Rice Bran for Beauty: फिटनेस और ब्यूटी हो या फिर हेल्थ, राइस ब्रान ऑयल बेस्ट माना जाता है। क्या आप जानते हैं राइस ब्रान ऑयल के कुछ और लाभ-
राइस ब्रान एक ऐसा खाद्य तेल है, जो चावल अंकुर तथा भूसी से निकाला जाता है। इसके जबरदस्त फायदे होते हैं। इसमें लाभदायक तत्व ओरिज़ॉनल पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है। साथ ही हाइ ब्लड प्रेशर भी कम करता है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ हैं। लेकिन ये सिर्फ आपकी हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार-चांद लगाते हैं।
बढ़िया मॉइश्चराइजर

राइस ब्रान स्किन पर एक बढ़िया मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें विटामिन ई और फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेस्ट हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे रूखापन नहीं रहता है।

ब्यूटी निखारे

तमाम हेल्थ से जुड़े फायदे के अलावा राइस ब्रान त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका खाने में तो इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ब्यूटी के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं। इससे स्किन से जुड़ी कई प्रॉबल्मस भी दूर होती हैं।
त्वचा के इन्फेक्शन दूर करता है

राइस ब्रान ऑयल स्किन के लिए बेहतरीन है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन का खतरा कम रहता है। इससे सोरायसिस, एक्जिमा या फिर त्वचा पर किसी भी तरह के घावों को ठीक होने में मदद मिलती है।
ऐसे करें इस्तेमाल
1. सबसे पहले 2.5 ड्रॉप राइस ब्रान ऑयल से पांच मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल से साफ करें और फिर चेहरा धोएं।
2. नहाने के बाद रात को सोने से पहले इस तेल से 10 मिनट तक मसाज करें, जब तक तेल अच्छी तरह एब्जॉर्ब न हो जाए।
3. बालों को फ्रिजी होने से बचाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार राइस ब्रान तेल से मसाज करें और कुछ देर बाद बालों को धो लें।
4. नहाने के बाद इसे बाकी तेलों या मॉश्चराइजर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फटी एड़ियों पर भी लगाएं।
बढ़ती उम्र थामे

राइस ब्रान के इस्तेमाल से स्किन चमकदार रहती है। विटामिन इ के गुणों से भरपूर राइस ब्रान में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो फिट रखने में मददगार होने के साथ-साथ त्वचा को भी जवां रखती है।
बेस्ट मेकअप रिमूवर

ब्यूटी निखारने के अलावा राइस ब्रान को एक अच्छा मेकअप रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे मेकअप वाले चेहरे पर लगाएं और आसानी से मेकअप उतारें। इससे त्वचा सॉफ्ट रहती है।
यूवी किरणों से बचाए

आपको जानकर हैरानी होगी कि राइस ब्रान एक नेच्यूरल सनसक्रीन है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों के अलावा पोल्यूशन से भी बचाती है। दो बूंद राइस ब्रान से अपनी स्किन की मसाज करें, जब तक तेल पूरा एब्जॉर्ब नहीं हो जाता।
बालों के लिए राइस ब्रान ऑयल

बालों के पोषण के लिए राइस ब्रान ऑयल बेहतरीन है। इसमे ओमेगा-3, 6 और 9 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड की मौजूदगी भी बालों को पोषण देती है। इससे बालों में रूसी की समस्या दूर होती है। बाल असमय सफेद होने से बचाते हैं।
डार्क सर्कल हटाए

राइस ब्रान ऑयल से आंखों के एरिया में हल्के हाथों से मसाज करने से आंखों की पफनेस और डार्क सर्कल्स कम होते हैं। आंखों के नीचे की त्वचा के लिए राइस ब्रान ऑयल एक बेस्ट आई क्रीम की तरह काम करता है।
