ये ब्रांडेड आईशैडो पैलेट, जो हैं बिलकुल बजट-फ्रेंड्ली और साथ ही मिलती ही बेहतरीन क्वालिटी: Eyeshadow Palette
Branded eyeshadow palettes that are budget-friendly yet of great quality Credit: canva

ये ब्रांडेड आईशैडो पैलेट, जो हैं बिलकुल बजट-फ्रेंड्ली और साथ ही मिलती ही बेहतरीन क्वालिटी

आजकल तमाम लडकियां और महिलायें नए शेड्स में बजटफ्रेंडली आईशैडो की तलाश में रहती हैं और उन्हें इस्तेमाल करना भी पसंद करती है।

Eyeshadow Palette: आजकल तमाम लडकियां और महिलायें नए शेड्स में बजटफ्रेंडली आईशैडो की तलाश में रहती हैं और उन्हें इस्तेमाल करना भी पसंद करती है। मार्किट में भी ऐसे कई अच्छे और बेहतरीन ब्रांड के आईपैलेट मौजूद हैं जो अच्छे कलर्स और अच्छी पिगमेंटेशन के साथ आपको मिल जाते हैं।

मार्किट में मिलने वाले ये आईशेडो पैलेट पॉकेट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ सभी आई मेकअप पैलेट्स पॉपुलर और ट्रस्टेड ब्रांड्स जैसे Nykaa, MARS और NYX,Makeup Revolution के हैं। इनके कलर पैलेट में आपको अपने हिसाब से काफी ऑप्शन भी मिल जाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में……

MARS Cosmetics

MARS एक जाना माना इंडियन ब्रांड है जो काफी किफायती मूल्य पर काफी अच्छे आईशैडो पैलेट भी बनाता है। इस ब्रांड के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको कई जरूरी शेड्स बहुत आसानी से मिल जाते हैं। मात्रा 599 रुपये के मार्स के इस पैलेट में कुल 36 कलर मौजूद होते हैं। इसमें क्रीज को डीप टोन देने के लिए और आइलाइनर के रूप में यूज करने के लिए भी एक मैट ब्राउन, मैट पीच जैसे कलर आपको आसानी से मिलेंगे। इनके कई पैलेट में आपको गिल्टर शेड्स भी देखने को मिलते हैं।

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

Swiss Beauty

आईशैडो

स्विस ब्यूटी एक बेहतरीन इंडियन ब्रांड है। ये भी काफी बजट फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाते हैं। इसमें अलग-अलग कलर में बहुत सारे आई पैलेट मौजूद हैं। चाहे वो कलरफुल शिमर पैलेट हों या सॉफ्ट न्यूट्रल शेड्स हों। वहीं मेकअप बिगनर्स के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होता है। साथ ही इसे यूज करना भी बेहद आसान है। इसलिए अगर आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, और ऐसा पैलेट चाहते हैं जो अप्लाई करने में भी आसान हो, तो यह आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। स्विस ब्यूटी का ये 32 कलर फॉरएवर आईशैडो पैलेट आपको मात्र 649 रुपये में मिल जाता है जो आपको एक ग्लैम लुक देगा।

Nykaa

नायका एक बेहद अच्छा और ट्रस्टेड ब्रांड है। जो काफी अच्छे आईशैडो भी बनाती है। इस ब्रांड के पास बहुत ज्यादा सुपरसाइज्ड पैलेट तो नहीं हैं, लेकिन कुछ बड़े पैलेट इनके हैं जो आपके लिए डेली यूज के लिए बेस्ट हैं। इनके कलर पैलेट में आपको शाइन और क्रीमी दोनों तरह के टेक्स्चर मिल जाएंगे। ड्रेमेटिक मेकअप के लिए इसमें कई डीप शेड्स भी मौजुद है। लेकिन ज्यादातर लोग जो ज्यादा डीप टोन चाहते हैं, उनके लिए भी Nykaa के पास 12 इन 1 – कारमेल क्रंच है जिसकी कीमत महज़ 1,575 रुपये है। इस बेहतरीन आईशैडो पैलेट में डे और नाइट दोनों के लिए कलर्स मौजूद हैं।

Makeup Revolution

आईशैडो

Makeup Revolution ब्रांड में कुछ बहुत ही अच्छे पैलेट भी मौजूद हैं। जो कम कीमत में आपको काफी अच्छा रिजल्ट देते हैं। उनके पास एक रेवोल्यूशन प्रो रेंज, एक एक्सएक्स रेवोल्यूशन रेंज, और स्पेशलन एडिशन पैलेट की खूबसूरत रेंज भी मौजूद है। उनके ज्यादातर पैलेट में अच्छी गुणवत्ता वाले आईशैडो मौजूद होते हैं। जिसमे आपको चाकलेट और कई डीप टोन के शेड्स भी आसानी से मिल जाएंगे। जो इस ब्रांड में ज्यादा करल पैलेट के साथ एक बिग कलर पैलेट में देते हैं। इसके अलावा, उनके पास में शेड पैलेट की एक काफी बड़ी रेंज मौजूद है। इसमें सिर्फ 1,050 रुपये में 15-पैन वाले पैलेट में आपको बहुत सारे ब्राउन और गोल्ड शेड्स मिल जाते हैं जो कि बेहद खूबसूरत हैं।

Rude Cosmetics

Rude कॉस्मेटिक्स ने सोशल मीडिया पर तब धमाल मचाया जब उन्होंने कुछ आईशैडो पैलेट लॉन्च किए और उनमें महंगे हाई-एंड पैलेट के लाइट और कॉर्फूल ऑप्शन थे। इसमें आपको सॉफ्ट और वॉर्म टोन दोनों ही तरह के शेड्स आसानी से मिल जाते हैं। रूड कॉस्मेटिक्स मेट्रोपोलिस में 14 रंग आइशैडो पैलेट आपको महज़ 1,100 रुपये में बहुत आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इसमें डीप लिलाक-लैवेंडर का शिमर शेड भी शामिल है।

Leave a comment