पपीते के गूदे की मदद से बनाएं ये 4 DIY फेस मास्क: Diy Papaya Pulp Face Masks

त्वचा संबंधित परेशानी से निजात पपीते के गूदे की मदद से आप घर पर फेस मास्क तैयार कर सकते है।

Papaya Pulp Face Masks: पपीत अक्सर लोग गट हेल्थ को बेहतर करने के लिए खाते है, लेकिन ये आपके स्किन हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। मौसम में बदलाव होने की वजह से अक्सर महिलाओं में स्किन संबंधित परेशानियां होने लगती है। इससे त्वचा के टैक्सचर से लेकर टोन तक में बदलाव दिखने लगता है। त्वचा संबंधित समस्या से दिलाने में पपीता एक बेहतर विकल्प के रूप में काम करता है। पपीता में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस स्किन इलास्टीसिटी को बनाए रखने में मदद करता है। इससे कोलेजन भी बूस्ट होता है। इसके अलावा पपीता में मौजूद पपेन एंजाइम स्किन के सेल्स को बूस्ट करने में मदद करता है। इसलिए आज हम पपीता से बने DIY फेस मास्क लेकर आए है। ये आपके त्वचा संबंधित समस्या से निजात पाने में काफी मदद करेगा।

Also read: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें

फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक पपीते को छिलकर इसमें से गूदा निकाल लें। फिर इसमें चावल का आटा और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब चेहरे पर इस पेस्ट को अच्छे से अप्लाई कर लें। फिर हल्के हाथों से फेस और गर्दन पर मसाज करें। चेहरा जब सूख जाएं, तो पानी से धो लें। इससे स्किन पर होने वाली टैनिंग को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही इसको नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से स्किन ब्राइटपिंग में मदद मिलती है।

Papaya and Milk Face Mask

एक कटोरी में पपीता का गूदा निकाल लें। फिर इसमें दूध डालकर गूदे के साथ अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 15 मिनट के बाद फेस को पानी से धो लें। इस मास्क को लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज़ रहती है। इसके अलावा स्किन की थिकनेस भी बढ़ने लगती है। आप इस मास्क का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते है।

पका हुआ पपीता का गूदा एक कटोरी में निकाल लें। फिर इसमें 2 चम्मच शहद डालकर मिलाएं। अब इस पेस्ट को फेस और गर्दन पर अच्छे से अप्लाई कर लें। 10 मिनट तक स्किन पर इस मास्क को लगा रहने दें। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस फेस मास्क को लगाने से स्किन को एक्सफोलिट करने में मदद मिलती है। त्वचा की ड्राईनेस भी कम होती है। आप इस फेस मास्क का हफ्ते में 2 बार लगा सकते है।

Cream, Papaya and Gram Flour Face Mask

झुर्रियों से राहत पाने के लिए आप इस फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते है। एक कटोरी में पपीते का गूदा, बेसन और मलाई डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई कर लें। जब चेहरा सूख जाएं, तो समान्य पानी से चेहरा धो लें। इस फेस मास्क को आप नहाने से 15 मिनट पहले लगाएं और फिर नहा लें। इससे त्वचा का लोच बरकरार रहता है। साथ ही स्किन का ग्लो मेंटेन रखने में भी मदद मिलती है।