विंटर में सेब से बने इन फेस पैक से चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, जानिए बनाने का तरीका : Apple Face Packs

सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह आपके चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है।

Apple Face Packs: सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह आपके चेहरे के निखार को बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। जी हां, स्किन केयर रूटीन में आप सेब को शामिल कर चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। सेब त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। आप भी चाहें तो सेब में कुछ घरेलू सामान मिलाकर खुद फेस पैक तैयार कर सकती है। इन फेस पैक की खास बात यह है कि इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है, बल्कि इससे चेहरे को पोषण मिलता हैं। तो चलिए जानते हैं, सेब फेस पैक बनाने का तरीका।

Also read : विंटर में मेकअप करने से पहले जरूर करें ये 5 काम

Apple Face Packs
Curd and Apple Face Packs

सेब और दही से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सेब का रस, दो चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे की रौनक को बढ़ाने का काम करता है। आप इस फेस पैक को चेहरे पर तकरीबन 15 मिनट के लिए लगाएं और समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। ऑयली स्किन वाले हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक को लगाएंगे, तो उनको काफी फायदा मिलेगा।

Apple Face Packs
Honey and Apple Face Packs

शहद हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप सेब और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाती है, तो इससे आपके चेहरे पर इंस्टेंट निखार आएगा। इसके लिए एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ सेब लें और उसमें दो चम्मच शहद मिलाएं। इस पूरे मिश्रण को आप चेहरे और हाथों पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर सादे पानी से अपना चेहरा धो ले। आपको यह फेस पैक हफ्ते में दो बार लगाना है।

Pomegranate
Pomegranate and Apple Face Packs

हर स्किन टाइप की महिला के लिए सेब और अनार से बना फेस पैक बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में कद्दूकस किया हुआ सेब लें और उसमें दो चम्मच अनार का जूस मिला दें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और समय पूरा होने के बाद किसी माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धो लें। यह फेस पैक एंटी ऑक्‍सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल और एंटी एजिंग गुणों से भरा है। इसे हफ्ते में दो बार लगाने से हमारी डेड सेल्‍स निकलती हैं।

Oatmeal and Apple
Oatmeal and Apple

ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए सेब, दूध और ओटमील से बना फेस पैक बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे उनकी त्वचा स्मूथ हो जाएगी। इसे बनाने के लिए सेब को पीसकर आप स्मूदी बना लीजिए। फिर आप इसमें दूध और ओटमील पाउडर डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर दें। इस फेस पैक को गर्दन से लेकर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से इस फेस पैक को लगाने से चेहरे से झाइयां दूर होती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...