Amla on Hair Effects
Amla on Hair Effects

Amla on Hair Effects: सदियों से ही आंवला को बालों के लिए एक बेहतर औषधि के रूप में देखा जाता रहा है। आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीओक्सिडेंट जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते है जो बालों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है। बालों पर आंवला के प्रयोग से बालों को पोषण, मजबूती और शाइनी बनते है। वहीं आंवला स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी काफी मदद करता है। रोजाना एक आंवला खाने से बहुत फायदे मिलते है। लेकिन अगर आप आंवला का प्रयोग बालों पर कर रहें है तो आपको कुछ सावधानी बरतने और उसके सही तरीके के बारें में पता होना चाहिए नहीं तो आपको बालों पर आंवला के इस्तेमाल से ये 4 तरह के बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते है।   

Amla on Hair Effects
side effects of amla

अगर आप बालों को सेहतमंद बनाने के लिए आंवला का प्रयोग करने की सोच रहे है तो उसके ज्यादा उपयोग और गलत तरीकों से पहले ही सावधान हो जाएं क्योंकि इससे आपको स्कैल्प में जल्द की समस्या हो सकती है। अगर हम कच्चे आंवला के पाउडर की अधिक मात्रा पर बालों पर प्रयोग करते है तो इससे हमारी स्कैल्प सेंसिटिव हो जाती है। वहीं जिनकों पहले से ही ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किन की समस्या है उन्हें इसे लगाने से परहेज भी करना चाहिए। अगर फिर भी आप आंवले का प्रयोग कर रहें है तो दही के साथ मिक्स करके आंवला को बालों पर लगायें जिससे जलन से बचा जा सका। वहीं सेंसिटिव स्किन वालों को ज्यादा समय तक आंवला को बालों पर लगायें नहीं रहना चाहिए।   

आंवला सबकी स्किन के लिए सुरक्षित नहीं होता है क्योंकि इसमें कुछ ऐसे एसिडिक गुण मौजूद होते है तो स्किन को कई तरह के नुकसान जैसे खुजली, जलन, लाल धब्बे हो सकते है। ऐसे में जब भी आप आंवला का प्रयोग बालों पर करने जा रहे है तो एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें।  

आंवला में ऐसे गुण होते है जो बालों के रंग को गहरा बनाने में मदद करते है। अगर आपके बाल सफ़ेद है तो ये आपके बालों को काला बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आपने पहले से बालों पर कोई कलर ट्रीटमेंट ले रखा है तो ये बालों से आपके ट्रीटमेंट वाले रंग को खराब कर सकता है।

आंवला में नेचुरल एस्ट्रिंजेंट नाम का गुण पाया जाता है जिसे बालों पर इस्तेमाल करने से बालों की नमी चली जाती है। अगर आप बालों पर आंवला का पाउडर या फिर उसके जूस का इस्तेमाल कर रहे है तो ये आपके बालों से नमी को छीन सकता है। वहीं अगर आप इसका कई बार इस्तेमाल करते है तो इससे बालों में ड्राइनेस आ सकती है। इसलिए अगर आप इसका इस्तेमाल कर भी रहे है तो बालों को मॉइश्चराइज करने के लिए इसमें नारियल का तेल मिलाकर लगायें।   

आंवला का प्रयोग बालों के लिए सेहतमंद है लेकिन अगर आपको बालों पर आंवले के इस्तेमाल के बाद इनमें से किसी भी प्रकार की समस्या दिख रही है तो इसे लगाना तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें।  

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...