आसानी से विंग्ड आई लाइनर लगाना सीखिए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस तरह से आसानी से विंग्ड आईलाइनर लगा सकते हैं।
Winged Eyeliner Hacks: आप परफेक्ट मेकअप लुक पाना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी है सही तरह से आई मेकअप का होना। आई मेकअप में आईलाइनर सबसे ज्यादा मायने रखता है। इसीलिए सभी लोग आंखों पर बहुत ही ज्यादा ध्यान देते हैं। आई मेकअप को खूबसूरत बनाने के लिए आईलाइनर के डिजाइन भी मायने रखते हैं। क्या आपको भी आईलाइनर लगाना बहुत ही ज्यादा पसंद है। विंग्ड आई लाइनर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगता है, क्योंकि इससे आंखें बड़ी दिखाई देती है, और मेकअप उभर कर आता है, परंतु इसे लगाने में लगभग सभी को परेशानी आती है। लेकिन इस लेख जानिए आप किस तरह से आसानी से विंग्ड आईलाइनर लगा सकते हैं।
बिजनेस कार्ड के जरिए
क्या आपके साथ भी अधिकतर ऐसा होता है कि एक आंख पर आई लाइनर सही से लग जाता है, लेकिन दूसरी आंख पर आई लाइनर ऊपर नीचे हो जाता है। वैसे तो यह एक सामान्य समस्या होती है। अगर आप नया-नया मेकअप करना सीख रहे हैं तो आई लाइनर से जुड़े हुए हैक्स आपके बहुत ही ज्यादा काम आ सकते हैं। अगर आप भी बिजनेस कार्ड को फेंक देती हैं, तो ऐसा करना आज ही बंद कर दे, क्योंकि इसके जरिए आप एकदम परफेक्ट आईलाइनर लगा सकते हैं।
किस तरह करें इस्तेमाल

- पेंसिल की मदद से बिजनेस कार्ड पर विंग्ड आई लाइनर की शेप बना ले।
- इसके बाद कैंची की मदद से इसी शेप में काट लें।
- अब इस कटआउट को आंखों के ऊपर लगाएं और इसके बाद आई लाइनर को अप्लाई करें।
- बिजनेस कार्ड की मदद से आपका आई लाइनर एकदम सुंदर और परफेक्ट लगता है।
स्वाइप कार्ड के द्वारा
हम सभी के बैग में कोई ना कोई स्वाइप कार्ड जरूर होता है चाहे वह क्रेडिट कार्ड हो या डेबिट कार्ड हो। हम सभी लोग स्वाइप कार्ड का इस्तेमाल जरूर करते हैं। ऐसे में आप स्वाइप कार्ड की मदद से भी विंग्ड आई लाइनर लगा सकते हैं। स्वाइप कार्ड का किनारा बहुत ही ज्यादा शार्प होता है इसीलिए इसकी मदद से एकदम परफेक्ट आई लाइनर लग सकता है।
किस तरह करें इस्तेमाल
- स्वाइप कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए लोअर लैश पर स्वाइप कार्ड को रखें।

- इसके बाद आईलाइनर का इस्तेमाल करें।
- आंखों के किनारे से शुरुआत करते हुए आईलाइनर को अच्छी तरह से शेप दें।
- इस तरह से स्वाइप कार्ड की मदद से आप एकदम परफेक्ट हो सुंदर आईलाइनर लगा सकते हैं।
फॉर्क का कर सकते हैं इस्तेमाल
क्या आप भी विंग्ड आईलाइनर लगाना पसंद करती है, परंतु कुछ ना कुछ हर बार गड़बड़ हो ही जाती है, जिसकी वजह से आपका मेकअप लुक पूरा का पूरा खराब हो जाता है। तो कोई बात नहीं आज हम आपके लिए बहुत ही आसान तरकीब लेकर आए हैं आप जिसके जरिए विंग्ड आईलाइनर आराम से लगा सकते हैं। जी हां, फॉर्क के जरिए बहुत ही खूबसूरत तरीके से लाइनर लगाया जा सकता है।
किस तरह करें इस्तेमाल
- इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फॉर्क को आंखों के किनारे पर रखें।
- अब आंख पर साइड से विंग बनाएं।
- आई लाइनर की मदद से आंखों पर पतली सी लेयर बनाएं।
- अब इसे किनारे से कनेक्ट कर ले।
- अब आप देख सकते हैं कि किस तरह से आपका एकदम परफेक्ट और सुंदर आईलाइनर लग जाता है, जिसके जरिए आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।
अगर आप भी बिगड़ आईलाइनर लगाना पसंद करते हैं तो इन हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
