Dada dadi ki kahani : एक धनी व्यक्ति के घर में एक नौकरानी काम करती थी। उसकी पाँच वर्ष की एक सुंदर बेटी थी। अमीर व्यक्ति का एक बेटा था। वह सात वर्ष का था। अमीर व्यक्ति अपनी नौकरानी को बहुत भला-बुरा कहता था। उसकी बेटी को वह हर समय डाँटता रहता था। यदि वह कभी उसके बेटे के खिलौने छू भी ले तो वह बहुत चिल्लाता था।
एक रात नौकरानी थककर सोई हुई थी। उसने एक सुंदर सपना देखा। उसने देखा कि दो देवदूत आकर उसे और उसकी बेटी को अपने साथ ले गए। वे लोग एक बहुत ही सुंदर जगह पहुँचे। वहाँ चारों ओर सब खुश थे।
नौकरानी अपने मालिक की सेवा बहुत प्यार से करती थी। लेकिन उसका मालिक उससे फिर भी खुश नहीं रहता था। इसलिए देवताओं ने खुश होकर उसे अपने पास बुलाया था, जिससे कि वह उनके बच्चों की प्यार से देखभाल कर सके।
नौकरानी बहुत खुश थी। तभी उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि वह सचमुच बादलों के ऊपर एक सुंदर दुनिया में पहुंच गई है। उसकी बेटी भी उसके साथ थी।
नौकरानी तीन दिनों तक वहाँ रही। तीन दिन तक उसने देवताओं की सेवा की और उनके बच्चों की देखभाल की। समय कैसे बीत गया उसे पता ही नहीं चला।
तीन दिन बाद उसे वापिस उसके अमीर मालिक के यहाँ पहुँचा दिया गया।
नौकरानी ने देखा कि उन तीन दिनों में वहाँ सब कुछ बदल गया था। उसके मालिक बूढ़े हो गए थे, और मालिक का छोटा-सा बेटा बड़ा हो गया था। नौकरानी ने अपनी बेटी को ध्यान से देखा। वह भी बड़ी हो गई थी। तभी उसकी निगाह सामने लगे हुए दर्पण पर पड़ी। उसने देखा कि वह भी बूढ़ी हो गई थी। असल में देवताओं के साथ बीता हुआ हर दिन धरती पर बीते हुए पाँच वर्षों के बराबर था। नौकरानी पंद्रह वर्षों के बाद धरती पर वापिस आई थी। लेकिन इन पंद्रह वर्षों ने धनी मालिक को पूरी तरह बदल दिया था।
देवताओं के साथ रहकर आई नौकरानी का उसके मालिक ने स्वागत किया। उसकी सुंदर लड़की और मालिक के लड़के का धूमधाम से विवाह करा दिया गया।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
