how to increase battery life of android mobile with some easy tricks
how to increase battery life of android mobile with some easy tricks

Overview: बार-बार खत्म हो जाती है फोन की बैटरी? ये टिप्स आएंगे काम

अक्सर बैकग्राउंड में कुछ ऐसे ऐप्स चल रहे होतें, जो फोन की बैटरी को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी फोन की बैटरी से परेशान हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स के साथ एक सेटिंग को ऑन करके आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं? आइए जानें, फोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?

How To Increase Battery Life Of Android Phone: स्मार्टफोन के बिना आज के समय में एक पल भी गुजारना मुश्किल हो चुका है। हर चीज के लिए फोन की जरूरत पड़ती है। लगभग आज के समय में हर काम स्मार्टफोन के जरिए ही होता है। इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी अब मुश्किल सा हो चुका है। एक छोटे से फोन के अंदर ही हमारा सारा डाटा और सभी जरूरी चीजें स्टोर होती हैं। ऐसे में इसके बार-बार इस्तेमाल से फोन की बैटरी लाइफ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बार-बार फोन चार्ज करना काफी मुश्किल लगता है।

अक्सर बैकग्राउंड में कुछ ऐसे ऐप्स चल रहे होतें, जो फोन की बैटरी को खत्म कर देते हैं। अगर आप भी फोन की बैटरी से परेशान हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स के साथ एक सेटिंग को ऑन करके आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें, फोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?

बैटरी बैकअप बढ़ाएगी यह सेटिंग

Manage social media settings
This setting will increase battery backup
  1. सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग ओपन करनी है। 
  2. इसके बाद आपको बैटरी का ऑप्शन दिखेगा। 
  3. इसके बाद आपको पुट अनयूज ऐप ऑन स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  4. अब इसके ऊपर आपको 3 डॉट दिखाई देंगे। यहां आपको एडेप्टिव बैटरी का ऑप्शन दिखाई देगा।
  5. इस ऑप्शन को भी ऑन कर लें। इन सभी स्टेप्स को फॉलो करते ही आपके फोन की बैटरी लाइफ काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। 

इन तरीकों से बचाएं फोन की बैटरी

Fake Cop Scam
Save your phone’s battery with these methods
  1. ऑल्वेज ऑन स्क्रीन को बंद कर दिया करें। इससे बैटरी की खपत बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में फोन की स्क्रीन को जल्दी ऑफ कर दिया करें। 
  2. ब्राइटनेस को हमेशा कम रखें। ब्राइटनेस जितनी ज्यादा होगी, बैटरी की खपत भी उतनी ही ज्यादा होगी। 
  3. कीबोर्ड साउंड और वाइब्रेशन को ऑफ कर दें। इनकी वजह से भी बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है। 
  4. अपने फोन में ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल कम करें, जो ज्यादा बैटरी यूज करते हैं। 
  5. एडेप्टिव बैटरी के ऑप्शन को ऑन करके रखें। इससे आपके फोन की बैटरी सेव रहेगी। 
  6. अपने फोन में डार्क थीम को इनेबल कर लें। इससे भी बैटरी लाइफ लंबी होगी। 

लोकेशन सर्विसेज को करें ऑफ

Common Smartphone Tips For Parents
turn off location services

आपके फोन में कई ऐसी सेटिंग्स हैं, जिनके बारे में आपको शायद पता भी ना हो। इन सेटिंग्स की वजह से कई बार बैटरी बहुत ज्यादा खर्च होती है। लोकेशन सर्विसेज में एक सेटिंग को ऑन करके आप बैटरी की खपत को कम कर सकते हैं। इसके लिए लोकेशन सर्विसेज में जाकर ऐसे ऐप्स की लोकेशन सर्विसेज को बंद कर दें, जिनकी आपकी जरूरत नहीं है। 

  1. इसके लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं। इसके बाद लोकेशन के ऑप्शन पर जाएं। 
  2. अब आपको App permissions पर जाना है। अब यहां से फालतू ऐप्स की परमशीन को हटा दें। 
  3. इस तरीके से भी आपके फोन की बैटरी की खपत काफी कम हो जाएगी। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...