Ayurveda Spa Sessions
Ayurveda Spa Sessions

Overview:शादी से पहले अपनाएँ आयुर्वेदिक थेरेपी, बढ़ाएँ निखार और पाएँ प्राकृतिक ग्लो

हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि शादी के दिन वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। आयुर्वेदिक स्पा सेशन्स न केवल त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि तनाव को दूर कर भीतर से आत्मविश्वास भी जगाते हैं। शादी से पहले इन थेरेपी को अपनाकर हर दुल्हन अपने खास दिन पर नेचुरल ग्लो और रिफ्रेश्ड लुक पा सकती है।

Ayurveda Spa Sessions: शादी का दिन हर लड़की की ज़िंदगी का सबसे खास पल होता है। इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप और पार्लर ट्रीटमेंट्स तो आम हैं, लेकिन लंबे समय तक असर बनाए रखने और भीतर से ग्लो पाने के लिए आयुर्वेदिक स्पा थेरेपी सबसे बेहतर विकल्प है। ये सेशन्स न सिर्फ त्वचा और बालों को संवारते हैं, बल्कि मन और शरीर को भी रिलैक्स करते हैं। आइए जानते हैं कौन-से आयुर्वेदिक स्पा सेशन्स हर दुल्हन को शादी से पहले ज़रूर लेने चाहिए।

अभ्यंग आयुर्वेदिक मसाज

Ayurveda Spa Sessions
Ayurvedic Full Body Massage

गरम हर्बल तेलों से की जाने वाली यह मसाज शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाती है, थकान दूर करती है और त्वचा को मुलायम व चमकदार बनाती है।

शिरोधारा थेरेपी

Shirodhara Therapy
Shirodhara Therapy

माथे पर धीरे-धीरे हर्बल तेल डालने की इस प्रक्रिया से तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याएँ दूर होती हैं। शादी से पहले मानसिक शांति और फ्रेश लुक के लिए यह बेहतरीन है।

उध्वर्तनम्

यह मसाज हर्बल पाउडर से की जाती है। इससे त्वचा की डेड स्किन निकलती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन पर नेचुरल ब्राइटनेस आती है।

पादाभ्यंग

थकान और तनाव को दूर करने के लिए पैरों की मसाज बेहद ज़रूरी है। शादी की तैयारियों में भाग-दौड़ के बीच यह थेरेपी तुरंत राहत देती है।

कटी बस्ति थेरेपी

कमर और पीठ के दर्द से जूझ रही दुल्हनों के लिए यह सेशन फायदेमंद है। इसमें आयुर्वेदिक तेलों से लोअर बैक पर विशेष उपचार किया जाता है, जिससे एनर्जी और स्ट्रेंथ मिलती है।

आयुर्वेदिक फेस लेप

प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से तैयार फेस लेप त्वचा की गहराई से सफाई कर ग्लो बढ़ाता है। यह शादी से पहले त्वचा को नेचुरल ब्राइटनेस और निखार देता है।

आयुर्वेदिक हेयर थेरेपी

हर्बल तेल और मास्क से की जाने वाली यह थेरेपी बालों को पोषण देती है, डैंड्रफ कम करती है और बालों में प्राकृतिक चमक लाती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...