Monsoon Beauty Tips: अगर आप भी बरसात के मौसम में अपनी त्वचा की देख-रेख को लेकर परेशान हैं तो ये उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे-
बरसात का मौसम झुलसती गरमी से तो राहत देता है, लेकिन साथ ही त्वचा के लिए ढेर सारी परेशानियां भी ले कर आता है। बदलता तापमान और उमस त्वचा संक्रमण का कारण बन जाते है। ऐसे में अपनी त्वचा का ख्याल रखना और उसे रोगों से बचाना अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इस मौसम में वातावरण में कई प्रकार के बैक्टीरिया फैले रहते हैं, जो त्वचा को संक्रमित करते हैं, इसलिए साफ -सफाई और सही देखभाल ऐसे दो हथियार है, जिनके इस्तेमाल से त्वचा की देखभाल की जा सकती है।
Also read: खिल जाएगी त्वचा फेशियल थेरेपी से
1.मॉइश्चराइजेशन है जरूरी

बरसात में बार-बार पानी से भीगने पर त्वचा ड्राई हो जाती है। इससे खुजली और रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाना छोड़ें नहीं। आप चाहें तो ऑयल-ऌफ्री मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं।
2.टोनिंग करें
बरसात के मौसम में वातावरण में नमी ज्यादा रहती है। ऐसे में स्किन पोर्स भी ब्लॉक हो जाते हैं। आप चाहें तो कोई अच्छा एंटी-बैक्टीरियल टोनर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप टोनर इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
3. त्वचा की साफ-सफाई

बरसात के मौसम में ज्यादातर बीमारियां गंदगी की वजह से ही फैलती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने चेहरे को समय-समय पर साफ करती रहें। कोशिश करें कि दिन में दो बार किसी अच्छे फेस वॉश से चेहरा साफ करें। आप चाहें तो वाटर ऌपू्रफ क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4.हाथ-पैरों का रखें ध्यान

बरसात में हाथ-पैरों का खास ध्यान रखना पड़ता है। अधिक समय तक गीलेपन में रहने की वजह से ऌफंगल इंफेक्शन का खतरा बहुत अधिक होता है। इससे बचने के लिए एंटी फंगल ऌक्रीम या पाउडर का इस्तेमाल करें और हाथ-पैर को जल्दी सुखाने की कोशिश करें।
5. बरसात की धूप से बचे

बरसात के बाद की धूप बहुत ही तीखी होती है, इसलिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। बिना सनस्क्रीन के बाहर ना निकलें, क्योंकि सनस्क्रीन से त्वचा अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षित रहेगी।
5. गीले ना रहें

बरसात के मौसम में अक्सर लोग गीले हो जाते हैं। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। कोशिश कीजिए कि आपकी त्वचा ज्यादा देर तक गीली न रहे।
फेम हेयर रिमूवर क्रीम से पाएं निखरी त्वचा
कोई भी अपनी त्वचा पर अनचाहे बाल नहीं चाहता है। कुछ साल पहले लोग इन अनचाहे बालों को उस्तरे से निकाल देते थे, पर फिर बाल और भी लंबे और घने आते थे। आज बाजार में बालों को हटाने वाली फेम हेयर रिमूवल क्रीम मौजूद हैं, जिससे आसानी से हाथ, पैर और शरीर के अन्य सभी भागों से अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। यह कई फ्रेगनेंस मे मौजूद है, जैसे-
फेम एंटी डार्कनिंग हेयर रिमूवल
सैंडल क्रीम
यह क्रीम त्वचा को कोमल और चमकदार बनाती है। नमी को बरकरार रखती है और त्वचा के कालेपन को निखारने में मदद करती है।
फेम एंटी डार्कनिंग हेयर रिमूवल
गोल्ड क्रीम
इस क्रीम में स्वर्ण भस्म और जोजोबा तेल का मिश्रण है, जो त्वचा को पोषण देता है। इससे त्वचा कोमल और चामकदार रहती है, और यह शरीर की त्वचा के रंग को निखारने में भी मदद करती है।
फेम एंटी डार्कनिंग हेयर रिमूवल
टरमरिक क्रीम
इस क्रीम में हल्दी, जोजाबा तेल और मुलटी का मिश्रण है जो त्वचा से तेल का स्राव को नियंत्रित रखते हैं और त्वचा के रंग को निखारने में मदद
करती है।
फेम एंटी डार्कनिंग रोज हेयर
रिमूवल क्रीम
इस क्रीम में गुलाब का सुगंधित द्रव्य और जोजोबा तेल का मिश्रण है जिससे शरीर के अवांछित बाल से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इससे त्वचा सा$फ और मुलायम रहती है।
