बालों को बनाना चाहती हैं रेशम-सा सिल्की तो इन टिप्स को करें फॉलो : Hair care tips
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल सिल्की और शाइनी बनें, तो आप इन आसान टिप्स को आज़मा सकती हैं।
हर महिला चाहती है कि उसके बाल रेशम जैसे मुलायम और चमकदार दिखें। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स और उपाय अपनाती हैं, लेकिन फिर भी अक्सर उनकी यह चाहत अधूरी रह जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल सिल्की और शाइनी बनें, तो आप इन आसान टिप्स को आज़मा सकती हैं। इन टिप्स को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके आप अपने बालों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
बालों की मसाज के लिए गर्म तेल का प्रयोग न करें

बालों में ऑयलिंग करते समय ध्यान रखें कि तेल ज्यादा गर्म न हो। साथ ही, तेल लगाने के बाद इसे कम से कम 1 घंटे तक बालों में रहने दें और फिर अच्छी तरह से धो लें। इसके अलावा नियमित रूप से अपने बालों में तेल लगाएं। जिसमें आप नारियल का तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल यूज कर सकते हैं। ये तेल बालों को पोषण देते हैं, उन्हें अंदर से मजबूत बनाते हैं।
Also read : 3 हेयर केयर ट्रीटमेंट जिन्हें भूल कर भी अपने बालों पर इस्तेमाल ना करें
सही शैम्पू और कंडीशनर को चूज करें
बालों को सिल्की और मुलायम बनाए रखने के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव बहुत जरूरी है। हर्बल या सुल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें, जो आपके बालों को न सिर्फ साफ करेगा बल्कि उन्हें डेमेज होने से भी बचाएगा। कंडीशनर को बालों के सिरों पर लगाएं और कुछ मिनटों बाद पानी से अच्छी तरह धो लें। कंडीशनर से बालों में नमी बनी रहती है, जिससे वे मुलायम और चमकदार नजर आते हैं।
अपने बालों में हेयर मास्क लगाएं

अगर आप अपने बालों में हेयर मास्क को यूज करना चाहती हैं, तो आप नेचुरल हेयर मास्क लगाएं, ये आपके बालों को पोषण और नमी दोनों देते हैं। जिसके लिए आप हफ्ते में एक बार अंडा, दही और शहद इन तीनों को मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल का भी यूज कर सकते हैं। इसे आप जड़ से सिरे तक बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें। इससे आपके बाल रेशम की तरह सॉफ्ट हो जाएँगे।
गुनगुने पानी का प्रयोग करें
बालों पर हेयर मास्क या ऑयल लगाने के बाद उन्हें धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। बहुत ठंडे या गर्म पानी से बाल धोने पर हेयर मास्क और ऑयल का पूरा फायदा नहीं मिलता, साथ ही बालों में रूखापन भी बढ़ सकता है। अधिक गर्म पानी होने से न सिर्फ बालों को नुक्सान होता है बल्कि इससे आपके सिर की स्किन जलने का खतरा भी बढ़ता है, इसलिए हलके गुनगुने पानी से ही अपने बालों को साफ़ करें।
बालों को अधिक हीट टूल्स से बचाएं

कई लोग अपने बालों को जल्दी जल्दी सुखाने के चक्कर में ड्रायर का यूज करते हैं, जिससे उनके बालों में कई सारी परेशनियाँ आ जाती हैं, जैसे बाल दो मुहे हो जाते हैं, बाल कमजोर हो जाते हैं, इसके लिए जरुरी है कि हीट टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर और ड्रायर का अधिक यूज न करें। अगर आप हीट टूल्स का इस्तेमाल कर भी रही हैं, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का यूज जरूर करें। इससे बालों को हीट से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है और वे मुलायम बने रहते हैं।
तो ये हैं कुछ खास टिप्स जो आपके बालों को रेशमी और सॉफ्ट बनाये रखने में मदद करते हैं।
