Aloe Vera for Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। जब ये स्किन पर आसानी से विजिबल होते हैं तो हमें कपड़े पहनने में समझौता करना पड़ता है। हम कभी नहीं चाहते कि हमारे ये स्ट्रेच मार्क्स दूसरे लोगों को भी दिखाई दें। अक्सर एकदम से वजन बढ़ने या फिर प्रेग्नेंसी के दौरान पेट फूलने के कारण जब स्किन बहुत अधिक खिंचती है और फिर वापस सामान्य अवस्था में लौटती है तो ये स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं।
हम सभी इन स्ट्रेच मार्क्स से जल्द से जल्द निजात पाना चाहते हैं और इसलिए मार्केट में मिलने वाली तरह-तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये क्रीम्स काफी महंगी होती हैं और कई बार स्किन पर रिएक्शन भी करती हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि नेचुरल उपायों को अपनाया जाए। इसमें एलोवेरा का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक हो सकता है। एलोवेरा में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस को धीरे-धीरे कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप एलोवेरा से स्ट्रेच मार्क्स को किस तरह दूर किया जा सकता है-
स्ट्रेच मार्क्स के लिए एलोवेरा जेल के फायदे

अगर एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स वाले एरिया पर लगाया जाता है तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं। मसलन-
- एलोवेरा जेल आपकी स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। इसलिए, जब आप इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करती हैं तो यह स्किन हाइड्रेशन को बेहतर बनाता है। जिससे संभावित रूप से स्ट्रेच मार्क्स के निशान धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
- एलोवेरा जेल में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जिसके कारण यह आपकी स्किन को पोषित करने में मदद करते हैं। एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिससे स्ट्रेच मार्क्स अपेक्षाकृत कम विजिबल होते हैं।
- एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो स्किन में इरिटेशन, जलन व सूजन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के निशान अक्सर सूजन या जलन का कारण बनते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।
- एलोवेरा जेल में ऐसे यौगिक होते हैं जो कोलेजन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं। यह एक प्रोटीन है जो स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं, एलोवेरा जेल स्ट्रेच मार्क्स से जुड़ी डैमेज्ड स्किन को रिपेयर भी कर सकता है।
सीधे करें अप्लाई

अगर आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए एक आसान तरीका खोज रहे हैं तो सबसे अच्छा उपाय है कि आप एलोवेरा जेल को सीधे ही प्रभावित एरिया पर लगाएं। यूं तो आपको मार्केट में आसानी से एलोवेरा जेल मिल जाएगा। लेकिन आप कोशिश करें कि आप एलोवेरा की पत्ती से फ्रेश जेल ही निकालें। आप जेल को अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। अब इस जेल को सीध स्ट्रेच मार्क्स पर पर्याप्त मात्रा में लगाएं। इसे लगाने के बाद धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में तब तक मालिश करें जब तक कि यह त्वचा द्वारा अवशोषित न हो जाए। इसे कुछ घंटों या रात भर के लिए छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय को आप नियमित रूप से कुछ हफ्तों तक दोहराएं। आपको परिणाम दिखने लगेंगे।
एलोवेरा और विटामिन ई तेल को करें मिक्स

अगर आप अपनी स्किन में जल्द बदलाव महसूस करना चाहते हैं तो ऐसे में एलोवेरा जेल के साथ विटामिन ई ऑयल को मिक्स करें। माना जाता है कि विटामिन ई तेल त्वचा के उपचार और पोषण को बढ़ावा देता है। साथ ही इससे स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है और स्किन पर जल्द असर नजर आता है। इसके लिए आप एलोवेरा का पत्ता तोड़कर उसका जेल निकाल लें। अब इसमें एक या दो विटामिन ई तेल का कैप्सूल तोड़कर डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और स्किन की हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कुछ देर तक इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह स्किन के अंदर तक चला जाए। फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें। आप चाहें तो इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर इसका बेहतर प्रभाव देखने को मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को नियमित रूप से अपनाएं।
एलोवेरा और नींबू का रस आएगा काम

नींबू का रस अपने प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों के लिए जाना जाता है, जो स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस को कम करने में काफी मदद कर सकता है। आप इसे एलोवेरा जेल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। सबसे पहले एक नींबू को निचोड़ लें और फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें ताकि स्मूथ मिश्रण बन जाए। अब इस मिश्रण को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और धीरे से मालिश करें। इसे लगभग 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नींबू के रस से सावधान रहें, क्योंकि इससे जलन हो सकती है। साथ ही, इसे सीधे स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बिल्कुल भी ना भूलें।
