Dada dadi ki kahani : ऋतु एक छोटी सी बच्ची थी। एक दिन वह अपने भाई रोहन के साथ बगीचे में खेल रही थी। तभी एक दुष्ट जादूगरनी ने उन्हें देखा। वह उन्हें उठाकर ले गई। जादूगरनी ने दोनों को एक घर में बंद कर दिया। कई दिनों तक दोनों वहाँ बंद रहे। उनके मम्मी-पापा परेशान थे कि बच्चे आख़िर गए कहाँ।
एक दिन ऋतु और रोहन जादूगरनी से बचकर चुपके से भाग निकले। जादूगरनी उनके पीछे-पीछे भागी। एक परी ने दोनों को मुसीबत में देखा। वह उनकी मदद करना चाहती थी। उसने ऋतु और रोहन से कहा कि वे रुककर एक जगह खड़े हो जाएँ। फिर उसने उनके चारों ओर आग का एक चक्र बना दिया। जादूगरनी जैसे ही वहाँ पहुँची आग के कारण रुक गई। फिर उसने ज़ोर से एक फूंक मारी और आग बुझ गई। अब परी ने दोनों बच्चों के चारों ओर काँच की एक दीवार खड़ी कर दी। यह दीवार बहुत ऊँची थी और चिकनी भी। जादूगरनी ने दीवार को तोड़ने की बहुत कोशिश की। लकड़ी से, पत्थरों से, हाथों से, लेकिन दीवार नहीं टूटी।
तब जादूगरनी ने सोचा कि अपनी जादुई शक्ति से इस दीवार को तोड़ा जाए। उसने अपनी आँखें बंद करके मंत्र पढ़ा और ध्यान लगाया। उसने आँखें खोली तो न तो वहाँ दीवार थी और न ही बच्चे, जैसे ही जादूगरनी ने आँखें बंद करके ध्यान लगाया, परी ने तुरंत बच्चों को वहाँ से गायब कर दिया। जादूगरनी फिर कभी भी जान नहीं पाई कि दोनों बच्चे कहाँ हैं।
ऋतु और रोहन अपने घर पहुँच गए, अपने मम्मी-पापा के पास।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
