Horoscope 2025
Horoscope 2025

इस माह आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। पुरानी चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कुछ तनाव बना रहेगा। किन्तु आपसी सूझबूझ से आप काम बना लेंगे। कही बाहर जा सकते है। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। शादी-विवाह संबंधी मसलों में कुछ हद तक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

इस माह में अधूरे पड़े सारे कार्य पूर्ण होंगे। परिवार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ सकती है। आप प्रेम-प्रसंगों को लेकर सावधान रहिए, क्योंकि इस माह आपकी बदनामी हो सकती है, या कोई कलंक आप पर लग सकता है। विद्यार्थी वर्ग कोई विशेष उपलब्धियां
हासिल करेंगे।

व्यापार-व्यवसाय में आप उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगे। यदि समझदारी पूर्ण कार्य करते रहे तो आप काफी कुछ अर्जित कर लेंगे। घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण व्यवहार रहेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता का आप
अनुभव करेंगे। स्वास्थ संबंधी चिंताएं समाप्त होगी। अध्ययन-अध्यापन संबंधी कार्य आगे बढ़ेंगे। आपको कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि वालों के यह माह विशेष उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपसे कई नए लोग जुड़ेंगे, जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। परीक्षा संबंधी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नई-नई ऊंचाईयों को छुएंगे। इस माह आपकी लम्बी दूरी की यात्रा होगी। जो कि आपको आर्थिक, और मानसिक संतुष्टि देगी।

इस माह में संबंधों में कटुता आएगी। परिवार के लोग एक-दूसरे से खींचे हुए रहेंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखते हुए आप स्थितियों पर काबू करें। मित्र वर्ग सहायक सिद्ध होंगे। शत्रु पक्ष प्रबल होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। घर की मरम्मत, रंग- रौगन संबंधी कार्य सम्पन्न होंगे। स्वास्थ्य
के लिए यह समय मध्यम रहेगा।

इस मास उदर संबंधी पीड़ा रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखे। समाज में आपका यश एवं मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। संतान के विवाह एवं शिक्षा को लेकर मन में चिंता का भाव रहेगा। कैरियर संबंधी चिंताएं अधिक रहेगी। किन्तु लगन एवं परिश्रम से आप आगे बढ़ेंगे। प्रेम-प्रसंग आगे बढ़ेंगे।

लम्बित पड़े मामले मित्रों की मदद से सुलझ जाएंगे। विवाहादि में आप शामिल होंगे, वहां आपकी मेल मुलाकात कुछ अच्छे लोगों से होगी जो कि आपको आगे फायदा पहुंचाएंगे। आपके कार्य करने के तरीकों से आप अपने बॉस को खुश कर पाएंगे। मीडिया में आप छाये रहेंगे। लोगों की जुबान पर आपका ही नाम रहेगा। इस
माह धार्मिक क्रियाकलापों में व्यस्त रहेंगे।

यह मास मिश्रित फलकारी कहा जा सकता है। धनार्जन के साथ-साथ फिजूलखर्च में बढ़ेगा। जिससे मन कुंठित रहेगा। बृहस्पति कुम्भ राशि में होने से विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय सफलता का रहेगा। घर में सभी को खुश कर पाएंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जो कि आपके शुभ रहेगा अत: उसका मन से स्वागत करे।
स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेगी।

राजनीति, कला के क्षेत्र में आप विशेष पहचान बना पाएंगे। आय के साधन बढेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी जिससे आप लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। मेहमानों व रिश्तेदारों से मेल-मुलाकातों का दौर जारी रहेगा। वाक्पटुता व चतुराई से आप अपना
काम निकाल ही लेंगे।

इस महीने में आप वाक्-चातुर्य से संवाद और सम्पर्क में साधने में सफल रहेंगे। परिश्रम व संघर्ष से आप प्रत्येक वह चीज प्राप्त करेंगे जिसकी आप कामना करते है। यह समय आपके लिये नवीनीकरण, साज-सज्जा, परिवर्तन, घर-दफ्तर में सुधार, जीवन के ऐशो-आराम से जुड़ी चीजों के लिए अच्छा साबित होगा। खानपान पर ध्यान देंगे।

इस माह में संबंधों में कटुता आएगी। परिवार के लोग एक-दूसरे से खींचे हुए रहेंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखते हुए आप स्थितियों पर काबू करें। मित्र वर्ग सहायक सिद्ध होंगे। शत्रु पक्ष प्रबल होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। घर की मरम्मत, रंग- रोगन संबंधी कार्य सम्पन्न होंगे। स्वास्थ्य
के लिए यह समय मध्यम रहेगा।

इस मास लम्बी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम आप बना सकते है। आप ज्यादातर घर से बाहर रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की के योग है। आप अपने बच्चों के लिए पॉलिसी खरीदेंगे या कहीं निवेश भी कर
सकते है। समय पूर्णतया अनुकूल है। परिवार में सौहार्द का वातावरण बनेगा। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में नयापन या बदलाव संभव है।