दुलहन के लिए 9 सेलिब्रिटी मेकअप: Celebrity Makeup for Bride
Celebrity Makeup for Bride

Celebrity Makeup for Bride: अपनी शादी के दिन हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। यहां 10 बेहतरीन और ट्रेडिशनल मेकअप लुक के बारे में बताया जा रहा है। इन सब में से आप अपने लिए एक परफेक्ट लुक को चुन सकती हैं।

Also read :बोल्ड मेकअप के लिए शानदार विंटर मेकअप किट: Winter Makeup Kit

1) ग्लास स्किन बेस एंड कोल रिम्ड आईज

इन दिनों के ब्यूटी ब्राइडल मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। कटरीना ने अपनी शादी में इस लुक को कैरी किया था। अगर आप भी ऐसा लुक चाहती हैं तो इस मेकअप को चुन सकती हैं।

2) मोनोक्रोमैटिक लुक्स

Monochromatic looks
Celebrity Makeup for Bride-Monochromatic looks

अगर आप मिनिमल मेकअप की तलाश में हैं तो मोनोक्रोमैटिक लुक्स भी एक बेहतर विकल्प है। इसमें आपका मेकअप आपकी ड्रेस के साथ मैच होता है। इन दिनों लाइट और मिनिमल मेकअप काफी पसंद किया जा रहा है।

3) गोल्डन लीड विद रेड लिप्स

अगर आप एक ट्रेडिशनल लुक देख रही हैं, तो ये लुक आपके लिए बेहतर है। इस मेकअप में गोल्डन लीड के साथ रेड लिपस्टिक जरूर लगाएं। ये लुक आपकी आंखों और होंठों को आकर्षक दिखाता है।

4) रोजी ग्लो मेकअप

Celebrity Makeup for Bride
Celebrity Makeup for Bride-Rosie Glow Makeup

हाई आई लीड्स के साथ चिक्स पर रोजी टोंन ब्रोन्जर आपको फ्रेश लुक देता है। अगर आप काफी मिनिमल मेकअप की तलाश कर रहे हैं, तो ये लुक भी एक बेहतर विकल्प है।

5) हालो स्मोकी आई

Hello Smokey Eye
Celebrity Makeup for Bride-Hello Smokey Eye

छोटी आंखों पर हालो स्मोकी आई मेकअप अच्छा लगता है। इससे आपकी आंखे बड़ी दिखाई देती हैं। इसके लिए आपको आंखों के इनर और आउटर एरिया में ब्लैक आईशेडो से मेकअप देना है।

6) सॉफ्ट पिंक मेकअप

Soft Pink Makeup
Soft Pink Makeup

अगर आप कम और लाइट मेकअप पसंद करते हैं, तो यह मेकअप आपको खूब पसंद आएगा। इस लुक के लिए आप पेस्टल कलर चुनें और पिंक सॉफ्ट मेकअप लें।

7) टिंटेड रेड लिप्स

अगर आप त्यौहार के मौके पर टिंटेड रेड लिप्स मेकअप करना चाहती हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छे लुक में से एक है। जाह्नïवी की तरह आप भी लिप टिंट लगा सकती हैं।

8) न्यूड मेकअप

अगर आप एक बोल्ड लुक को कैरी करने की सोच रही हैं, तो बोल्ड न्यूड मेकअप आपके लिए उचित विकल्प है। इन दिनों ज्यादातर अभिनेत्रियां खास मौके पर भी न्यूड मेकअप करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

9) शार्प ब्लैक विंग्स लाइनर

अगर आप ब्राइडल लुक में हाई बोल्ड लुक चाहती हैं तो आप अपने मेकअप लुक के साथ शार्प ब्लैक विंग्स लाइनर को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह का मेकअप बिपाशा बसु अक्सर करती हैं।