Skin care
Skin care

Sumaary:स्किन को दें नाइट टाइम पैंपरिंग और पाएं हेल्दी ग्लो

रात में सिर्फ दस मिनट की स्किन केयर से आप अपनी त्वचा को नैचुरल ग्लो और हेल्दी लुक दे सकते हैं।
क्लीनिंग, गुलाब जल और मॉइस्चराइजिंग से स्किन बनती है सॉफ्ट, फ्रेश और दमकती हुई।

Skin care:चाहे महिला हों या पुरुष हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन सॉफ्ट एंड ग्लोइंग नजर आए। लेकिन अगर हम प्रैक्टिकल आस्पैक्ट की बात करें तो नेचुरली स्किन का ग्लो वक्त के साथ कम होता जाता है। आमतौर पर अक्सर लोग पॉल्यूशन की वजह से स्किन डलनेस की परेशानी से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले केवल दस मिनिट अपनी स्किन को देंगे तो ना केवल आपको एक अच्छी नींद आएगी बल्कि आपकी त्वचा भी कुछ ही दिनों में चमकदार और हेल्दी नजर आएगी। बस आपको इतना याद रखना है कि आपको एक रुटीन को फॉलो करना है। बस अपने बिजी शेड्यूल में से केवल दस मिनिट अपने लिए निकालिए और आप फर्क खुद ही महसूस करेंगे। आप जब अपनी स्किन को टाइम देंगे उसे पैंपर करेंगे तो आपकी स्किन भी आपको पॉजिटिव रेस्पॉन्स देगी।

मुंह धोने की आदत

आजकल लोग अपनी स्किन को लेकर इतने अवेयर हैं कि वो मेकअप लगाने के बाद उसे उतारना कतई नहीं भूलते। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि जब आपने मेकअप नहीं किया होता तो आपको लगता है कि स्किन साफ है अब फेस को धोने की क्या जरुरत है? यही आपकी एक बड़ी गलती है और आपकी यही लापरवाही आपकी स्किन को डैमेज करती है। चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों ना हों आपने मेकअप लगाया है या नहीं लगाया लेकिन सोने जाने से पहले फेस को धोने का नियम बना लें। चाहे कुछ भी क्यों ना हो आपको फेस को धोना है। जो भी फेसवॉश आपको सूट करता है उससे अपना चेहरा साफ करें।

गुलाब जल

Clear spray bottle surrounded by pink roses and petals on a pastel pink background, conveying a fresh and delicate floral aesthetic.
Rose water makes your skin brighter.

स्किन को अच्छे से साफ करने के बाद आप गुलाब जल अपने चेहरे पर लगाएं। यह एक बेहतरीन टोनर है। इससे स्किन रिलेक्स होती है। वहीं धूप और पॉल्यूशन की वजह से चेहरे पर जो डलनेस आती है वो भी गुलाब जल से दूर होती है। स्किन फ्रैश नजर आने लगती है। आप स्प्रे बॉटल में या कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल लगाएं और अपनी इसे स्किन पर सूखने दें।

देसी घी या बादाम का तेल

A woman with a serene expression applies serum to her cheek using a dropper. She wears a white robe, suggesting a skincare routine in progress.
night care routine.

क्लीनिंग और टोनिंग के बाद अब बारी आती है मॉयश्चराइजिंग की। आप चाहें तो कोई नाइट क्रीम लगा लें या फिर स्किन को नरिश करने के लिए देसी घी या बादाम का तेल लगाएं। आप जो भी अपने फेस पर अप्लाई कर रही हैं इसे हल्के हाथों से अपने फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अगरआप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगी। वहीं अगर आपको फाइन लाइंस की प्रॉब्लम है ताे बादाम का तेल आपकी स्किन के लिए एक मैजिक का काम करेगा। आपकी फाइन लाइंस भी इससे कम होती जाएंगी।

बस इतना ही काफी है। आप देखेंगी कि आपकी स्किन धीरे धीरे दुरुस्त हो रही है। अगर यह सब करने के बाद भी आपको स्किन में डलनेस महसूस हो रही है तो आप स्किन को मॉयश्चराइज करने के बाद एलोवेरा जैल लगाएं। इसे आपको हटाना नहीं है। इसकी एक पतली सी लेयर लगाएं। यह उपाय बहुत आसान हैं लेकिन बहुत प्रभावकारी हैं।