Beauty Tips: सुंदर और चमकदार त्वचा हर किसी की पसंद होती है। लेकिन फुंसियां और दाग धब्बे हो जाने से यह सुंदरता खत्म हो जाती है जिससे चेहरा अच्छा नहीं लगता है। इन्हें खत्म करने के लिए हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके साथ ही कुछ प्राचीन और घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं। पुराने जमाने के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स आज भी चले आ रहे हैं जो आपकी त्वचा की सुंदरता को बनाए रखने में मदद करते हैं। घर में ही उपलब्ध चीजों से बनाए जाने वाले यह नुस्खे केमिकल से बिल्कुल दूर होते हैं और त्वचा को पोषण देते हैं। हमारी दादी और नानी इन्हीं ब्यूटी सीक्रेट्स से अपनी त्वचा की सुंदरता बढ़ाती थी और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है यह बालों और त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होती है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है और एक्स्ट्रा ऑइल भी बाहर आ जाता है। जिन लोगों को टैनिंग की समस्या होती है उन्हें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे त्वचा पर मौजूद टैनिंग खत्म हो जाती है। अगर सूजन की समस्या हो रही है तो इस पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद धो लें आप की सूजन कम हो जाएगी। पिगमेंटेशन की समस्या में भी मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए। अगर त्वचा पर कट है या फिर वह जल रही है तो उस पर मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाया जा सकता है।
नीम की पत्ती

नीम पत्तियों का इस्तेमाल पुराने जमाने से एक औषधि के रूप में किया जा रहा है। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। कील मुहांसों की समस्या में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा की गहराई तक जाकर सारी गंदगी को खत्म करता है और सुंदरता बढ़ाता है। अगर आपकी त्वचा मुरझा गई है तो उसे फिर से जीवन देने के लिए नीम की पत्तियां बहुत फायदेमंद है आप इसे पीसकर गुलाब जल के साथ पेस्ट बनाकर लगा सकती हैं। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी बढ़ने लगती है अगर आप अपनी त्वचा पर एज के साइन नहीं देखना चाहती हैं तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीम का पेस्ट लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्ने और उसके दाग धब्बों से भी छुटकारा मिलता है।
मलाई उबटन

त्वचा की सुंदरता के लिए मलाई के उबटन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे त्वचा कोमल होती है और दाग धब्बे भी मिट जाते हैं। मलाई का उबटन बनाने के लिए उसमें संतरे के छिलके पीसकर मिला लें और अपनी त्वचा पर लगाएं। मलाई का इस्तेमाल होठों पर भी किया जाता है इससे वह मुलायम और गुलाबी बने रहते हैं। अगर आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग धब्बे हो रहे हैं तो आप मलाई में कपूर मिलाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं इससे सारे दाग दूर हो जाएंगे।
केसर

पुराने समय में केसर का इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता था। केसर को अगर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो इससे त्वचा साफ होती है। तत्व चाको कोमल करने का काम करता है अगर आप इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर उपयोग करेंगी तो त्वचा मुलायम होगी। केसर एक मॉइश्चराइजर के रूप में भी काम करता है बस आपको इस एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर अपनी स्किन पर लगाना होगा।
जायफल

जायफल एक ऐसा फ्रूट है जिसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे त्वचा की रंगत तो बेहतर होती ही है एक्ने की समस्या भी दूर हो जाती है। जिन लोगों की त्वचा में फाइन लाइन और रिंकल्स की समस्या है वह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल में एंटी इंफ्लामेंट्री गुण भी मौजूद होते हैं जो बालों में होने वाली डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसे दूध में मिलाकर चेहरे पर इस्तेमाल करने से सभी तरह के दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। जायफल को अगर आप चीनी में मिलाकर लगाएं तो ये एक बेहतरीन स्क्रब की तरह काम करेगा और ब्लैकहेड्स की समस्या दूर होगी।
