टीवी की लाडली बहु Divyanka Tripathi हर एज ग्रुप की महिलाओं के लिए इंसपिरेशन है। इनके फैशन सेंस और मेकअप लुक्स की तो लड़कियां दिवानी हैं। दिव्यांका के कीसी खास मौके का लुक हो या कैजुअल, सभी में वह लोगों को अपना दिवाना बना ही लेती हैं।
अपनी स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल जितने वाली Divyanka Tripathi 37 की उम्र में भी कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती नजर आती हैं। Divyanka Tripathi अपने फैंस का भी काफी ध्यान रखती है। यही वजह है कि वे अपने प्रशंसकों से भी समय समय पर अपनी खूबसूरती के राज बयां करती रहती हैं। आज इस लेख में हाल ही में दिव्यांका के बताए गए कुछ खासमेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें | Celebrity Food : स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं बॉलीवुड के ये सेलेब्रिटीज
मिनिमल लुक

दिव्यांका की सबसे पहली मेकअप टिप है, अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं हैं और आपको जल्दी से किसी शादी में या पार्टी में पहुंचना है तो मिनिमल मेकअप लुक अपनाकर गॉर्जियस दिख सकती हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को धोकर अच्छी तरह से मॉइश्चराइज कर लेना है। अब अपने स्किन टोन से मिलता हुआ फाउंडेशन या बीबी क्रीम का अप्लाई करना हैै। यहां आप अपने लुक को थोड़ा ग्लोइंग दिखाने के लिए इल्यूमिनेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अगर स्किन ऑयली है, तो उस पर मैट फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन को स्पंज से अच्छी तरह से चेहरे से लेकर गर्दन तक स्प्रेड कर लें। यदि आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स या पिंपल्स हैं तो उन्हें छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आई मेकअप

ओकेजन के मुताबिक आप अपनी आंखों का मेकअप करें। किसी वेडिंग या पार्टी के लिए आप शिमरी शेड्स का यूज भी कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आईलिड्स को अच्छी तरह पोंछने के बाद शिमरी आई शैडो पूरी आईलिड्स पर लगा लें। इसके बाद विंग्ड लाइनर लगाने के बाद मस्कारा लगा लें।
ब्लशर

पार्टी हो या वेडिंग फंक्शन आप अपने गालों को खूबसूरत बनाना ना भूले। इसके लिए अपने गालों पर हल्का ब्लश लगा लें। अब आखिर में ब्राइट पिंक या रेड लिपस्टिक लगाकर अपने लुक को कम्प्लीट करें।
आईब्रोज

हमारे मेकअप में सबसे अहम हमारी आईब्रोज भी है। मेकअप कंपलीट करने के बाद अपनी
आईब्रोज को हैवी लुक देने के लिए उनपर डार्क ब्राउन पेंसिल से अच्छी शेप दें।