Dada dadi ki kahani : दीनू एक मज़ाकिया लड़का था। साथ ही थोड़ा बुद्धू भी। वह एक छोटे से गाँव में रहता था। उसके पिता के कुछ खेत थे, जिनमें वे गेहूँ उगाते थे।
एक दिन दीनू की माँ ने उससे कहा, ‘हमारे खेतों में जंगली घास बहुत उग आई है। जा बेटा, उसे उखाड़कर साफ़ कर दे।
माँ ने दीनू को एक खुरपी दे दी।
दीनू खुरपी लेकर खेत में पहुँचा। वह काफी देर तक घास उखाड़ता रहा। धूप बहुत तेज़ थी। दीनू को प्यास लगने लगी। थोड़ी दूर पर एक कुआँ था। दीनू ने खुरपी को वहीं छोड़ दिया और पानी पीने चला गया।
जब वह लौटकर आया तो उसने खुरपी उठाई। लेकिन खुरपी तो बहुत ही गरम हो गई थी। धूप में पड़ी थी ना इसलिए। दीनू घबरा गया। उसने सोचा कि खुरपी को तेज़ बुखार चढ़ गया है।
दीनू खुरपी को एक कपड़े में लपेटकर तुरंत डाक्टर के पास ले गया। उसने डाक्टर को पूरी कहानी सुनाई और डाक्टर से खुरपी का इलाज करने को कहा।
डाक्टर साहब समझ गए कि दीनू मज़ाक कर रहा है। उन्होंने दीनू से कहा कि खुरपी को तालाब में एक डुबकी लगवाओ। उसका बुखार उतर जाएगा।
दीनू ने वैसा ही किया। और उसकी खुरपी का बुखार वाकई उतर गया।
अब एक दिन हुआ यों कि उसकी माँ को तेज़ बुखार चढ़ गया। सबने कहा कि माँ को डाक्टर को दिखा लाओ। पर दीनू बोला, ‘मुझे पता है, डाक्टर साहब बुखार का क्या इलाज करेंगे?’
ऐसा कहकर वह माँ को तालाब के पास ले गया, डुबकी लगवाने के लिए।
वो तो अच्छा हुआ कि उसी वक्त डाक्टर साहब वहाँ से होकर कहीं जा रहे थे। उन्होंने दीनू की बीमार माँ को देखा तो उसके पास पहुँच गए।
दीनू ने कहा, ‘डाक्टर साहब, मेरी माँ को बुखार है और मैं तो आप वाला ही इलाज कर रहा हूँ। देखिए न, मेरी खुरपी का बुखार तो डुबकी लगाने से तुरंत उतर गया था। यही इलाज मैं अपनी माँ का कर रहा हूँ।’
डाक्टर ने दीनू को डाँटकर कहा, ‘अरे बुद्ध, वो खुरपी थी और ये तेरी माँ है, खुरपी टूट जाए तो बाज़ार से दूसरी ख़रीदकर ला सकता है, लेकिन क्या माँ के साथ तू ऐसा कर सकता है?’
दीनू बेचारा क्या कहता। चुपचाप डाँट सुनता रहा। शायद उसका बुद्धूपन थोड़ा कम हो गया था।
डाक्टर की डाँट का असर कितने दिन तक रहा, यह तो हम भी नहीं जानते। बस इतना ही कह सकते हैं कि ‘हे भगवान, दीनू को थोड़ी बुद्धि दो!’
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
