इस मौसम में जहां मानसून का आगमन हो चुका है कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती है। इस मौसम में बुखार के अलावा लोग सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आपको हर बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है।
शुरूआती खांसी और जुकाम को आप घर पर ही कुछ देसी नुस्खों की मदद से ठीक कर सकते हैं। हेल्थ वेबसाइड WebMD ने इसके बारे में ट्वीटर पर जानकारी साझा की है।
You may know breathing in steam may help with coughing, but do you know why? It calms and moisturizes your airways. You can also add essential oils like peppermint to the water for extra comfort. https://t.co/obsv1a4Abb pic.twitter.com/qNcXpz37Io
— WebMD (@WebMD) June 18, 2023
शहद खाएं

एक या दो चम्मच शहद बलगम के उत्पादन को कम कर सकता है। इसके सेवन से जर्म का खात्मा होता है। एक साल से छोटे बच्चों को शहद ना दें इससे उनका मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है।
हॉट ड्रिंक्स
एक कप गरम चाय की चुस्की आपकी खांसी को शांत करने में मदद कर सकती है। एक रिसर्च से पता चलता है कि अदरक की जड़ के अंदर कुछ शुद्ध यौगिक पाए जाते हैं, जो आपकी श्वास नली को आराम पहुंचाते हैं। इसे आप कच्चा या शहद के साथ खा सकते हैं।
पानी पिएं
खांसी की समस्या होने पर आपको ढेर सारे पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी होता है। इससे बलगम आसानी से साफ होता है।
भाप लें

भाप लेने से खांसी में मदद मिल सकती है क्योंकि यह आपके एयरवेज को शांत करता है और मॉइस्चराइज करता है। इस पानी में आप पेपरमिंट ऑयल मिला सकते हैं। इससे आपको और भी आराम महसूस होगा।
