मीन राशिफल – Meen Rashifal 2023 –16 January To 23 January
Pisces Horoscope 2023

दी पूर्वाभाद्रपद-1

दू, थ, झ, ञ उत्तराभाद्रपद-4

दे, दो, चा, ची रेवती-4


16 जनवरी से 23 जनवरी तक

दिनांक 16, 17 को वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, कोई अप्रिय समाचार प्राप्त होंगे। आपके हाथों से कोई ऐसा काम होगा, जिससे आपकी आलोचना या निन्दा हो सकती है। कोई ऐसी बात उजागर हो जाएगी, जिसे आप गोपनीय या गुप्त रखना चाहते थे। समय गति विपरीत है। 18 से 19 जनवरी के मध्य सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। ऋण मुक्ति का समय है। घर के बड़े-बुजुर्ग सदस्य को स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आएंगी। 20 व 21 को समय लोगों से आदान-प्रदान व बातचीत के लिहाज से महत्त्वपूर्ण है। प्रेमिका-प्रेमी के सम्बन्धों में सुधार आएगा। 22 व 23 को आपका मुख्य फोकस व्यापार व काम-काज पर रहेगा। कार्य विस्तार की योजना बनेगी। आर्थिक रूप से आप सक्षम व सुदृढ़ स्थिति में रहेंगे।


ग्रह स्थिति

वर्षारम्भ में बृहस्पति मीन राशि का लग्न में, चन्दमा+राहु मेष राशि का द्वितीय भाव में, मंगल वृषभ राशि का तृतीय भाव में, केतु तुला राशि का अष्टम भाव में, सूर्य+बुध धनु राशि का दशम भाव में, शुक्र+शनि मकर राशि का ग्यारहवें भाव में चलायमान है।

मीन राशि की शुभ-अशुभ तारीख़ें

2023शुभ तारीख़ेंसावधानी रखने योग्य अशुभ तारीख़ें
जनवरी2, 3, 4, 21, 22, 26, 27, 30, 315, 6, 7, 15, 16, 17, 24
फरवरी18, 19, 22, 23, 26, 272, 3, 11, 12, 13, 20, 21
मार्च17, 18, 22, 23, 25, 26, 271, 2, 3, 10, 11, 12, 20, 28, 29, 30
अप्रैल13, 14, 18, 19, 22, 237, 8, 16, 17, 25, 26
मई11, 12, 15, 16, 19, 20, 214, 5, 6, 13, 14, 22, 23, 31
जून7, 8, 12, 13, 15, 16, 171, 2, 9, 10, 18, 19, 20, 28, 29, 30
जुलाई4, 5, 9, 13, 147, 16, 17, 25, 26, 27
अगस्त1, 2, 5, 6, 9, 10, 28, 293, 4, 12, 13, 21, 22, 23, 31
सितम्बर2, 3, 5, 6, 7, 24, 25, 29, 308, 9, 10, 18, 19, 20, 27
अक्टूबर3, 4, 22, 23, 26, 27, 30, 315, 6, 7, 15, 16, 17, 24, 25
नवम्बर18, 19, 23, 24, 26, 27, 282, 3, 11, 12, 13, 21, 29, 30
दिसम्बर15, 16, 20, 21, 24, 251, 9, 10, 18, 27, 28

मीन राशि का वार्षिक भविष्यफल

Meen Rashifal 2023
मीन राशि

मीन राशि को इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती 17 जनवरी के बाद आरम्भ हो जाएगी। अतः यह साल आपके लिए मुश्किलों व कठिनाइयों से भरा हुआ हो सकता है। बारहवें स्थान में शनि के परिभ्रमण के कारण तनाव कुछ अधिक रहेंगे, व्यर्थ की यात्राएं होंगी। चन्द्रमा+राहु की युति वर्षारम्भ में द्वितीय भाव में है, अतः आजीविका व काम-काज में दिक्कतें रहेंगी। आर्थिक पक्ष डावांडोल रहेगा। धन प्राप्ति के कामों में रुकावटें व अड़चने आएंगी। हालांकि 22 अप्रैल तक आपकी राशि के अधिपति बृहस्पति आपकी राशि में ही गतिशील हैं, अतः 22 अप्रैल तक आप उत्तम स्वास्थ्य का आनन्द लेंगे, स्वास्थ्य में परेशानियां नहीं रहेंगी। नए रोगों से भी आराम मिलेगा। दीर्घकालिक बीमारियों में सावधानी रखनी चाहिए। खान-पान व पथ्य-अपथ्य का ध्यान रखें। 22 अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में परेशानियां आरम्भ हो जाएंगी। बृहस्पति दूसरे भाव में राहु के साथ युति करेंगे। अतः पैरों की तकलीफ, पेट से सम्बन्धित तकलीफ, स्त्रीजनित रोगों से स्त्री जातकों को परेशानी, माइग्रेन, सिरदर्द व कमर से सम्बन्धित रोगों से दिक्कतें रहेंगी। स्वास्थ्य का निरंतर व नियमित परीक्षण करवाते रहें।जहां तक व्यापार व काम-काज की स्थितियों का प्रश्न है, चुनौतियां व मुश्किलें रहेंगी, परन्तु आप हर मुश्किल व परेशानी का हल मजबूती के साथ, दृढ़ता से निकालेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना एक बार टल जाएगी। मुनाफे में कमी आएगी, जिससे आर्थिक पक्ष डावांडोल होगा। व्यापार में नए-नए अनुबन्ध व करार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, लेकिन नहीं हो पाएंगे। साधनों के अभाव में धनभाव के कारण योजना कागजों में ही अटक कर रह जाएगी। दूसरे स्थान में राहु के कारण व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वी व प्रतिस्पर्धी आपसे आगे निकल जाएंगे। रुपयों-पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करें, भुगतान के प्रति आश्वस्त होने पर ही माल व ऑर्डर रवाना करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करें, आय व आमदनी को बढ़ाना आपके वश में नहीं है, परन्तु अपने खर्चों को कम करके आप आर्थिक पक्ष में संतुलन बना लेंगे। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी, सास, ननद, देवरानी, जेठानी के बीच चले आ रहे मतभेदों व गलतफहमियों का निराकरण होगा। बटवारे व सम्पति से सम्बन्धित विवाद का निपटारा किसी
की मध्यस्थता से हो जाएगा।
इस साल दिल से नहीं दिमाग से सोचने की जरूरत है। भावुकता में आकर कई बार आप गलत निर्णय ले सकते हैं। शत्रु हावी होंगे। आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे, परन्तु कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे। बॉस व अधिकारियों से सम्बन्धों में मधुरता तो रहेगी, परन्तु वे भी आपका भला नहीं कर पाएंगे। सहकर्मियों से सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। 22 अप्रैल के बाद नौकरी में काम बेतहाशा बढ़ जाएगा। पोस्टिंग या तबादला ईच्छा के विपरीत हो सकता है। योग्यता व काबिलियत के मामले में आप ऊंचे पायदान पर रहेंगे, परन्तु लाभ के मामले में आप अंतिम पंक्ति में रहेंगे। अगर आप चल-अचल सम्पति भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीद के योग बना रहे हैं तो कागजाद का भली प्रकार परीक्षण कर लें, उसमें धोखाधड़ी की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए नौकरी से सम्बन्धित परीक्षा, विभागीय परीक्षा, करियर ओरियेटेंड परीक्षा में इस वर्ष सफलता मिल जाएगी, हालांकि उसके लिए मेहनत खासी करनी पड़ेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वी व प्रतिस्पर्धी येन-केन-प्रकारेण आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।

मीन राशिकैसी रहेगी 2022 में आपकी सेहत?

इस वर्ष शारीरिक स्वास्थ्य आपका डावांडोल रहेगा। वर्षारम्भ में गुरु आपकी राशि में स्वगृही हैं। अतः गम्भीर व घातक बीमारी की संभावना व आशंका नहीं है। परन्तु सितम्बर से दिसम्बर के मध्य गुरु के वक्रत्व काल में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लापरवाही से समस्या गंभीर व घातक हो सकती है। मौसमी बीमारियां सर्दी, खांसी, जुकाम, पेटदर्द, बुखार आदि से परेशानी वर्ष पर्यन्त चलती रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जून से नवम्बर के मध्य शनि द्वादश स्थान मे वक्र स्थिति में चलायमान रहेंगे। अतः अस्पताल पर खर्चा होगा। बार-बार अस्पताल के चक्कर काट कर आप परेशान हो जाएंगे। इस वर्ष योग, शारीरिक व्यायाम, खान-पान, नियमित दिनचर्या, व्यवस्थित जीवन तथा नियमित हैल्थ चैकअप से आप गम्भीर कष्ट से मुक्ति पा सकते हैं।

मीन राशिव्यापार, व्यवसाय व धनके लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2023 ?

स वर्ष भाग्य आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। व्यापार व्यवसाय में आप परिश्रम खूब करेंगे, परन्तु परिणाम इतना सार्थक नहीं निकलेगा। इस वर्ष किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त होगा, लेकिन पेमेन्ट फंस जाएगा। व्यापार में नए-नए अनुबन्धन व करार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। व्यापार में विस्तार की योजना आप इस वर्ष बनाएंगे, लेकिन साधनों के अभाव व धनाभाव के कारण योजना कागजों में ही अटक जाएगी। कार्यरूप में परिणित नहीं हो पाएगी। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्वी व प्रतिस्पर्धी आपसे काफी आगे निकल जाएंगे। व्यापार व कारोबार में किसी पर भी भरोसा नहीं करें। भुगतान के प्रति आश्वस्त होने पर माल व ऑर्डर रवाना करें। उधार किसी को नहीं दें। अप्रैल के बाद दूसरे भाव में गुरु के कारण पैसा कहीं फंस सकता है। शत्रु षड्यंत्र वश आपके साथ कोई चोट कर सकते हैं। आयकर, सैल्स टैक्स, सर्विस टैक्स आदि कोई राजकीय परेशानी उत्पन्न हो सकती है। किसी भी कागज, दस्तावेज या अनुबंधन को अच्छी तरह से पढ़ लें, तब ही हस्ताक्षर करें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आप परेशान हो जाएंगे। सरकार की नीतियों के कारण आप व्यापार आसानी से नहीं कर पाएंगे। सम्पति या बंटवारे सम्बन्धी विवाद होगा। जिसके चलते आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका घर-परिवार, संतान व रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध ?

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा जाएगा। पुत्र संतान को लेकर चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि परिवार के सदस्य इस मुश्किल घड़ी में आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे। संतान का व्यवहार आदतें, सोहबत आदि का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों में यदा-कदा तनाव हो सकता है। लेकिन समय रहते मतभेदों व गलतफहमियों का निराकरण हो जाएगा। भाइयों से इस वर्ष सूझ-बूझ व सामंजस्य से आप स्थितियों को संभाल ही लेंगे। बच्चों के करियर, भविष्य, शादी आदि की योजना बनाएंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है, जिसके कारण आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है। जून से नवम्बर के मध्य परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

जानिए कैसा रहेगा 2023 में आपका विद्याध्ययन, पढ़ाई व करियर ?

मेहनत और परिश्रम से आप इस वर्ष सफलता हासिल करेंगे। पूरी तरह से एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाएं। करियर व नौकरी में कदम-कदम पर सावधानी रखनी चाहिए। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर आगे बढ़ेंगे। इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षा, विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल आएगा। इंटरव्यू, साक्षात्कार व वीडियो कॉन्फ्रेंसिग, ग्रुप डिस्कशन में जरूर बात फंस सकती है। आप अपनी बात को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे। तकनीक, मैकेनिकल, लीगल, फाइनेंशियल, पॉलिटेकनीक में प्रयासरत विद्याथियों को इस साल सफलता मिल जाएगी। प्रेम-प्रसंगों व सोशल नेटवर्किंग साईटस से दूरी बना कर रखें। निश्चित रूप से सुनहरा भविष्य आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। बुरे लोग व बुरी सोहबत, बुरी आदतों से दूरी बना कर रखें। नई नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी में महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट या महत्त्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।

जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपके प्रेम-प्रसंग व मित्रता सम्बन्घ ?

प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से समय ढीला रहेगा। करियर इस वर्ष आपका प्राथमिकता पर रहेगा जिसके चलते आपको इन सब चीजों के बारे में सोचने का समय नहीं मिल पाएगा। आप मर्यादा और संयम से प्रेम उत्कृष्टता का उदाहरण पेश करेंगे। विवाहेत्तर प्रेम सम्बन्धों से पारिवारिक जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। मित्रों से सम्बन्धों का दायरा विस्तृत होगा। आप किसी जरूरतमंद मित्र की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे।।

जानिए कैसा रहेंगे 2023 में आपकेवाहन, खर्च व शुभ कार्य?

इस वर्ष कमाई का बड़ा हिस्सा वाहन, भूमि, भूखण्ड आदि पर खर्च हो सकता है। इस वर्ष खर्च की प्रबलता रहेगी। घर में इलेक्ट्रिोनिक उत्पाद, सोना-चांदी, बहुमूल्य धातुएं व फर्नीचर आदि की खरीद पर खर्च के योग बने हुए हैं। संतान की शिक्षा व शुभकार्य पर खर्चा हो सकता है।

मीन राशि वाले कैसे बचेहानि, कर्ज व अनहोनी से?

इस वर्ष आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। अपने लोगों से ही सावधानी की आवश्यकता है। रुपयों-पैसों के मामलों में किसी पर भी भरोसा नहीं करें। कोई व्यावसायिक जानकारी व सूचना लीक हो सकती है। विश्वासघात, शत्रु षड्यत्रों के कारण नुकसान हो सकता है। किसी रिश्तेदार या मित्र के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। कार्य व व्यापार में विस्तार को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है।

जानिए कैसा रहेंगे 2023 मेंआपका यात्रा योग?

इस वर्ष छोटी-मोटी यात्राएं खूब होंगी। काम-काज को लेकर आप इस वर्ष काफी यात्राएं करेंगे, हालांकि उन यात्राओं से धन प्राप्ति के योग तो कम ही हैं।

कैसे बनाये मीन राशि वाले 2023 को लाभकारी ?

वर्ष की शुभता बढ़ाने के लिए हल्दी युक्त दूध का सेवन करें। एक हल्दी की गांठ पीले कपड़े में डालकर दाहिनी भुजा में बांध दें। सुनैलायुक्त गुरुयंत्र गले में धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें। रविवार व मंगलवार के अलावा नित्य पीपल को सींचें।

मीन राशि की चारित्रिक विशेषताएं

मीन राशि का अधिपति गुरु ज्ञान व बुद्धि का कारक ग्रह है। ऐसे जातकों में शासन करने की क्षमता व बुद्धिमत्ता विशेष श्रेणी की होती है। गुरु धर्म व अध्यात्म का सूचक है, गुरुता (बड़प्पन) का परिचायक है, अतः ऐसे व्यक्ति विशाल हृदय के धनी होते हैं, भावुक प्रवृत्ति के होते हैं।
आपका राशि स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति के प्रभाव से मीन राशि के जातक धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।
मीन राशि में उत्पन्न जातक स्वस्थ, बुद्धिमान तथा सौम्य स्वभाव के होते हैं। ये नवीन विचारों का सृजन करने में समर्थ होते हैं। इनके विचारों से लोग प्रभावित रहते हैं। भौतिक सुख-साधनों का उपभोग करने की इनमें प्रबल इच्छा रहती है। ये
धनैश्वर्य से युक्त रहते हैं एवं विभिन्न स्रोतों से धनार्जन करके आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहते हैं। साथ ही चिंतन एवं मननशीलता का भाव भी इनमें रहता है।
प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन करना इन्हें अच्छा लगता है। प्रेम के क्षेत्र में सरल एवं भावुक रहते हैं, परंतु व्यवहार कुशल होते हैं। अतः सांसारिक कार्यों में उचित सफलता अर्जित करके अपने उन्नति मार्ग को प्रशस्त करने में सफल रहते हैं। इसके अतिरिक्त नवीन वस्तुओं का उत्पादन करने आदि में इनकी रुचि का योगदान रहता है।
देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आप स्वस्थ एवं बलवान रहेंगे। आपकी बुद्धि अत्यंत ही तीक्ष्ण रहेगी। अतः विभिन्न शास्त्रीय विषयों का ज्ञानार्जन करके आप एक विद्वान के रूप में समाज में अपनी प्रतिष्ठा एवं आदर बढ़ाने में समर्थ होंगे। एक विचारक के रूप में भी आप सम्माननीय होंगे। यद्यपि ब्रह्मादि के विषय में चिंतनशील रहेंगे, परंतु भौतिकता के प्रति भी आकर्षण रहेगा।
आपका स्वरूप दर्शनीय एवं व्यक्तित्व आकर्षक होगा। साहित्य, कला एवं लेखन के प्रति आपकी रुचि होगी। अभिमान के भाव की आपमें अल्पता होगी तथा सबके साथ विनम्रता का व्यवहार होगा। आप सरकार या समाज से सम्मान प्राप्त करने में सफल होंगे। आप में दयालुता का भाव भी विद्यमान होगा तथा अवसरानुकूल अन्य जनों की सेवा तथा सहायता करने में भी तत्पर होंगे। इसके अतिरिक्त साहित्य एवं कला के प्रति भी आपकी अभिरुचि रहेगी।
पिता की सेवा करने में तत्पर रहेंगे। बाल्यावस्था में आपको संघर्ष करना पड़ेगा, परंतु युवावस्था के बाद भौतिक सुख-संसाधनों को अर्जित करके सुख एवं शांतिपूर्वक अपना समय व्यतीत करेंगे। पुत्र संतति से आप युक्त रहेंगे तथा इनसे आपको इच्छित सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
ऐसे व्यक्ति गौर वर्ण, कंचन देह, मछली के समान आकर्षक व सुन्दर नेत्र वाले, ललाट चौड़ी व भरा-पूरा चेहरा, लम्बे कद के मालिक होते हैं। यह राशि दिवाबली, जलतत्व प्रधान व सत्वगुणी है। ‘पूर्वाभाद्रपद’ के अंतिम चरण में जन्मे व्यक्ति धार्मिक बुद्धि से ओत-प्रोत, मेहमानप्रिय, सामाजिक अच्छाईयों व नियमों का पालन करने वाले, बातचीत में प्रवीण होते हैं। मीन राशि वाले व्यक्ति कूटनीति, रणनीति व षड्यंत्रकारी मामलों में एक प्रतिशत भी रुचि नहीं लेते। इनका प्राकृतिक स्वभाव उत्तम, दयालु व इनमें दानशीलता होती है।
धर्म के प्रति आपके मन में श्रद्धा होगी तथा आप समय-समय पर धार्मिक कार्य-कलापों एवं अनुष्ठानों को सम्पन्न करेंगे। इससे आपको आत्मिक शांति की प्राप्ति होगी। साथ ही बंधु एवं मित्र वर्ग में भी आप प्रिय एवं आदरणीय होंगे। इनसे आपको इच्छित लाभ एवं सहयोग मिलता रहेगा। आपके असली मित्र बहुत थोड़े हैं। एक मित्र जो किसी कारणवश आपका शत्रु हो जाए, उसके द्वारा भारी आघात पहुंचाने का खतरा है, सतर्क रहें।
यदि आपका जन्म मीन राशि के ‘पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र’ (दो) के चतुर्थ चरण में हुआ है, तो आपका जन्म 16 वर्ष की बृहस्पति की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-सिंह, गण-मनुष्य, वर्ण-विप्र, हंसक-जल, नाड़ी-आद्य, पाया-लोहा तथा वर्ग-सर्प है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक क्षुब्ध मन वाला, धनी, निरोगी, स्त्री के वश में रहने वाला तथा कंजूस होता है।
यदि आपका जन्म मीन राशि ‘उत्तराभाद्रपद नक्षत्र’
(दू, थ, झ, य) में है, तो आपका जन्म 19 वर्ष की शनि की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-गौ, गण-मनुष्य, वर्ण-विप्र, हसंक-जल, पाया-लोहा, प्रथम दो चरण का वर्ग-सर्प तथा अंतिम दो चरण का वर्ग-सिंह है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक कुशल वक्ता, परम धार्मिक, धनी व सुखी होते हैं। प्रायः जीवन में शत्रु न बनाकर मित्रों की संख्या बढ़ाने में विश्वास रखते हैं।
यदि आपका जन्म मीन राशि के ‘रेवती नक्षत्र’ (दे, दो, चा, ची) में हुआ है, तो आपका जन्म 17 वर्ष की बुध की महादशा में हुआ है। आपकी योनि-गज, गण-देव, वर्ण-विप्र, हंसक-जल, नाड़ी-अत्य, पाया-सुवर्ण, प्रथम दो चरण का वर्ग-सर्प तथा अंतिम दो चरण का वर्ग-सिंह है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाला जातक प्रायः आमदनी से अधिक खर्च करता है तथा समझौते वाले दृष्टिकोण में विश्वास रखता है।
मीन राशि का चिन्ह ‘मुख-पूंछ मिलित दो मछली’ हैं। आपको जल से निकली हुई वस्तु-नमक, हीरे-जवाहरात, समुद्र पार देशों से माल मंगाने तथा भेजने से तथा नवीन वस्तुओं का उत्पादन करने से विशेष धन लाभ हो सकता है। स्त्रियों के सम्पर्क से भी आपका भाग्योदय संभव है। 32 वर्ष पश्चात् आपको पुत्र एवं नौकरी का योग बनता है। शत्रु आपसे हार जाएंगे। भाग्योदय हेतु गुरु रत्न ‘पुखराज’ को स्वर्ण मुद्रिका में धारण करें।

मीन राशि वालों के लिए उपाय

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति है, अतः पुखराज या सुनैला रत्न धारण करें। गुरुवार को थोड़ा-सा गुड़ व चना दाल एक आटे की लोई में डालकर गाय को खिलाएं। रविवार व मंगलवार के अलावा पीपल को सींचना भी मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद है। पीले रंग का सुगन्धित रुमाल पास में रखें। गुरुवार को हल्दी युक्त दूध का सेवन करें।

मीन राशि की प्रमुख विशेषताएं

  1. राशि ‒ मीन
    1. राशि चिह्र ‒ पूंछ और मुख मिली हुई दो मछलियां
    2. राशि स्वामी ‒ गुरु
    3. राशि तत्त्व ‒ जल तत्त्व
    4. राशि स्वरूप ‒ द्विस्वभाव
    5. राशि दिशा ‒ उत्तर
    6. राशि लिंग व गुण ‒ स्त्री, सतोगुणी
    7. राशि जाति ‒ ब्राह्मण
    8. राशि प्रकृति व स्वभाव ‒ सौम्य स्वभाव, कफ प्रकृति
    9. राशि का अंग ‒ चरण युगल
    10. अनुकूल रत्न ‒ पुखराज
    11. अनुकूल उपरत्न ‒ सुनैला, पुखराज मार्का
    12. अनुकूल धातु ‒ सोना
    13. अनुकूल रंग ‒ पीला
    14. शुभ दिवस ‒ गुरुवार/वीरवार
    15. अनुकूल देवता ‒ विष्णु
    16. व्रत, उपवास ‒ गुरुवार, रविवार
    17. अनुकूल अंक ‒ 3
    18. अनुकूल तारीख़ें ‒ 3/12/21/30
    19. मित्र राशियां ‒ कर्क, वृश्चिक
    20. शत्रु राशियां ‒ मेष, सिंह, धनु
    21. व्यक्तित्व ‒ अध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील मनोवृत्ति
    22. सकारात्मक तथ्य ‒ विनम्रता, सज्जनशीलता, कल्पनाप्रिय
    23. नकारात्मक तथ्य ‒ अधैर्यशीलता, लापरवाही, अनिश्चिन्तता