Makhana Face Pack: मखाना को खाना सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बस यहां अंतर यह है कि इसे चेहरे पर लगाना होगा। मखाना एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर है, जो झुर्रियों, झाइयों को कम करने और त्वचा को कसने में मदद करता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा पर उम्र का असर कम हो और आपकी त्वचा जवां नजर आए, तो यहां मखाना से बनाए गए 5 फेस पैक के बारे में बताया जा रहा है।
मखाना और शहद फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए बेस्ट है। इसे लगाने से त्वचा का रूखापन खत्म होता है और त्वचा चमकदार भी बनती है।
इंग्रेडिएंट्स
5-6 मखाने, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध
कैसे बनाएं
सभी मखाने को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।
मखाना और दही फेस पैक
यह फेस पैक झुर्रियों को कम करने के लिए बेस्ट है। इसेनीयमीट रूप से चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और त्वचा मुलायम भी रहती है।
इंग्रेडिएंट्स
1 कप मखाना, 2 चम्मच दही और 1 चम्मच हल्दी
कैसे बनाएं
मखाना को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। जब यह सूख जाए तो धो लें।
मखाना और एलोवेरा फेस पैक

यदि आपकी ख्वाहिश चमकदार त्वचा की है, तो इस फेस पैक को आजमाएं। यह सूरज हुई क्षति को भी कम करता है और दाग-धब्बों को भी।
इंग्रेडिएंट्स
5-6 मखाने, 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल
कैसे बनाएं
मखानों को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
मखाना और बेसन फेस पैक
इस फेस पैक का इस्तेमाल त्वचा में कसाव लाने के लिए किए जाता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय है, तो भी इसे लगाने से मदद मिलेगी।
इंग्रेडिएंट्स
5-6 मखाने, 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच नींबू का रस
कैसे बनाएं
मखाना को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। जब अच्छा सा पेस्ट तैयार हो जाये तो इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
मखाना और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
यह फेस पैक डेड स्किन हटाने के लिए बढ़िया है। इसके लगातरा इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स भी कम होंगे।
इंग्रेडिएंट्स
10 मखाने, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाब जल
कैसे बनाएं
मखाने को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। बढ़िया सा पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं। यह करीब 15 मिनट में सूख जाएगा। फिर बाद में धो लें।
