Hair Growth Tips: बालों का झड़ना, कमजोर और रूखे बाल आजकल हर उम्र के लोगों की आम समस्या हो गयी है। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल, हेयर स्टाइलिंग और केमिकल का बालों पर इस्तेमाल बालों की समस्या को और बढ़ा रहा है। इन समस्याओं के लिए बाजार में बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट है जो कुछ समय के लिए समस्या से निजात तो दिलाते है लेकिन इसके अधिक इस्तेमाल से बालों को नुक्सान भी पहुँचता है। ऐसे में हम घरेलू और आयुर्वेद उपाय की तरफ ज्यादा अग्रसर होते है क्योंकि इसके इस्तेमाल से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। बालों के लिए हमेशा से ही आंवला, भृंगराज, रीठा और शिकाकाई जैसी जड़ी बूटी फायदेमंद ही रही है। ये जड़ी बूटी बालों को मजबूती देने के साथ साथ बालों को घना और मुलायम भी बनाती है। वहीं इन सभी जड़ी बूटी के साथ भृंगराज को बालों के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। तो आज हम इस आर्टिकल में बालों के लिए भृंगराज का इस्तेमाल कैसे करें इसके बारे में जानेंगे।
बालों पर भृंगराज पाउडर से होने वाले फायदे
- बालों के लिए जैसे हमने बताया भृंगराज बहुत फायदेमंद है वहीं अगर आपके बाल झड़ रहे है तो भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होगा।
- सफ़ेद बालों को नेचुरल काला करने में भृंगराज बहुत लाभकारी है।
- अगर आप स्कैल्प की किसी समस्या जैसे डैंड्रफ या फिर इन्फेक्शन से जूझ रहे है तो भृंगराज में नींबू का रस मिलाकर लगाने से लाभ मिलता है।
- बालों की ड्राइनेस और रूखेपन को दूर करने में भी भृंगराज फायदेमंद है।
बालों पर भृंगराज का कैसे करें इस्तेमाल
भृंगराज के पानी से बालों को धोएं

बालों को मजबूत बनाने के लिए भृंगराज के पानी से बाल धोना बहुत फायदेमंद उपाय है। भृंगराज के पानी से बाल धोने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है और नए बाल आने में भी मदद मिलती है। इसके लिए आपको एक लिटर पानी लेकर उसमें 5 चम्मच भृंगराज पाउडर को मिलाकर उबाल लेना है। ठंडा होने के बाद इस पानी से बाल को धो लेना है।
भृंगराज हेयर मास्क
बालों हेल्दी बनाने के लिए आप भृंगराज का हेयर मास्क भी लगा सकते है। ये मास्क आपके बालों को प्राक्रतिक नमी देने के साथ साथ मजबूती भी देता है। जिससे बालों का झाड़ना कम हो जाता है और नई ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इस मास्क को बनाने के लिए आपको दही, शहद और भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल करना है। इन सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है और बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लगाना है। इस मास्क को 30 मिनट तक लगे रहने दें और फिर ताजे पानी से धो लें।
भृंगराज तेल

बालों पर भृंगराज के तेल से मालिश करने से भी आपको बहुत लाभ मिलता है। तेल की मालिश से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है जिससे नयें बाल आने में मदद मिलती है और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। वहीं भृंगराज के तेल के इस्तेमाल से बाल मजबूत तो होते ही है।
भृंगराज और नारियल तेल
नारियल का तेल भी बालों को पोषण देने और बालों को मुलायम बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं हमने अभी उपर बताया कि बालों के लिए भृंगराज भी कितना लाभकारी है। अगर हम इन दोनों को ही मिक्स करके बालों पर इस्तेमाल करते है तो बालों पर इसका प्रभाव डबल हो जाता है। इसलिए आप भृंगराज और नारियल तेल को मिक्स करके सिर की अच्छे से मालिश कर सकते है। ऐसा करने से बाल सॉफ्ट शाइनी और मजबूत बनेंगे।
