नारियल तेल में इस पत्ते को डालकर लगाने से बाल होंगे घने, इन परेशानी से भी मिलेगा छुटकारा: Coconut Oil with Curry Leaves for Hair
Coconut Oil with Curry Leaves for Hair

नारियल तेल में इस पत्ते को डालकर लगाने से बाल होंगे घने, इन परेशानी से भी मिलेगा छुटकारा

Hair Care : बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करी पत्ता और नारियल तेल का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ और इस्तेमाल का तरीका-

Coconut Oil with Curry Leaves for Hair: नारियल तेल आपके बालों को सॉफ्ट और मुलायम बनाता है। इसके गुणों की चर्चा जितनी की जाए, उतना कम है। लेकिन अगर आप इसके गुणों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ नैचुरल पत्तियों को डाल सकते हैं। इन नैचुरल पत्तियों में करी पत्ता शामिल है। नारियल तेल में अगर आप करी पत्ते (Curry Leaves) को डालकर बालों में सगाते हैं, तो इससे आपके बालों को कई गुणा फायदा पहुंच सकता है। करी पत्तों में मौजूद पोषक तत्व और नारियल तेल की विशेषताएं मिलकर बालों की सेहत को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं बालों में नारियल तेल और करी पत्ता लगाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

Also read: बालों को काला करने के लिए लगाएं करी पत्ते का हेयर मास्क: Curry Leaves for Hair

Coconut Oil with Curry Leaves for Hair
Curry Leaves

बालों में करी पत्तों और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। दरअसल, इसमें बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं। इससे बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो, तो करी पत्ते का मिश्रण अपने बालों में लगा सकती हैं।

बालों में करी पत्ता और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी है साथ ही यह डैंड्रफ से भी छुटकारा दिला सकता है। इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों से डैंड्रफ की समस्या दूर हो, तो इस तेल का प्रयोग बालों में जरूर करें।

Dandruff
Dandruff

बालों में करी पत्ता और नारियल तेल का मिश्रण लगाने से आपको झड़ते बालों की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह आपके कमजोर बालों को घना बनाए रखने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकता है।

इस मिश्रण का नियमित उपयोग करने से आपके बालों को प्राकृतिक रूप से चमक मिलती है। यह बालों की शाइनिंग को बेहतर करता है।

Shining Hair
Shining Hair
  • सबसे पहले करी पत्तों को धोकर सुखा लें।
  • इसके बाद एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और उसमें करी पत्ते डालें।
  • अब पत्तों को तब तक पकाएं जब तक वे काले न हो जाएं, फिर तेल को छान लें।
  • इस तेल को ठंडा होने दें और फिर बालों की जड़ों में इस तेल से मसाज करें।
  • करीब एक घंटे के लिए तेल को बालों में लगा हुआ छोड़ दें, फिर शैम्पू से धो लें।

बालों में करी पत्ते का प्रयोग करने से आपको काफी लाभ होगा। हालांकि, इस बात को ध्यान रखें कि बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए करी पत्ते और नारियल तेल से मसाज करने के साथ-साथ सही डाइट और लाइफस्टाइल होना भी जरूरी होता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...