त्योहारों का रेला सा लगने वाला है। अब एक बार जो त्योहार शुरू होंगे तो फिर लगातार दो से तीन महीने इनकी रौनक बनी ही रहेगी। इस रौनक को और भी रौशन करेगी हाथ में लगी मेहंदी। वो मेहंदी जिसे लगवाने के लिए हर लड़की ढेरों जतन करती है। कभी इसे खुद लगाने की कोशिश करेगी तो कभी सहेली के हाथों का हुनर देखेंगी। और कई बार बेहतरीन डिजाइन के लिए आप बाजार में आर्टिस्ट से भी मेहंदी जरूर लगवाती होंगी। मगर इस दौरान अगर ट्रेंडी डिजाइन ही लगवाएंगी तो आपको अपने हाथ में अब तक की सबसे सुंदर मेहंदी नजर आएगी-

चेन से सजी बैक डिजाइन-

Chain back design

बैक डिजाइन पर ही सबसे पहले लोगों की नजर जाती है। इसलिए इस डिजाइन पर भी आपको एक बार नजर डाल ही लेनी चाहिए। इस डिजाइन में चेन और फूल डिजाइन का इस्तेमाल हुआ है। भले ही ये डिजाइन आधे हिस्से में लगी है लेकिन फिर भी इससे पूरा हाथ सुंदर लग रहा है। आपको भी इसे एक बार तो जरूर आजमाना चाहिए।

चेक्स और अनोखी डिजाइन-

Checks mehendi design

इस मेहंदी डिजाइन में लेयर में मेहंदी लगाई गई है। इन लेयर में चेक्स का इस्तेमाल हुआ है तो फूलों का भी और यूंहीं कुछ खास तरह की डिजाइन का भी। इन सभी डिजाइन को लेयर में लगाया गया है, जिसके चलते पूरा हाथ सुंदर और भरा हुआ लगता है। मेहंदी की डिजाइन बिलकुल अनोखी लगती है।

फूल-पत्ती से सजे हाथ-

इस डिजाइन के सा

leaves flower mehndi design

थ आपके हाथ बैक से भी अच्छे लगेंगे और ये डिजाइन सबको दूर से ही नजर आ जाएगी। ये डिजाइन अलग तरह की है भी। इसमें चेक्स का बेहतरीन इस्तेमाल हुआ है तो बाकी डिजाइन भी अनोखी लगती है। इसमें सभी उंगलियों में भी भरी हुई मेहंदी लगाई गई है। इस वजह से आपके हाथ बिलकुल हटकर लगेंगे और फेस्टिविटी का साथ भी देंगे।

बेल से सजे हाथ-

bail Mehendi design

इस डिजाइन में बेल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। ये बेल पूरे हाथ का लुक सुधार देती है। इसमें पूरे हाथ के साथ उंगली का डिजाइन भी बिलकुल अलग सा दिखता है। बेल होने के बावजूद ये मेहंदी भरा हुआ लुक देती हैं। इस वजह से फेस्टिवल पर इसको लगाना अच्छा लगेगा ही।

चार हिस्सों में खूबसूरत डिजाइन- 

Four blocks Mehendi design

इस डिजाइन को हाथों में चार हिस्सों में लगाई गई है। हर हिस्से में डिजाइन बिलकुल अलग है और खूंबसूरत भी। इसमें कहीं अंबी डिजाइन है तो कहीं जाल का अनोखा डिजाइन। इस डिजाइन को दोस्त की शादी पर भी लगा सकती हैं और त्योहारों पर भी। मेहंदी के इस डिजाइन के पसंद आने की पूरी गारंटी है। इस डिजाइन को लगवाने के बाद आप इसे दोबारा भी जरूर लगवाना चाहेंगी।

मेहंदी है कि जेवर-

Mehendi Design

मेहंदी की ये डिजाइन किसी जेवर जैसी नजर आती है। इसमें हाथ फूल जैसा डिजाइन है जो दुल्हन की सहेलियों के साथ फेस्टिवल को शान से मनाने वाली लड़कियों के लिए अच्छा रहेगा। इसमें वी शेप में मेहंदी लगाई गई है। जिसमें कई सारी डिटेल डिजाइन बनाई गई है। पंजों से होते हुए ये डिजाइन हाथों तक गई है।

गोल डिजाइन से सजाएं हाथ-

round Mehendi design

ये डिजाइन गोल आकार में है और इसको नेट पैटर्न के साथ सुंदर बनाया गया है। इसको हाथों के पीछे लगाना ही सही रहता है। इसमें नाखूनों के पास जाल का डिजाइन है तो आगे क्राउन का डिजाइन भी बनाया गया है। ये डिजाइन पार्टी के हिसाब से भी अच्छा लगेगा। इसमें डिजाइन हाथों तक गई है और बहुत डिटेल में बनाई गई है। ये डिजाइन हर किसी को पसंद आएगी ही।

थोड़ा लेकिन सिंपल-

Simple Mehendi design

ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए है जो अपने प्रोफेशन के चलते भरी हुई मेहंदी नहीं लगवा पाती हैं। या कई लड़कियों को बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद भी नहीं होती है। ऐसे में ये डिजाइन उनके काम आएगी। ये डिजाइन सिर्फ छोटी उंगली से होती हुई दूसरी उंगली तक ही गई है। बहुत हल्की सी डिजाइन पीछे की ओर भी बनी है। ये पहली बार में सबका ध्यान खींच लेती है। त्योहारों पर शगुन के तौर पर भी ये डिजाइन काफी पसंद की जाएगी।

बेल वाली सुंदर डिजाइन-

Bail Design  Mehendi

ये डिजाइन बेल पर बनी है लेकिन बेल साधारण नहीं है। बल्कि बेल ही काफी घनी है। इस बेल के नीचे और ऊपर चेन डिजाइन भी बनाया गया है। ये डिजाइन ही पूरी मेहंदी की शान है। इसके साथ डिजाइन मामूली होते हुए भी अनोखी लग रही है। मेहंदी का ये डिजाइन कलाई पर भी बिलकुल अनोखा लुक देता है। इसमें कलाई के पास लहरदर पत्तियां बनाई गई हैं। ये पूरा डिजाइन चेन की वजह से बिलकुल अलग नजर आती है।

थोड़ा यहां, थोड़ा वहां-

Mehendi Design

इस डिजाइन में कुछ पैटर्न हथेली के एक ओर है तो कुछ हाथों में फिर सारी डिजाइन को मानो धागे से जोड़ दिया गया हो, ऐसा पैटर्न बनाया गया है। ये डिजाइन आपको जरूर अच्छा लगेगा क्योंकि न ही ये भरी हुई मेहंदी है न ही बिलकुल हल्की। ये तो दोनों का मिश्रण है। ये मेहंदी डिजाइन सभी को अच्छा लगेगा ही।

ब्यूटी संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। आप ब्यूटी संबंधी टिप्स भी हमें ईमेल कर सकते हैंeditor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

पटना में गुजारिए 24घंटे,ये जगह निराश नहीं करेगी आपको