Red Lipsticks for Skin Tone: अगर आपका मन रेड लिपस्टिक लगाने का करता है लेकिन आप यह सोचकर रह जाती हैं कि आपके स्किन टोन पर रेड लिपस्टिक सूट नहीं करेगी, तो आप गलत हैं। रेड लिपस्टिक इंडियन स्किन टोन पर भी बहुत सूट करती है, बस जरूरत है इसे सही शेड को चुनने की। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए 7 ऐसे रेड लिपस्टिक के शेड्स लाए हैं, जो इंडियन स्किन टोन पर बहुत सूट करेंगे।
ब्रिक रेड, ग्लैम21

यह एक क्रीमी मैट लिक्विड लिपस्टिक है, जिसे एक बार लगाने से ही यह घंटों तक होंठों पर टिकी रहती है। इसे लगाने से होंठ सूखते नहीं हैं। इसका एप्लिकेटर टिप भी बहुत स्मूद है, जिससे यह रेड लिपस्टिक तुरंत लग जाती है। इस लिपस्टिक की कीमत भी डिस्काउंट के बाद 212 रुपये है।
रेड कोट, लक्मे

यह शेड बहुत सुंदर है, जिसमें प्राइमर इंफ्यूज्ड फॉर्मूला है। यह होंठों को नमी प्रदान करने के साथ स्मूद और मैट लुक भी देता है। यह स्मज प्रूफ फॉर्मूला के साथ है, जिसे एक बार लगा लिया तो पूरे दिन होंठों पर टीका रहेगा। इसे आप एक बार ही अपने होंठों पर लगायेंगी तो यह लग जाएगा। आप इसे डिस्काउंट के बाद 520 रुपये में ले सकती हैं।
वैम्प मी अप, इन्साइट कॉस्मेटिक्स

यह रेड का खूबसूरत शेड है, जिसे एक बार होंठों पर लगा लिया तो यह 24 घंटे तक टिका रहता है। यह नॉन ट्रांसफर मैट लिपस्टिक है, जिसमें विटामिन ई और जोजोबा ऑयल के भी गुण हैं। यह स्मूद तरीके से होंठों पर लगता है और मैट फिनिश लुक देता है। यह आपके होंठों को मुलायम और नमी से भरपूर भी रखता है। यह एक वॉटर प्रूफ फॉर्मूला है, जो होंठों को सूखने नहीं देता है। आप इसे 295 रुपये में ले सकती हैं।
स्कारलेट सायरन, नाइका

यह एक मिनी लिपस्टिक है, जिसका पिगमेंट बहुत खूबसूरत और परफेक्ट है। यह फ्लॉलेस कवरेज देने के साथ परफेक्ट कॉन्टूर पाउट भी देता है। इसका क्रीमी फॉर्मूला शानदार मैट फिनिश वाला है। इसे बस एक ही बार लगाने की जरूरत पड़ती है, जो स्मूद टेक्सचर के साथ आपने नैचुरल लिप कलर को इन्हैन्स भी करता है। डिस्काउंट के बाद इस रेड लिपस्टिक की कीमत 223 रुपये है।
बॉस गर्ल, मार्स कॉस्मेटिक्स

यह एक लाइट वेट और मूज़ टेक्सचर वाली लिपस्टिक है, जो लगने के बाद वेलवेट मैट फिनिश देती है। यह लगने के बाद होंठों पर हेवी नहीं बल्कि लाइट लगती है, होंठों पर किसी तरह की ड्राइनेस या हेवीनेस महसूस नहीं होता है। इस रेड लिपस्टिक को लगाने से एयर ब्रश्ड लुक मिलता है। इस रेड लिपस्टिक की कीमत 299 रुपये है।
वेनेशियन रेड, रीकोड स्टूडियोज़

यह सिल्क मैट फिनिश वाली रेड लिपस्टिक एक मिनी लिपस्टिक है, जिसमें शिया बटर और रोजहिप ऑयल के गुण हैं। यह एक ही बार लगाने से हाई कवरेज देती है और क्रीमी टेक्सचर वाली है। इसमें पैराबेन, मिनरल ऑयल नहीं हैं और 100 प्रतिशत स्मज प्रूफ और वाटर प्रूफ भी है। इसे लगान के बाद से होंठों पर स्ट्रेचिंग या क्रैकिंग नहीं आती है। डिस्काउंट के बाद आप इस रेड लिपस्टिक को 149 रुपये में ले सकती हैं।
सेक्सी रेड, श्रीओन कॉस्मेटिक्स

यह वेलवेट टेक्सचर वाली नॉन ट्रांसफरेबल लिपस्टिक है, जो स्मज प्रूफ फॉर्मूला के साथ आती है। इस रेड लिपस्टिक का स्मूद और क्रीमी टेक्सचर होंठों को फ्रेश और कम्फर्टेबल लुक देता है। यदि आपको बोल्ड रेड स्टेटमेंट चाहिए तो यह रेड लिपस्टिक सही है। आप इसे डिस्काउंट के बाद 299 रुपये में ले सकती हैं।
