म रोल ऑन, जो सिर्फ बदबू को कवर नहीं करता बल्कि बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी रोकता है। गृहलक्ष्मी की इस टॉप 10 सीरीज में है अंडरआर्म रोल ऑन के 10 अलग-अलग ब्रांड तो चलिए देखते हैं ये सीरीज।
डव

यह अंडरआर्म रोल ऑन 48 घंटे तक बदबू से सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें मौजूद ¼ मॉइस्चराइजिंग क्रीम स्किन को मुलायम और पोषित रखता है। यह समान टोन वाले अंडरआर्म के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और 0% अल्कोहल व पैराबेन-फ्री फॉर्मूला के साथ त्वचा के लिए सुरक्षित है। इसके 50 एमएल के पैक की कीमत ₹249 है।
फिक्स डर्मा

इस अंडरआर्म रोल ऑन में 6% AHA ,लैक्टिक एसिड, मेंडेलिक एसिड और कोजिक एसिड शामिल हैं, केवल 2 हफ्तों में अंडरआर्म की पिगमेंटेशन कम करने और बॉडी ओडर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे अंडरआर्म पूरे दिन सूखे और ताज़ा बने रहते हैं। यह समान त्वचा टोन को बढ़ावा देता है, डार्क पैच को कम करता है। इसके 60 एमएल के पैक की कीमत ₹399 है।
पल्म

यह अंडरआर्म रोल ऑन अपने बेस्टसेलिंग ट्रॉपिकल और ताज़गी भरे सुगंध के साथ दिनभर आपको फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखता है। इसका नॉन-ग्रीसी और जल्दी सूखने वाला फॉर्मूला आसानी से लग जाता है और कपड़ों पर कोई दाग या अवशेष नहीं छोड़ता। ग्लाइकोलिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसके 50 एमएल के पैक की कीमत ₹299 है।
डॉट एंड की

यह अंडरआर्म रोल ऑन स्किन की रंगत को एकसमान करता है। इसमें मौजूद 4% AHA और BHA अंडरआर्म स्किन को कोमलता से एक्सफोलिएट कर लंबे समय तक फ्रेश और क्लीन बनाए रखते हैं। यह दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़कर अंडरआर्म को घंटों फ्रेश रखता है। इसके 50 एमएल पैक की कीमत ₹299 है।
मिनिमिलिस्ट

यह अंडरआर्म रोल ऑन बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को प्रभावी रूप से खत्म करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें मौजूद Decylene Glycol एक एंटीबैक्टीरियल मॉलिक्यूल है जो पसीने से आने वाली बदबू को रोकता है। यह रोल ऑन अंडरआर्म स्किन टोन को समान करने और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। इसके 40 एमएल के पैक की कीमत ₹399 है।
रेक्सोना

यह अंडरआर्म रोल ऑन पसीने और बैक्टीरिया से होने वाली बदबू से 10 गुना बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसका 48 घंटे तक असरदार स्वेट गार्ड एंटीपर्सपिरेंट फॉर्मूला आपको दिनभर फेश बनाए रखता है। । 0% अल्कोहल के साथ यह त्वचा पर सुरक्षित और कोमल है, जिससे अंडरआर्म स्किन फ्रेश और साफ रहती है। इसके 50 एमएल पैक की कीमत ₹170 है।
केमिस्ट एट प्ले

इस अंडरआर्म रोल ऑन में 4% लैक्टिक एसिड और 1% मांडेलिक एसिड है, जो त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट करता है। साथ ही इसका नियमित इस्तेमाल अंडरआर्म स्किन टोन को समान बनाता है। इसका व्हाइटनिंग और ब्राइटनिंग फॉर्मूला नियमित इस्तेमाल से अंडरआर्म को निखारता है। इसके 40 एमएल के पैक की कीमत ₹399 है।
विशकेयर

यह अंडरआर्म रोल ऑन सीरम बेस्ड है जिसमें AHA, कोजिक एसिड और मुलेठी का एक शक्तिशाली मिश्रण है जो डार्क अंडरआर्म को लाइट करता है। साथ ही उसको डार्क होने से भी रोकता है। यह 24 घंटे तक पसीने की बदबू को रोकता है। इसकी एक्वा फ्रेश खुशबू आपको पूरे दिन तरोताज़ा रखती है। इसके 50 एमएल पैक की कीमत ₹399 है।
निविया

यह अंडरआर्म रोल ऑन 48 घंटे तक प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे दिनभर ताजगी बनी रहती है। इसमें मौजूद प्रीशियस पर्ल एक्सट्रैक्ट्स हल्की और सुकून देने वाली खुशबू देते हैं, जो पूरे दिन फ्रेशनेस का एहसास कराते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल एजेंट्स शामिल हैं, जो बैक्टीरिया को दूर रखकर लंबे समय तक गंध को नियंत्रित करते हैं। इसके 50 एमएल पैक की कीमत ₹243 है।
बी बॉडीवाइज

AHA और BHA युक्त, यह फ़ॉर्मूला शरीर की बदबू को छुपाने के बजाए दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर काम करता है। यह रूखे अंडरआर्म को हाइड्रेट करता है और लगातार इस्तेमाल से पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। इसके 50 एमएल पैक की कीमत ₹349 है।
नोट : अंडरआर्म रोल का खुले घाव, निशान, या वैक्सिंग/शेविंग के तुरंत बाद इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि यह त्वचा में जलन पैदा कर सकता है।
