सेंसिटिव आईज मेकअप में ध्यान रखिए इन बातों का नहीं तो हो सकती है समस्या : sensitive eye makeup
काफी महिला ऐसी होती है जिनकी आँखे बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है। उसके लिए जरूरी है कि मेकअप करने से पहले उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
Sensitive Eye Makeup: मेकअप करना तो हर स्त्री का हक होता है। जिसके लिए वह अक्सर ही मेकअप करने के नए-नए तरीकों की खोज करती रहती हैं। इतना ही नहीं अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए नए-नए मेकअप के तरीकों को रोजाना ट्राई करती है। काफी महिला ऐसी होती है जिनकी आँखे बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है। उसके लिए जरूरी है कि मेकअप करने से पहले उन्हें कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि सेंसिटिव आई होने के कारण उनकी आंखों पर असर पड़ सकता है। आईए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें इस्तेमाल करके आप अपने आप को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं बिना किसी झिझक के।
Also read : गुड़ से स्किन पर लाएं निखार, ऐसे करें इस्तेमाल
मेकअप करते वक्त हाथों को जरूर धोएं

अगर मेकअप करने से पहले जल्दबाजी के चलते हाथ धोए बिना हम आई मेकअप करना शुरू कर देते हैं, तो इससे हमारे हाथों में लगे कीटाणु का हमारी आंख में जाने का खतरा बना रहता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि अपनी इस आदत को जल्द ही बदल लीजिए, ताकि आप किसी भी आंखों की समस्या होने से पहले अपनी गलती को सुधार कर सके।
पाउडर प्रोडक्ट का कम करें इस्तेमाल

जिन महिलाओं की आँखे सेंसिटिव है उनके लिए जरूरी है कि उन्हें आंखों का मेकअप करते समय पाउडर का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। इसकी जगह पर आप क्रीम का इस्तेमाल करें तो आपके लिए बेहतर होगा। पाउडर आंखों के करीब लगाने से आंखों में जाने का डर रहता है, चुकि प्रोडक्ट्स में मौजूद जो केमिकल होते हैं वह आपकी आंखों को इफेक्ट कर सकते हैं। तो जरूरी है कि सुंदर दिखते समय आप अपनी आंखों की प्रोटेक्शन का भी ध्यान रखें।
सोने से पहले करें मेकअप साफ

अक्सर आपने ऐसा सुना होगा कि सोने से पहले हमेशा मेकअप साफ करके सोना चाहिए ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अगर हम मेकअप लगाकर सो जाते हैं तो इससे हमारे स्किन खराब होने का खतरा बना रहता है। हमारी आंखों पर इसका खास असर होता है, आपकी आंखों में किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है। जरूरी है कि सोने से पहले आप कॉटन बड्स का इस्तेमाल करके आंखों के हर कोने से मेकअप पूरी तरह से साफ करें। तभी आप अपनी आंखों का बचाव कर सकते हैं और किसी भी होने वाली बड़ी समस्या से आसानी से बच सकते है।
हमेशा खरीदे हाइपर एलर्जी प्रोडक्ट

जब आप मेकअप प्रोडक्ट खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है कि वह हाइपर एल जेरनिक होने चाहिए। इससे हमारी आंखों पर एलर्जी होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।
मेकअप ब्रश का रखें जरूर ध्यान

मेकअप करते समय हमेशा इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि आप ब्रश या स्पंज किस तरह का यूज़ कर रहे हैं। वह हमेशा साफ सुथरा इस्तेमाल करना चाहिए। गंदे ब्रश की वजह से चेहरे और आंखों पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। अगर आप इससे अपना बचाव करना चाहते हैं तो ब्रश को हमेशा साफ रखना चाहिए।
जब हम आंखों पर मेकअप का इस्तेमाल करते हैं तब इन बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि हमारी आंखें बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है इसीलिए उन पर खतरा हमेशा ही बना रहता है।
