Tips To Get Rid Of Double Chin
Tips To Get Rid Of Double Chin

Overview: कुछ आसान आदतों और एक्सरसाइज से पाएं शार्प और स्लिम जॉलाइन

डबल चिन की समस्या आजकल गलत लाइफस्टाइल, वजन बढ़ने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से आम हो गई है। सही डाइट, चेहरे की नियमित एक्सरसाइज और कुछ हेल्दी आदतों को अपनाकर चेहरे की अतिरिक्त चर्बी को कम किया जा सकता है। पर्याप्त पानी पीना, नमक और जंक फूड से दूरी बनाना और सही पोस्चर भी इसमें मददगार साबित होते हैं।

Tips To Get Rid of Double Chin: अक्सर लोग हाथ-पैर और पेट की चर्बी तो कम कर लेते हैं, लेकिन चेहरे का फैट कम करना चुनौतीपूर्ण होता है। चेहरे पर जमा अतिरिक्त चर्बी से न केवल आपकी खूबसूरती प्रभावित होती है, बल्कि मोटे गाल और डबल चिन भी लुक पर असर डाल सकते हैं। इतना ही नहीं, चेहरे का अधिक फैट आपको आपकी वास्तविक उम्र से बड़ा दिखा सकता है। गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल इसकी मुख्य वजह हो सकती हैं। हालांकि, अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करके आप चेहरे की चर्बी को कम कर सकते हैं। आज हम आपको चेहरे का फैट कम करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे-

फेशियल एक्सरसाइज करें

Do facial exercises
Do facial exercises

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है, और जैसे शरीर की चर्बी घटाने के लिए अलग-अलग वर्कआउट होते हैं, वैसे ही चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए भी फेशियल एक्सरसाइज होती हैं। ये एक्सरसाइज न सिर्फ चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत और टोंड बनाती हैं, बल्कि त्वचा में कसाव भी लाती हैं। अगर आप चेहरे का फैट कम करना चाहते हैं, तो लिप पुलअप, फिश लिप, नेक कर्ल अप और एयर ब्लोइंग जैसी फेशियल एक्सरसाइज को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

खूब पानी पिएं

स्वस्थ रहने के लिए भरपूर पानी पीना बेहद जरूरी है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। यदि पानी का सेवन कम किया जाए, तो चेहरा फूला हुआ दिख सकता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम करना चाहते हैं, तो दिनभर खूब पानी पिएं। डॉक्टर भी रोजाना 6-8 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं।

नमक का सेवन कम करें

अगर आप सलाद, सूप या फलों पर कच्चा नमक छिड़ककर खाते हैं, तो यह चेहरे पर चर्बी बढ़ा सकता है। चेहरे की अतिरिक्त फैट कम करने के लिए नमक का सेवन सीमित करें। ज्यादा नमक खाने से चेहरा फूला हुआ दिख सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम शरीर में पानी रोकने लगता है, जिसे वॉटर रिटेंशन कहा जाता है। इससे शरीर ठीक से डिटॉक्स नहीं हो पाता और फैट जमा होने लगता है।

मसाज करें

अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मसाज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे चेहरे की चर्बी भी कम की जा सकती है? दरअसल, मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है। आप किसी भी एसेंशियल या कैरियर ऑयल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और टोंड बनी रहेगी।

भरपूर नींद लें

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। पूरी नींद न लेने से न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि चेहरे की चर्बी भी बढ़ सकती है। नींद की कमी से शरीर में स्ट्रेस लेवल बढ़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। चेहरे का फैट कम करने के लिए हर रात कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...