Bold Makeup: मेकअप ट्रेंड समय के साथ बदलते रहते हैं। कुछ लड़कियां अकसर वही मेकअप करना पसंद करती हैं जो उन पर अच्छा लगता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ट्रेंड के हिसाब से मेकअप करना पसंद है तो यहां है ट्रेंडी मेकअप के कुछ लुक्स।
प्यार और इजहार के खास दिन यानी वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी अपने पार्टनर को दीवाना बनाना चाहती हैं तो आपका मेकअप ऐसा होना चाहिए कि सामने वाला आपके चेहरे से नजरें ही नहीं हटा पाए। 14 फरवरी
की रात को रोमांटिक नाइट ह्रश्वलान करने से पहले आपको इस खास पल को यादगार बनाने के लिए बोल्ड एंड ब्यूटीफुल मेकअप को चुनना चाहिए। आपका मेकअप ऐसा होना चाहिए, जो आपको आउटफिट के साथ
ही आपके ओवरऑल लुक को निखार दे। आपके लुक्स में ग्लैमर जोड़ने वाले ऐसे ही 5 बोल्ड मेकअप ट्रेंड्स जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
चेहरे की चमक से नहीं हटेगी नजरें

अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे की चमक से आपके पार्टनर की नजरें न हटें तो आपको ग्लो मेकअप लुक ट्रेंड को फॉलो करना चाहिए। यह मेकअप आपको एक शाइनी बेस देता है, जिससे आपके चेहरे का
नूर ही अलग नजर आता है।
ऐसे करें: ग्लो मेकअप लुक के लिए सही फाउंडेशन चुनना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आप एक ऐसा फेस फाउंडेशन चुनें जो आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो दे। इसके बाद अपने गालों पर पिंक ब्लश लगाएं। यह
ब्लश प्यार के गुलाबी निखार का प्रतीक लगेगा। आप लाइट सॉफ्ट पिंक या पीच ब्लश भी चुन सकती हैं। हाइलाइटर से चेहरे के ऊपरी हिस्सों को उभार दें। आंखों पर सॉफ्ट पिंक या शैंपेन शेड्स में न्यूट्रल
आईशैडो लगाएं। इससे आंखें रोमांटिक नजर आएंगी। विंग आइलाइनर लगाएं और इसे हाइलाइट करने के लिए आंखों के अंदरूनी कोनों पर ग्लिटर लगाएं। पलकों को मस्कारा से कोट करें। आप चाहें तो आॢटफिशियल
पलकें भी लगा सकती हैं। होंठों पर शीयर पिंक लिप ग्लॉस लगाएं। यह मेकअप लुक आपकी डेट में और रोमांस भर देगा। भीनीभीनी खुशबू वाला परफ्यूम लगाना न भूलें।
क्लासिक मेकअप में दिखें ‘क्लासिक’

इंडियन स्किन टोन के लिए क्लासिक मेकअप लुक बेस्ट कहा जा सकता है। यह रोमांटिक डेट को यादगार बनाने में मददगार बन सकता है। डेट नाइट पर आपका पार्टनर आपको एकटक देखता रहे, इससे बड़ा
तोहफा और क्या हो सकता है।
ऐसे करें: सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से धोने के बाद मॉइश्चराइज करें। गालों में सॉफ्ट पिंक ब्लश लगाएं और हाइलाइटर से इन्हें हाइलाइट करें। अब कॉपर रोज, शैंपेन या मौवे आई शेड्स से आंखों को रोमांटिक
लुक दें। आंखों के कोनों को गहरे आईशैडो से उभारने की कोशिश करें। क्लासिक फिनिश के लिए आंखों में पतला विंग आईलाइनर लगाएं। हालांकि पलकों को बोल्ड लुक देते हुए उस पर मस्कारा के कई कोट करें। होंठों पर क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं, जो आपकी वैलेंटाइन डेट को और भी यादगार बना देगी।
साटन स्किन मेकअप में दिखें स्टाइलिश
कभी-कभी बहुत कम मेकअप भी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है। साटन स्किन मेकअप लुक इसी लिस्ट में शामिल है। इसमें आप डेवी और मैट मेकअप को मिक्स करके एक शानदार मेकअप क्रिएट
कर सकती हैं।
ऐसे करें: सबसे पहले साफ चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। अब एक अच्छा सिलिकॉन प्राइमर लगाकर अपने ओपन पोर्स को बंद करें। मैट प्राइमर न चुनें। अब स्किन पर मैट फाउंडेशन लगाएं क्योंकि आपके मेकअप का बेस मॉइस्चराइजर है, इसलिए इससे आपको साटन स्किन फिनिश मिलेगी।
आंखों पर कॉपर ब्राउन, लाइट ब्राउन या डार्क पीच शेड का आईशैडो लगाएं। अब ब्लैक आई लाइनर से पतला विंग लाइनर लगाएं और उसे ब्राउन लाइनर से हाइलाइट करें। इससे आपकी आंखों को शार्प लुक मिलेगा। आंखें बड़ी नजर आएंगी, जिसमें डूबकर आपका पार्टनर ह्रश्वयार की गहराई तक जा सकता है। कॉपर या पीच ब्लश और हाइलाइटर लगाएं। ब्राउन शेड की लिपस्टिक से अपने लुक को कंह्रश्वलीट करें।
डेट नाइट पर दिखें बोल्ड एंड ब्यूटिफुल

अगर आप अपनी वैलेंटाइन डेट पर बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक में नजर आना चाहती हैं तो बोल्ड मेकअप लुक को अपना सकती हैं। इसमें आपकी आंखें और होंठ खासतौर पर हाइलाइट होते हैं।
ऐसे करें: इस मेकअप को करने के लिए सबसे पहले चेहरे और गर्दन पर फुल कवरेज वाला फाउंडेशन लगाएं। इसके बाद आंखों के नीचे और चेहरे के दाग-धब्बे छुपाने के लिए एक अच्छे कंसीलर का यूज करें। जब आपका बेस तैयार हो जाए तो आंखों पर ह्रश्वलम, डार्क कॉपर, ब्राउन, ग्रे, ब्लैक, बरगंडी जैसे डार्क
आईशैडो लगाकर उन्हें स्मोकी आई लुक दें। बोल्ड विंग आईलाइनर और पलकों के बीच शिमर आईशैडो लगाकर आंखों को बोल्ड लुक दें। पलकों पर मस्कारा का मोटा-कोट लगाएं, जिससे पलकें गहरी और बड़ी नजर आएंगी। इस मेकअप में आपका पार्टनर आपकी आंखों में खो जाने को मजबूर हो जाएगा। गालों पर पिंक या बैरी ब्लश लगाएं। यह ब्लश आपके मेकअप को सटल लुक देगा। अब सबसे महत्वपूर्ण है आपके होंठ। इन पर डीप रेड, ह्रश्वलम, बरगंडी जैसे बोल्ड लिप शेड्स लगाएं। यह लुक वैलेंटाइन नाइट की डेट के लिए परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। खास बात ये है कि यह हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है।
हर उम्र पर अच्छा लगेगा डेवी मेकअप
जिस तरह ह्रश्वयार किसी उम्र के बंधन में नहीं बंधा है, ठीक उसी तरह मेकअप भी उम्र का मोहताज नहीं है। ऐसा ही एक शानदार मेकअप है डेवी मेकअप। इस मेकअप की खासियत ये है कि यह मैच्योर स्किन को भी
यंग लुक देता है। इससे आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आता है। यही कारण है कि यह बॉलीवुड ब्यूटीज का फेवरेट मेकअप है।
ऐसे करें: डेवी मेकअप लुक आपके रिंकल्स, फाइन लाइंस और टेक्सचर को पूरी तरह से कवर कर देता है। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी स्किन की क्लींजिंग करके उसे अच्छे से मॉइस्चराइज करें। अब स्किन
पर एंटी एजिंग प्राइमर लगाएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट नजर आएगी। साथ ही ओपन पोर्स, रिंकल्स और फाइन लाइन कवर होंगी। इसके बाद हाइड्रेशन से भरपूर फाउंडेशन अह्रश्वलाई करें। इसके बाद डार्क स्पॉट्स पर कंसीलर अह्रश्वलाई करें। अब अपनी चीकबोन्स को कॉन्टोर करें। इससे आपका चेहरा पतला नजर आएगा। साथ में जॉलाइन पर भी एक वार्म शेड वाला ब्रोंजर अह्रश्वलाई करें। इसके लिए आप पीच या पिंक कलर का ब्लश उपयोग करें। इस पर शिमर हाइलाइटर लगाएं, जिससे चीकबोन्स उभरी हुई दिखेंगी। डेवी मेकअप में आपको नेचुरल लुक देना होता है। इसलिए आप न्यूड या लाइट ब्राउन आईशैडो का यूज करें। मीडियम मोटाई का आइलाइनर लगाएं। होंठों पर न्यूड या ब्राउन शेड का लिप शेड लगाएं।
“पलकों को बोल्ड लुक देते हुए उस पर मस्कारा के कई कोट करें। होंठों पर क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं, जो आपकी वैलेंटाइन डेट को और भी यादगार बना देगी।”
