Eyeliner Hacks
Eyeliner Hacks

Eyeliner Hacks: आईलाइनर सिर्फ आंखों को डिफाइन करने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपके पूरे लुक को निखार सकता है। खासकर अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो सही आईलाइनर टेक्निक अपनाकर आप उन्हें नेचुरली बड़ा और आकर्षक दिखा सकती हैं। आईलाइनर लगाने का तरीका ही आपके लुक को बदल सकता है। यहां हम आपको कुछ बेहतरीन आईलाइनर हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी आंखों को बड़ा दिखा सकती हैं।

टाइटलाइनिंग से बचें

अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो टाइटलाइनिंग (अंदर की ऊपरी लैशलाइन पर काजल लगाना) से बचें, क्योंकि यह आंखों को और छोटा दिखा सकता है। इसकी बजाय, लैशलाइन के बहुत करीब एक पतली आईलाइनर लाइन लगाएं और इसे हल्का सा विंग दें, जिससे आंखों की शेप ज्यादा खुली लगेगी।

लोअर वॉटरलाइन पर न्यूड या व्हाइट काजल लगाएं

छोटी आंखों को बड़ा दिखाने का सबसे आसान तरीका है वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड काजल लगाना। यह आपकी आंखों को ज्यादा ओपन और ब्राइट दिखाने में मदद करता है। ब्लैक काजल की जगह न्यूड या व्हाइट काजल का इस्तेमाल करने से आंखें बड़ी नजर आती हैं और फेस फ्रेश दिखता है।

लोअर लैशलाइन पर हल्का स्मज लुक दें

अगर आपको लोअर लैशलाइन पर काजल लगाना पसंद है, तो इसे थोड़ा स्मज करके अप्लाई करें। इससे आंखों का शेप नेचुरल और सॉफ्ट दिखता है, जिससे आंखें छोटी नहीं लगतीं। स्मज इफेक्ट के लिए आप ब्राउन या ग्रे काजल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो आंखों को गहराई देता है और उन्हें बड़ी दिखाने में मदद करता है।

विंग्ड आईलाइनर ट्राई करें

छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए विंग्ड आईलाइनर सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऊपर की ओर उठा हुआ विंग्ड आईलाइनर आपकी आंखों को लंबा और उभरा हुआ दिखाता है। अगर आपको बहुत ज्यादा ड्रामेटिक लुक नहीं चाहिए, तो सटल विंग बनाकर इसे हल्का ब्लेंड कर सकती हैं।

इनर कॉर्नर हाईलाइट करें

आंखों को ब्राइट और बड़ा दिखाने के लिए इनर कॉर्नर को हल्के शिमर या हाइलाइटर से हाईलाइट करें। यह ट्रिक आंखों को फ्रेश और ज्यादा खुला हुआ दिखाने में मदद करती है। खासतौर पर जब आप हल्का आईलाइनर या न्यूड मेकअप कर रही हों, तो इनर कॉर्नर हाईलाइट करना ना भूलें।

बहुत मोटा आईलाइनर न लगाएं

अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो बहुत मोटा आईलाइनर लगाने से बचें। मोटा लाइनर लगाने से आंखें और भी छोटी दिखने लगती हैं। इसकी बजाय, पतली और शार्प लाइन ड्रॉ करें, जिससे आंखों का शेप नैचुरली बड़ा दिखे।

लैश कर्लर और मस्कारा का सही इस्तेमाल करें

आईलाइनर के साथ-साथ मस्कारा भी आंखों को बड़ा दिखाने में मदद करता है। लैश कर्लर से पलकों को कर्ल करें और फिर वॉल्यूम देने वाला मस्कारा लगाएं। इससे आंखें ऊपर की ओर उठी हुई और बड़ी नजर आएंगी। लोअर लैशेज पर भी हल्का मस्कारा अप्लाई करें, ताकि आंखें और ज्यादा खुली लगें।

डबल विंग आईलाइनर टेक्निक अपनाएं

अगर आपको थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना पसंद है, तो डबल विंग आईलाइनर ट्राई करें। इसके लिए ऊपरी और निचली लैशलाइन दोनों पर हल्का विंग बनाएं, लेकिन ध्यान रखें कि दोनों लाइनें कनेक्ट न हों। इससे आंखों की शेप नेचुरली बड़ी लगती है और आपका मेकअप ज्यादा आकर्षक दिखता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...