Dada dadi ki kahani : एक घोड़ा घास चर रहा था। तभी उसने देखा कि एक लोमड़ी उसकी ओर आ रही थी। वह लोमड़ी का स्वभाव जानता था। वह जानता था कि लोमड़ी बहुत चालाक है। इधर लोमड़ी भी यह बात जानती थी कि घोड़े बहुत ताक़तवर होते हैं। इसलिए वह भी घोड़े को बातों में उलझाने का तरीका सोच रही थी।
घोड़ा लोमड़ी को देखकर लँगड़ा-लँगड़ाकर चलने लगा। लोमड़ी ने पूछा कि उसे क्या हुआ है? तब घोड़े ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि मेरे पैर में काँटा चुभ गया है। इसीलिए बहुत दर्द हो रहा है और चलने में मुश्किल भी हो रही है।’
लोमड़ी ने कहा, ‘मैंने एक डॉक्टर से इलाज करना सीखा है। तुम्हें काफ़ी तकलीफ़ हो रही होगी। लाओ मुझे दिखाओ अपना पैर।’
ऐसा कहकर लोमड़ी चालाकी से घोड़े को पैर से पकड़ने के लिए झुकी। उसने सोचा कि अगर उसने घोड़े को एक बार गिरा दिया तो फिर उस पर काबू पाना आसान हो जाएगा।
लेकिन घोड़ा उससे ज़्यादा समझदार था। जैसे ही लोमड़ी ने उसका पैर पकड़ना चाहा, घोड़े ने उसे एक ज़ोरदार लात मारी। लोमड़ी हवा में उड़कर दूर जा गिरी। अब घोड़े की जगह बेचारी लोमड़ी लँगड़ा रही थी और सोच रही थी-मेरी आदत है चालाकी करना और घोड़े की आदत है लात मारना। दोनों अपनी-अपनी आदत से मजबूर हैं।
ऐसी आदतें जो कठिन समय में काम आ जाएँ क्या बुरी हैं? क्यों भाई मानते हो या नहीं?
लेकिन ऐसी आदतें जो दूसरों को तकलीफ़ पहुँचाएँ …. कभी मत सीखना!
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
