Parul Garg : कहा जाता है कि लड़कियां दुल्हन के लिबास में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती है। ऐसे में हर लड़की चाहती है कि जब वो दुल्हन बने तो सबसे अलग और सबसे हटके दिखें। शादी से पहले ही लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शीयस हो जाती हैं। वे किसी भी तरीके से अपनी ब्राइडल लुक के साथ कॉम्प्रोमाइज करना बिलकुल पसंद नहीं करेंगी। ऐसे में शादी से पहले ही लड़कियां अपने लिए बेस्ट से बेस्ट आर्टिस्ट की तलाश में लग जाती है। इस फील्ड में 10 सालों से काम कर रही आर्टिस्ट पारूल गर्ग को भी काफी पसंद किया जाता है। पारूल गर्ग के यूनिक ब्राइडल लुक्स की लड़कियां दिवानी हैं। तो आइए देखते है पारूल के ये तीन बेस्ट लुक जिन्हें आप भी अपनी शादी के लिए अपना सकती हैं।
Parul Garg :गोल्डन लुक
सादगी में सुदंरता होती है यह बात तो सभी ने सुनी होगी। कई लड़कियों को सिंपल रहना ज्यादा पसंद होता है। वे शादी में ज्यादा ताम झाम करने की जगह खुदको सिंपल और सोबर दिखाना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके लिए पारूल का यह लुक सबसे बेस्ट ऑप्शन हैै। पिंक कलर कॉमिबनेशन की सिल्क की इस साड़ी के साथ गजरा हेयरस्टाइल में पारूल की यह ब्राइड काफी जच रही हैै। इस पर पारूल ने लाइट मेकअप के साथ ट्रेडिशनल सिल्वर ज्वैलरी को पेयर किया है। जिससे सिंपल होने के बावजूद यह लुक काफी सुंदर नजर आ रहा है।
न्यूड मेकअप लुक
इन दिनों लड़कियों में न्यूड मेकअप लुक को काफी सराहा जा रहा है। कई लड़कियों की तो अपनी शादी के लिए भी न्यूड मेकअप लुक ही पहली पसंद है। आप भी अपनी शादी में सबसे अलग दिखाना चाहती है तो पारूल का यह न्यूड मेकअप लुक आपके लिए काफी है।
रेड ब्राइट लुक
दुल्हन का श्रृंगार लाल रंग के बिना अधुरा ही लगता है। शादी का विचार आते ही लड़कियां अपने लिए रेड लहंगा तलाश करने में लग जाती हैैं। ऐसे में पारूल की इस ब्राइड का यह लुक परफेक्ट है। रेड लहंगे के साथ गोल्डन ज्वैलरी के साथ सजी पारूल की यह दुल्हन ब्राइड मेकअप में काफी सुंदर नजर आ रही है।