Diet for Skin by Kavita Devgan
Diet for Skin by Kavita Devgan

Diet for Skin: गर्मियों में पेट अक्सर खराब हो जाता है जिसका असर चेहरे पर दिखाई देता है। इसे दुरुस्त करने के लिए अपनाएं 7 आसान डाइट नियम।

यदि आप बाहर से चमकते रहना चाहते हैं, तो अंदर से भी साफ-सुथरा रहना जरूरी है। मतलब अगर
आप जंक खाएंगे, तो पिंपल्स निकलेंगे या एलर्जी हो सकती है। वहीं, अगर आप सही खाएंगे, तो चेहरा खुद-ब-खुद फ्रेश और चमकदार दिखेगा। तो चलिए जानते हैं कुछ आसान से डाइट नियम जिनसे आपकी त्वचा प्राकृतिक तरह से खूबसूरत बनेगी।

शरीर में हाइड्रेशन का ख्याल रखकर आप रूखी और खिंची-खिंची त्वचा से बच सकते हैं। साथ ही साथ, इससे झुर्रियां समय से पहले नहीं आती हैं। याद रखें कि ज्यादातर त्वचा संबंधी परेशानी किडनी से शुरू होती है और इसे लगातार क्लीजिंग की जरूरत होती है। यहां तक कि प्रदूषण का उच्च स्तर और हमारी जीवनशैली भी त्वचा को डिहाइड्रेट कर सकता है। जिससे अक्सर झुर्रियां, दरारें, एक्जिमा,
जलन और पपड़ीदार त्वचा हो जाती है। इसलिए, हर दिन 10-12 गिलास पानी पिएं। यह ना केवल पाचन को सुधारता है, बल्कि पेट की सफाई में भी सहायता करता है।

1. हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं, जैसे- उबली या स्टीम की हुई सब्जियां,
तोरी, कद्दू, लौकी, मूंग की दाल, खिचड़ी, मक्का, बेसन और ओट्स आदि।

2. हफ्ते में दो बार से ज्यादा नॉन-वेज न खाएं क्योंकि यह पचने में भारी होता है।

3. त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए तीखा, तला और बहुत खट्टा खाना खाने से बचें। ये
पाचनतंत्र को कमजोर करते हैं और पेट खराब कर सकते हैं। साथ ही ये पित्त बढ़ाते
हैं, जिससे पिंपल्स और रैशेज होते हैं।

4. कुछ ऐसे हर्ब्स खाएं, जो ठंडक पहुंचाते हों, जैसे- सौंफ और धनिया के बीज।

5. एसिडिक फूड्स को खाने से परहेज करें, जैसे टमाटर, खट्टे फल, दही और सिरका।

6. तेज धूप, बहुत अधिक चाय-कॉफी, शराब और स्मोकिंग करने से भी पित्त बढ़ता
है और त्वचा पर असर पड़ता है। इसलिए, इसे लेकर थोड़ा सजग रहें।

Diet for Skin
Avoid Junk Food

चॉकलेट, मिठाइयां और ज्यादा फैटी और शुगरी फूड आइटम्स पाचन को धीमा कर देते हैं। इससे शरीर की गंदगी सही से बाहर नहीं निकलती और त्वचा के जरिये निकलने लगती है, जिससे पोर्स ब्लॉक, ब्लैकहेड्स व पिंपल्स की शिकायत हो सकती है। जंक फूड खासतौर से ज्यादा गरम तेल में तली हुई चीजें जैसे चिप्स, समोसे आदि इस समस्या को ज्यादा बढ़ाते हैं और इससे एक्ने की शिकायत हो सकती है। चाय, कॉफी, हॉट चॉकलेट व कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें त्वचा को थका, बेजान
व तैलीय बनाती है। इनमें मौजूद कैफीन शरीर में विटामिंस और मिनरल्स के सही अवशोषण को रोकता है, जिससे कोलेजन बनना धीमा हो जाता है और त्वचा जल्दी ढीली और बूढ़ी दिखने लगती है। इसलिए इस तरह की ड्रिंक्स दिन में तीन कप से अधिक न लें।

रोजाना कम-से-कम पांच पोर्शन तरह के रंग-बिरंगे ताजे फल और सब्जियां खाएं। यह करना आसान है। मसलन, नाश्ते के बाद दो तरह के फल लें और दिन में दो बार स्नैक या डेजर्ट के रूप में फल खाएं। दिन में दो बार किसी भी भोजन के साथ सलाद या सब्जी की एक डिश जरूर लें। सिर्फ तीन हफ्तों में फर्क नजर आएगा। आप अधिक एनर्जेटिक, स्टेमिना, हल्का और जवां नजर आएंगे। साथ ही, आपकी स्किन साफ, दमकती और स्वस्थ दिखेगी। याद रखें कि जितने ज्यादा रंग आपकी थाली में होंगे, उतनी ही ज्यादा त्वचा की चमक बढ़ेगी क्योंकि ये नेचुरल रंग एंटीऑक्सीडेंट विटामिन या सूर्य से सुरक्षा करने वाले कंपाउंड का संकेत देते हैं जो आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाते हैं। नीचे दिए गए किसी भी दो विकल्पों को हर दिन शामिल करें-
कद्दू, पपीता, पालक, गाजर, ब्रोकली, लाल अंगूर, चुकंदर, साथ ही, दिन में दो कप ग्रीन
टी जरूर पिएं।

विटामिन सी शरीर में फ्री रेडिकल्स अत्यधिक प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन अणु को रोकता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और त्वचा को जल्दी बूढ़ा बनाते हैं। यह कोलेजन बनाने में भी मदद करता है, एक प्रोटीन जो आपकी बेसिक स्ट्रक्चर को बनाता है और उसे कसाव देता है।

रोज एक प्रोबायोटिक लें या कोई एक फर्मंेटेड फूड जैसे- डोसा, ढोकला या घर का बना दही जरूर खाएं। यह गट हेल्थ को ठीक करने में भी सहायक होता है।